YouTube एंड्राइड एप्लीकेशन में उपलब्ध हुआ Incognito Mode; छुपा सकेंगे अपनी सर्च हिस्ट्री

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

गूगल अपनी नयी सर्विस जैसे YouTube Music पर काफी काम कर रहा है लेकिन आज यहाँ पर कंपनी की पुरानी विडियो साईट YouTube से जुडी एक नयी जानकारी सामने आई है। अब आपको YouTube की एंड्राइड एप्लीकेशन में विशेष रूप से Incognito Mode की सुविधा पेश की गयी है जो आपको सर्च हिस्ट्री और वाच हिस्ट्री पर नजर नहीं रखेगा।

YouTube ने अपने इस फीचर की टेस्टिंग मई महीने में शुरू की थी लेकिन आज यह फीचर सभी लोगो के लिए उपलब्ध हो गया है।

यह भी पढ़िए: खो चुके डाटा को केसे करे लैपटॉप या पीसी पर दोबारा प्राप्त

YouTube – Incognito Mode कैसे करे इस्तेमाल?

जी हाँ, YouTube में आपको आज से ही Incognito Mode की सुविधा दी गयी है जिसके माध्यम से आप अपनी सर्च और वाच हिस्ट्री दोनों को छुपा सकते है।

  • यहाँ पर आपको कुछ भी एक्स्ट्रा करने की जरूरत नहीं है बस अपने एंड्राइड डिवाइस पर YouTube को लेटेस्ट वर्जन (13.25356) में अपडेट करे।
  • इसके बाद अपनी एप्लीकेशन के सबसे ऊपर दायें किनारे की तरफ बने अकाउंट/अवतार आइकन पर क्लिक करे।
  • आप देख्नेगे की जहाँ आपको पहले साइन-आउट का विकल्प मिलता था अब वहाँ पर ‘Turn On Incognito’ का विकल्प दिया गया है। इसके बाद आप जैसे ही इस विकल्प पर क्लिक/टैप करेंगे आपका अवतार आइकन बदल जायेगा और सबसे नीचे ‘You’re incognito’ लिखा आ जायेगा जिसके पश्चात आप Youtube पर जो भी विडियो देखेंगे वह हिस्ट्री में नहीं दिखाई देगी।

यह भी पढ़िए: Jio का मानसून हंगामा ऑफर; JioPhone मिलेगा सिर्फ 501 रुपए की कीमत में

क्या होता है Incognito Mode?

Incognito mode में लाइब्रेरी पर टैप करने पर प्राप्त स्क्रीन

गूगल द्वारा पेश किया गया यह YouTube- Incognito Mode विकल्प, गूगल क्रोम में दिए Incognito Mode की ही तरह काम करता है। जिसके तहत इस मोड को ऑन करने पर आप जो भी एक्टिविटी करेंगे वह ना तो सेव होगी और ना ही आपके सुझावों पर कोई असर डालेंगी। यहाँ पर आप सिर्फ होम और ट्रेंडिंग विडियो ही देख पाएंगे क्योकि अन्य विकल्प जैसे इनबॉक्स और लाइब्रेरी मोड ऑन होने पर काम नहीं करेंगे।

Related Articles

Imageअमेरिका में 9% महंगा, भारत में 22%… आखिर दामों में इतना अंतर क्यों, जानें भारत में किस कीमत पर मिलेगा iPhone 18 Pro

Apple का “Surprise and Shine” इवेंट पूरा हुआ। ये इवेंट आपके लिए खुशी और उत्साह वाला रहा या फिर निराशा और झुंझलाहट वाला, ये इस बात पर निर्भर करता है कि आप दुनिया में कहाँ बैठे हैं। मेरे लिए इस बार चौंकाने वाली चीज़ iPhone Duo नहीं था, बल्कि वो फर्क था जो कंपनी अपने …

Image10 बेस्ट कीबोर्ड एप्लीकेशन आपकी एंड्राइड डिवाइस के लिए

आज के समय में स्मार्टफोन यूजर अपनी डिवाइस को अपने हिसाब से कस्टमाइज करना काफी पसंद करते है लेकिन जिस चीज का लगभग सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है उसी के लिए डिफ़ॉल्ट एप्लीकेशन पर ही निर्भर रहते है। हम यहाँ बात कर रहे है एंड्राइड डिवाइस में उपलब्ध कीबोर्ड एप्लीकेशन की। गूगल प्ले स्टोर …

ImageNova Launcher बनाम MIUI System Launcher; जाने कौन साबित होता है दूसरे से बेहतर

एंड्राइड ऑपरेटिंग सिस्टम की सबसे आकर्षक बात है इसमें दी गयी कस्टमाइजेशन की सुविधा। अगर आपको अपनी डिवाइस में दिया गया लांचर पसंद नहीं है तो आप आसानी से प्ले-स्टोर के माध्यम से कोई भी लांचर डाउनलोड कर सकते है। एप्प लांचर एक ऐसी चीज होती है जो आपके मोबाइल चलने के एक्सपीरियंस में काफी …

Imagevivo T5 भारत में लॉन्च, 7.99mm पतले फोन में मिली 7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड AMOLED स्क्रीन

vivo ने आज भारत में अपनी T-सीरीज़ का नया फोन vivo T5 5G लॉन्च कर दिया है, और ये ₹34,999 की शुरुआती कीमत पर आया है। इस सीरीज़ के अनुसार ये कीमत काफी ज़्यादा महसूस होती है, क्योंकि इसी सीरीज़ का पिछला फोन vivo T4 आज भी ₹24,999 में उपलब्ध है। यानी अब T-सीरीज़ का …

Image₹200 में YouTube Premium और 15 OTT ऐप्स? नया Jio OTT Pass हुआ लॉन्च

अगर आप OTT देखने के लिए अलग-अलग ऐप्स का सब्सक्रिप्शन लेने से बचना चाहते हैं, तो Jio का नया Jio OTT Pass आपके काम आ सकता है। Reliance Jio ने ₹200 में ऐसा ऐड-ऑन पैक लॉन्च किया है, जिसमें 15 OTT ऐप्स, YouTube Premium, 1000 से ज़्यादा लाइव टीवी चैनल और 30GB डेटा एक साथ …

Discuss

Be the first to leave a comment.