Huawei Y9 Prime 2019 पॉप-अप कैमरे और 4000mAh की बड़ी बैटरी के साथ हुआ लांच: जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Huawei ने इंडिया में अपना पहले पॉप-अप कैमरा सेटअप वाला स्मार्टफोन आज लांच कर दिया है। Huawei Y9 Prime को मई महीने में चीन में लांच किया जा चूका है। यह ट्रिपल कैमरा और फुल-व्यू डिस्प्ले के साथ किफायती कीमत में युवा वर्ग को ध्यान में रख कर पेश किया है। यह डिवाइस अमेज़न पर 7 अगस्त से 15,990 रुपए की कीमत में उपलब्ध होगा।

Huawei Y9 Prime 2019 के फीचर

Huawei Y9 Prime में सामने की तरफ आपको 6.59-इंच की FHD+ डिस्प्ले बिना किसी नौच के दी गयी है इसके साथ ही सेल्फी कैमरे को पॉप-अप सेटअप में जगह दी गयी है। LTPS LCD डिस्प्ले की वजह से आपको फिंगरप्रिंट सेंसर पीछे की तरफ देखने को मिलता है।

फोटोग्राफी के लिए सामने 16MP का पॉप-अप कैमरा तथा पीछे की तरफ 16MP प्राइमरी सेंसर, 8MP वाइड-एंगल सेंसर तथा 2MP का डेप्थ सेंसर भी दिया गया है। प्रोसेसर के तौर पर Kirin 710 चिपसेट के साथ 4GB रैम और 128GB स्टोरेज का ऑप्शन है।

अन्य फीचर में ब्लूटूथ 5.0, टाइप-C चार्जिंग पोर्ट और 4,000mAh की बड़ी बैटरी भी दी गयी है।

Huawei Y9 Prime की कीमत और स्पेसिफिकेशन

मॉडल Huawei Y9 Prime 2019 
डिस्प्ले 6.59-इंच, FHD+ 1080 x 2340 पिक्सेल, 19.5:9 रेश्यो, LTPS IPS LCD
प्रोसेसर Hisilicon 2.2GHz Kirin 710F (12 nm) ओक्टा-कोर
रैम 4GB
स्टोरेज 128GB, microSD सपोर्ट
सॉफ्टवेयर एंड्राइड 9 पाई आधारित EMUI 10
रियर कैमरा 16MP, f/1.8 + 8MP (वाइड-एंगल) + 2MP डेप्थ सेंसर
फ्रंट कैमरा 16MP, f/2.0
बैटरी 4000mAh
अन्य ब्लूटूथ 5.0, फिंगरप्रिंट सेंसर, ड्यूल सिम ड्यूल VoLTE
कीमत  15,990 रुपए

 

Related Articles

Imageनवंबर 2026 में लॉन्च होंगे ये स्मार्टफोन – Upcoming Smartphones in November 2026

नवंबर शुरू हो चुका है, और इस महीने आपको ₹1 लाख के आसपास वाले कई नए फ्लैगशिप फोन देखने को मिलेंगे, क्योंकि 2nm चिपसेट वाले जो फोन सितंबर में दुनिया के सामने आए थे, वो अब भारत की तरफ बढ़ रहे हैं। Motorola Signature 27, iQOO 16 और Xiaomi 18 Pro, तीनों के भारत आने …

ImageHuawei Y9s हुआ 16MP के सेल्फी कैमरे और गूगल प्ले सर्विस के साथ लांच, जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

कोरोना वायरस की वजह से लॉकडाउन के बीच में आज Huawei ने अपने पॉप-अप कैमरा सेटअप वाले स्मार्टफोन Huawei Y9s को Y-सीरीज के तहत लांच कर दिया है। यह एक मिड रेंज प्राइस सीरीज है जिसमें आपको पॉप अप कैमरा के अलावा इंडिया में गूगल सर्विस का सपोर्ट भी मिलता है। तो चलिए नज़र डालते …

ImageHuawei Y9 Prime (2019) होगा पॉप-अप कैमरे के साथ 1 अगस्त को लांच

US-China ट्रेड वॉर के बाद Huawei ने अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन Huawei Y9 Prime (2019) को 1 अगस्त के दिन इंडिया में लांच करने की घोषणा कर दी है जो Amazon पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। Amazon India पर डिवाइस का टीज़र पेज भी लाइव कर दिया है जिसमे डिवाइस की लांच डेट और कुछ …

ImageHuawei P Smart Pro हुआ Kirin 710 , 16MP प्राइमरी सेंसर के साथ लांच: जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Huawei ने हाल ही में अपने पॉप-अप कैमरा सेटअप के साथ Huawei P Smart Pro को लांच कर दिया है। यह फोन इसी साल की शुरुआत में लांच किये गये Huawei P Smart + 2019 के अपग्रेड के तौर पर पेश किया गया है जिसमे पॉप-अप कैमरा के अलावा 48MP कैमरा सेसर, 4,000mah की बड़ी …

ImageiQOO 16 भारत के लिए कन्फर्म, India Mobile Congress 2026 में हुआ ऐलान: स्पेसिफिकेशन, संभावित कीमत और लॉन्च टाइमलाइन

एक नज़र में : iQOO के CEO निपुण मार्या ने India Mobile Congress 2026 में पुष्टि कर दी है कि iQOO 16 भारत आ रहा है। ये फोन 29 सितंबर को चीन में लॉन्च हो चुका है, यानी इसके स्पेसिफिकेशन और चीन में इसकी कीमत पहले से सामने आ चुके हैं। आइये इसके स्पेसिफिकेशन, कीमत …

Discuss

Be the first to leave a comment.