Jio का मानसून हंगामा ऑफर; JioPhone मिलेगा सिर्फ 501 रुपए की कीमत में

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

कल रिलायंस द्वारा आयोजित वार्षिक मीटिंग में कंपनी ने काफी सारी घोषणाएँ की जिसमे JioPhone 2, JioGigaFiber को लांच करने के साथ-साथ Jio Home Solution सर्विस को भी पेश किया है। जिसके माध्यम से आप अपने टीवी पर इन्टरनेट का आनंद उठा सकते है।

मुकेश अंबानी ने नए JioPhone यूजर के लिए भी एक नए मानसून हंगामा ऑफर को पेश किया है इस ऑफर के तहत आपको नया JioPhone सिर्फ 501 रुपए की कीमत में प्राप्त हो सकता है। यह ऑफर 21 जुलाई से शुरू हो जायेगा।

यह भी पढ़िए: Reliance ने की Jio GigaFiber ब्रॉडबैंड सर्विस लांच; 15 अगस्त से होगी शुरू

पुराने फीचर फोन को बदले नए JioPhone से

मुकेश अम्बानी ने अपने सालाना बैठक में कहा की अब कस्टमर “जिओफ़ोन मानसून हंगामा” ऑफर के तहत अपने पुराने फीचर फोन को बदलकर सिर्फ 501 रुपए में नया JioPhone प्राप्त कर सकते है। उपयोगकर्ता किसी भी कंपनी के फीचर फोन को JioPhone से एक्सचेंज कर सकते है और यह ऑफर 21 जुलाई से सभी जिओ स्टोर्स पर उपलब्ध होगा।

यह भी पढ़िए: रिलायंस का नया धमाका Jio Phone 2 किया लांच; जाने इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन

अगर याद हो तो कंपनी ने रिलायंस टेलिकॉम की शुरुआत में भी इसी तरह के मानसून ऑफर के तहत ग्राहकों को सिर्फ 501 रुपए की कीमत में मल्टीमीडिया हैंडसेट उपलब्ध करवाए थे। कल पेश किये गये मानसून ऑफर से अन्य सभी फीचर फोन बनाने वाली कंपनियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है, क्योकि इवेंट में ही मुकेश अंबानी द्वारा कहा गया है की पिछले JioPhone की लांच डेट से आज तक लगभग 2.5 करोड़ यूनिट बेचीं जा चुकी है जो एक रिकॉर्ड है।

इसके अलावा JioPhone में अब आपको गूगल असिस्टेंट, गूगल सर्च, और गूगल मैप के अलावा व्हाट्सएप्प और एक नयी फेसबुक एप्लीकेशन का सपोर्ट भी प्राप्त होने वाला है।

JioPhone 2 और JioGigaFiber भी हुए लांच

सालाना बैठक में कंपनी ने JioPhone 2 और JioGiga Fiber फिक्स्ड लाइन ब्रॉडबैंड सर्विस की भी घोषणा की है। यहाँ पर आपको JioPhone 2 में QWERTY कीपैड के अलावा 2.4-इंच की QVGA डिस्प्ले के साथ पीछे की तरफ 2MP का कैमरा सेंसर तथा सामने की तरफ VGA कैमरा भी दिया गया है। JioPhone 2 KaiOS पर काम करता है. जिसको 2000mAh की बैटरी द्वारा संचारित किया गया है।

इसके अलावा JioGigaFiber ब्रॉडबैंड सर्विस की भी घोषण की गयी है जिसमे आपको 1Gbps तक की स्पीड प्रदान की जाएगी। इतनी तेज़ स्पीड के साथ यह सर्विस अभी तक की सबे तेज़ और शायद सबसे बड़ी फिक्स्ड-लाइन ब्रॉडबैंड सर्विस बन जाएगी। इस सर्विस में आपको टीवी के लिए एक सेटअप बॉक्स दिए जायेगा जिसके माध्यम से आप टीवी में इन्टरनेट के साथ-साथ कालिंग का भी फायदा ले पाएंगे।

Related Articles

ImageSamsung खुद बेच रहा रीफर्बिश्ड Galaxy S26 Ultra, नए फोन जैसी 1 साल की वारंटी मिलेगी

Samsung India ने अपने Certified Re-Newed प्रोग्राम में अब Galaxy S26 और Galaxy S26 Ultra को भी जोड़ दिया है, और दोनों फोन samsung.com तथा Samsung Shop ऐप पर लाइव हो चुके हैं। कंपनी इन्हें खुद रीफर्बिश्ड करके बेच रही है। इसका मतलब ये हुआ कि जो पार्ट्स खराब मिलते हैं वो असली Samsung पार्ट्स …

ImageJioFiber ने पेश किये नए डाटा वाउचर: 101 रुपए में मिलेगा 20GB का एक्स्ट्रा डाटा

रिलायंस की JioFiber सर्विस से जुडी खबर कुछ समय पहले सामने आई थी, जिसमें Reliance Jio ने अपनी सुपर फास्ट ब्रॉडबैंड सर्विस Jio Fiber के प्रिव्यू ऑफर को बंद कर दिया था। अब कंपनी अपने प्रिव्यू ऑफर वाले यूजर्स को पेड प्लान में शिफ्ट करने के लिए 6 नए डाटा वाउचरों को पेश किया है। …

ImageJio ने पेश किया नया 2020 Happy New Year ऑफर; मिलेगी 1 साल के लिए अनलिमिटेड सर्विस

जिओ ने टेलिकॉम सेक्टर में जब से कदम रखा है तभी से काफी ज्यादा मुकाबले का माहोल बना हुआ है। चाहे बात हो फ्री सर्विस की, चाहे डाटा प्राइस की सभी में बहुत ही ज्यादा कटौती देखने को मिली थी। इसके साथ साल के अंत में IUC चार्ज की वजह से टेलिकॉम सेक्टर में कुछ …

ImageJio ने ₹3,599 वाले सालाना प्लान में जोड़ा 120GB एक्स्ट्रा डेटा और ₹35,100 का Gemini Pro, जानें किसे मिलेगा फायदा

Reliance Jio ने दस साल पूरे होने पर अपने Jio 3599 Annual Plan पर एनिवर्सरी ऑफर पेश कर दिया है, जो jio.com और MyJio ऐप पर लाइव है। इस ऑफर में कंपनी आपको 2.5GB प्रतिदिन डेटा के ऊपर 120GB बोनस डेटा, 18 महीने का Google Gemini Pro और JioHotstar भी दे रही है। उसी 2.5GB …

ImageSamsung Galaxy S26 FE की लॉन्च डेट लीक, S26 सीरीज़ का सबसे सस्ता फोन इन तीन रंगों में आएगा

एक नज़र में: Samsung की 2026 की लाइनअप में अब सिर्फ एक फोन बचा है, Galaxy S26 FE। यही S26 परिवार का सबसे सस्ता मॉडल होगा, और इस बार इसमें Samsung की चिप के साथ Qualcomm का एक कंपोनेंट भी मिलेगा। पिछले हफ्ते सामने आई तीन बातें बताती हैं कि टेस्टिंग आख़िरी दौर में है। …

Discuss

Be the first to leave a comment.