Xiaomi जल्द लांच करेगी अपना 108MP सेंसर वाला स्मार्टफोन इंडिया में लांच: ट्विटर पर हुई पुष्ठी

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Xiaomi India के हेड और ग्लोबल वाइस प्रेसिडेंट मनु कुमार जैन ने अब ये कन्फर्म कर दिया है कि ये स्मार्टफोन भारत में बहुत जल्द लॉन्च किया जाएगा। पिछले कुछ दिनों से ट्वीट में हिंट तो दिया था, लेकिन साफ नहीं कहा कुछ पर आज उन्होंने एक ट्वीट किया है जिसमें लिखा है 108 MP जल्द आ रहा है।

Mi Note 10 भारत में लॉन्च कब होगा फिलहाल इसकी तारीख का ऐलान नहीं किया गया है। शाओमी आम तौर पर Mi के फ्लैगशिप डिवाइस भारत में लॉन्च नहीं करता है, लेकिन कंपनी इस डिवाइस को अपनी Note सीरीज या Mi सीरीज के तौर पर लांच कर सकती है जिसके चलते नाम अभी तक साफ़ नहीं हुआ है।

यह भी पढ़िए: बेस्ट 120fps रिफ्रेश रेट गेम्स आपकी स्मूथ AMOLED डिस्प्ले डिवाइस के लिए

Mi Note 10 के फीचर

शाओमी के इस लेटेस्ट स्मार्टफोन में आपको पीछे की तरफ पेंटा कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन में 108MP का प्राइमरी कैमरा सेंसर, 20MP अल्ट्रा वाइड सेंसर, 5MP टेलीफ़ोटो लेंस के साथ 12MP डेप्थ सेंसर और 2MP मैक्रो सेंसर भी दिए गये है। कैमरा सेटअप यहाँ पर 10x हाइब्रिड ज़ूम, 5x ऑप्टिकल ज़ूम का भी सपोर्ट देता है। सामने की तरफ 32MP का सेल्फी कैमरा AI फीचर सपोर्ट के साथ आता है।

सामने आपको 6.47-इंच की कर्व OLED डिस्प्ले FHD+ रेज़ोलुशन के साथ दी गयी है जिसके ऊपर डॉट नौच भी देखाई देता है। चिपसेट की जहाँ तक बात है इसमें स्नैपड्रैगन 730G ओक्टा-कोर चिपसेट 6GB/8GB रैम और 128GB/256GB स्टोरेज के ऑप्शन के साथ दी गयी है।

Xiaomi Mi Note 10 एंड्राइड पाई आधारित MIUI 11 पर रन करती हुई मिलती है जो जल्द ही एंड्राइड 10 पर अपग्रेड हो जाएगी। इसके अलावा यहाँ NFC सपोर्ट, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, Hi-Res रेडियो, LED लाइट जैसे फीचर भी देखने मिलते है। डिवाइस को पॉवर करने के लिए 5,260mAh की बड़ी बैटरी 30W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है।

Xiaomi Mi Note 10 की स्पेसिफिकेशन

मॉडल Xiaomi Mi Note 10
डिस्प्ले 6.39-इंच sAMOLED HD+, गोरिल्ला ग्लास 5
प्रोसेसर 2.2GHz ओक्टा-कोर SD730G, Adreno 616
रैम 6GB/8GB
स्टोरेज 64GB/128GB, microSD, 256GB तक बढ़ा सकते है
बैटरी 5,260mAh, 30W फ़ास्ट चार्जर
फ्रंट कैमरा 32MP, f/2.0
रियर कैमरा 108MP (f/1.9) +20MP (f/2.2) +12MP (f/2.4) +5MP + 2MP
सॉफ्टवेयर एंड्राइड 10 आधारित MIUI 11

Related Articles

ImageMotorola Edge 70 Neo लॉन्च, 7000mAh बैटरी और धूप में भी चमकने वाली स्क्रीन, जानें कीमत

एक नज़र में : पिछले हफ्ते लॉन्च डेट पक्की करने के बाद Motorola ने 24 नवंबर को भारत में Motorola Edge 70 Neo लॉन्च कर दिया है। इसमें आपको तेज़ धूप में भी साफ दिखने वाली कर्व्ड स्क्रीन और 7,000mAh की बैटरी मिलेगी। लेकिन करीब ₹41,000 की कीमत इसे कंपनी के ही Edge 70 Fusion …

Imageआगामी जून महीने में लांच होने वाले कुछ बेस्ट स्मार्टफोन: पूरी लिस्ट

हमेशा की तरह आने वाले महीने में पिछले महीने की ही तरह कुछ नए और बेहतरीन स्मार्टफोन भारत में दस्तक देने के लिए तैयार है जिसमे इस महीने का मुख्य आकर्षण हो सकती है Honor 20-सीरीज या Zenfone 6। फ्लैगशिप ग्रेड के साथ यहाँ कुछ बजट डिवाइस भी पेश की जाएँगी। कुछ डिवाइसों के टीज़र …

Imageशाओमी के अपकमिंग 10 स्मार्टफोन जो होंगे साल 2019 में लांच

शाओमी ने 2010 में अपनी शुरुआत एक ऐसी सॉफ्टवेयर कंपनी के रूप में की थी जो एंड्राइड आधारित MIUI कस्टम ROM को बढ़ावा देती थी और 1 साल बाद ही कंपनी ने Xiaomi Mi 1 स्मार्टफोन को लांच कर दिया था। अगले कुछ सालो में कंपनी ने रफ़्तार पकड़ी और चीन में काफी बेतार मार्किट …

ImageKarbonn की वापसी, 12 हज़ार में 7,000mAh बैटरी वाला फोन लॉन्च, पर 5G के लिए इंतज़ार

एक नज़र में : Karbonn ने भारत में Rebel और Rebel Pro लॉन्च करके स्मार्टफोन बाज़ार में अपनी वापसी कर ली है। इनकी खास बात बड़ी बैटरी और कम दाम है, क्योंकि ₹11,999 वाले Rebel में आपको 7,000mAh की बैटरी मिलती है। लेकिन MediaTek Helio G81 प्रोसेसर वाले ये दोनों फोन सिर्फ 4G नेटवर्क पर …

Imageदो 200MP कैमरे वाला Xiaomi 18 Pro भारत आएगा, लेकिन चीनी मॉडल से छोटी हो सकती है बैटरी

एक नज़र में : Xiaomi 18 Pro का भारत आना तय है, लेकिन यहां आपको इसमें कितनी बड़ी बैटरी मिलेगी, इस पर सवाल खड़ा हो गया है। कंपनी ने X पर कन्फर्म किया है कि ये सीरीज़ इसी नवंबर में ग्लोबल बाज़ार में दस्तक देगी, और यूरोप की एक रिटेल लिस्टिंग में ग्लोबल Xiaomi 18 …

Discuss

Be the first to leave a comment.