Huawei Y9s हुआ 16MP के सेल्फी कैमरे और गूगल प्ले सर्विस के साथ लांच, जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

कोरोना वायरस की वजह से लॉकडाउन के बीच में आज Huawei ने अपने पॉप-अप कैमरा सेटअप वाले स्मार्टफोन Huawei Y9s को Y-सीरीज के तहत लांच कर दिया है। यह एक मिड रेंज प्राइस सीरीज है जिसमें आपको पॉप अप कैमरा के अलावा इंडिया में गूगल सर्विस का सपोर्ट भी मिलता है। तो चलिए नज़र डालते है डिवाइस के फीचरों पर:

Huawei Y9s की कीमत और उपलब्धता

कंपनी ने डिवाइस को 19,990 रुपए की कीमत के साथ 6GB+128GB स्टोरेज वरिएन्त को लांच किया है। Y9s बिक्री के लिए Amazon India पर 19 मई से शुरू हो जायेगा। साथ ही शुरूआती ऑफर के तौर पर कंपनी ने 1,000 रुपए का कैशबैक, नों-कॉस्ट ईएम्आई के अलावा 1,500 का एक्स्ट्रा एक्सचेंज ऑफर भी दिया है।

Huawei Y9s के फीचर

Huawei Y9s में सामने की तरफ आपको 6.59-इंच की FHD+ डिस्प्ले बिना किसी नौच के दी गयी है इसके साथ ही सेल्फी कैमरे को पॉप-अप सेटअप में जगह दी गयी है। ये अल्ट्रा फुल-व्यू डिस्प्ले 91% स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो के साथ मिलती है।

फोटोग्राफी के लिए सामने 16MP का पॉप-अप कैमरा तथा पीछे की तरफ 48MP प्राइमरी सेंसर, 8MP वाइड-एंगल सेंसर तथा 2MP का डेप्थ सेंसर भी दिया गया है। प्रोसेसर के तौर पर Kirin 710 चिपसेट के साथ 6GB रैम और 128GB स्टोरेज का ऑप्शन है।

अन्य फीचर में ब्लूटूथ 5.0, टाइप-C चार्जिंग पोर्ट और 4,000mAh की बड़ी बैटरी भी दी गयी है।

Huawei Y9s की कीमत और स्पेसिफिकेशन

मॉडल Huawei Y9s
डिस्प्ले 6.59-इंच, FHD+ 1080 x 2340 पिक्सेल, 19.5:9 रेश्यो, LTPS IPS LCD
प्रोसेसर Hisilicon 2.2GHz Kirin 710F (12 nm) ओक्टा-कोर
रैम 6GB
स्टोरेज 128GB, microSD सपोर्ट
सॉफ्टवेयर एंड्राइड 9 आधारित EMUI 10
रियर कैमरा 48MP, f/1.8 + 8MP (वाइड-एंगल) + 2MP डेप्थ सेंसर
फ्रंट कैमरा 16MP, f/2.0
बैटरी 4000mAh
अन्य ब्लूटूथ 5.0, फिंगरप्रिंट सेंसर, ड्यूल सिम ड्यूल VoLTE
कीमत 19,990 रुपए

 

Related Articles

ImageiQOO Z12 Lite और Vivo T6 Lite जल्द आएंगे भारत, प्रोसेसर तेज़ लेकिन चार्जिंग हो सकती है धीमी

एक नज़र में : iQOO Z12 Lite और Vivo T6 Lite को Bluetooth SIG का सर्टिफिकेशन मिल गया है, और ये दोनों फोन जल्द भारत आ सकते हैं। T6 Lite का मॉडल नंबर V2647 इससे पहले भारत की BIS वेबसाइट पर भी दिख चुका है। यानी Z12 Lite के लीक हुए स्पेसिफिकेशन आपको T6 Lite …

ImageHuawei Y9 Prime 2019 पॉप-अप कैमरे और 4000mAh की बड़ी बैटरी के साथ हुआ लांच: जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Huawei ने इंडिया में अपना पहले पॉप-अप कैमरा सेटअप वाला स्मार्टफोन आज लांच कर दिया है। Huawei Y9 Prime को मई महीने में चीन में लांच किया जा चूका है। यह ट्रिपल कैमरा और फुल-व्यू डिस्प्ले के साथ किफायती कीमत में युवा वर्ग को ध्यान में रख कर पेश किया है। यह डिवाइस अमेज़न पर …

ImageHuawei Y9 Prime (2019) होगा पॉप-अप कैमरे के साथ 1 अगस्त को लांच

US-China ट्रेड वॉर के बाद Huawei ने अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन Huawei Y9 Prime (2019) को 1 अगस्त के दिन इंडिया में लांच करने की घोषणा कर दी है जो Amazon पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। Amazon India पर डिवाइस का टीज़र पेज भी लाइव कर दिया है जिसमे डिवाइस की लांच डेट और कुछ …

ImageiQOO 16 भारत के लिए कन्फर्म, India Mobile Congress 2026 में हुआ ऐलान: स्पेसिफिकेशन, संभावित कीमत और लॉन्च टाइमलाइन

एक नज़र में : iQOO के CEO निपुण मार्या ने India Mobile Congress 2026 में पुष्टि कर दी है कि iQOO 16 भारत आ रहा है। ये फोन 29 सितंबर को चीन में लॉन्च हो चुका है, यानी इसके स्पेसिफिकेशन और चीन में इसकी कीमत पहले से सामने आ चुके हैं। आइये इसके स्पेसिफिकेशन, कीमत …

ImageOppo A54 हुआ Helio P35 चिपसेट और 16MP सेल्फी कैमरे के साथ लांच, जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Oppo अपना लेटेस्ट Oppo A54 स्मार्टफोन को इंडिया के मार्किट में पेश किया है जो काफी हद्द तक आपको देखने में स्टाइलिश नज़र आता है। इसमें पंच होल डिस्प्ले, 13MP ट्रिपल कैमरा सेटअप जैसे फीचर दिए गये है। तो चलिए नज़र डालते है डिवाइस के आपेक्षित फीचरों पर: Oppo A54 की कीमत और उपलब्धता अभी …

Discuss

Be the first to leave a comment.