रिलायंस का नया धमाका Jio Phone 2 किया लांच; जाने इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

रिलायंस इंडस्ट्रीज़ वार्षिक बैठक में जिन घोषणाओं की उम्मीद लगाई जा रही थी आज हुआ भी कुछ वैसा ही। कंपनी के चेयरमैन मिस्टर मुकेश अम्बानी ने पिछले साल पेश किये गये जिओ फोन के अपग्रेड वर्जन Jio Phone 2 को नए फीचर के साथ लांच कर दिया है।

Jio Phone 2 के मुख्य आकर्षण:

  • 2.4-इंच की QVGA डिस्प्ले
  • QWERTY कीपैड
  • VoLTE के साथ-साथ VoWiFi सपोर्ट
  • कीमत सिर्फ 2,999 रुपए

मुकेश अम्बानी के बच्चों ने इवेंट मंच से की Jio फ़ोन के नए फीचर का ऐलान किया। जहाँ पर बताया गया की Jio Phone 2 में आपको कुछ नयी एप्लीकेशन जैसे फेसबुक, व्हाट्सएप्प और यू-ट्यूब की सुविधा के साथ-साथ Qwerty कीपैड दिया जायेगा।

यह भी पढ़िए:Xiaomi Mi Mix 3 टीज़र हुआ जारी; पॉप-अप कैमरा सेटअप के साथ होगा लांच

Jio Phone 2 के फीचर

यहाँ पर आज लांच किये गये जिओ फोन 2 में आपको 2.4-इंच की QVGA डिस्प्ले दी गयी है जिसके नीचे आपको फुल -QWERTY कीपैड दिया गया है। फोन में आपको KaiOS दिया गया है। फोन में आपको 2MP का रियर कैमरा तथा फ्रंट कैमरा भी दिया गया है।

यह भी पढ़िए: JioPhone यूजर को अब मिल सकते है गूगल के विशेष फीचर

डिवाइस में आपको 512MB रैम और 4GB इंटरनल स्टोरेज के साथ 128GB तक के माइक्रोSD कार्ड सपोर्ट का भी विकल्प दिया है। इसके साथ रिलायंस की इस नयी डिवाइस में आपको VoLTE के साथ-साथ VoWiFI (वौइस ओवर वाई-फाई) की सुविधा भी दी गयी है।

VoWiFi जैसे आधुनिक फीचर के साथ आपको यहाँ पर FM,Wifi, GPS के साथ NFC जैसे फीचर भी दिए गये है। फोन को 2000mAh की बैटरी द्वारा संचारित किया गया है।

Jio Phone 2 की कीमत और उपलब्धता

Jio Phone 2 की बिक्री 15 अगस्त से शुरू होगी। मुकेश अंबानी ने ऐलान किया कि लॉन्च ऑफर के तहत Jio Phone 2 को 2,999 रुपये में उपलब्ध कराया जाएगा।

Jio Phone 2 के स्पेसिफिकेशन

मॉडल  Jio Phone 2
डिस्प्ले 2.4-इंच की QVGA डिस्प्ले
प्रोसेसर
रैम 512MB
इंटरनल स्टोरेज 4GB, 128Gb तक बढ़ा सकते है
सॉफ्टवेयर KaiOS
प्राइमरी कैमरा 2MP का VGA
सेकंड्री कैमरा VGA कैमरा
बैटरी 2000mmAh
अन्य VoLTE, VoWiFI, FM,Wifi, GPS, NFC
कीमत 2,999 रुपए

 

Related Articles

Image₹20,000 में बेहतरीन स्मार्टफोन (सितंबर 2026), 8,000mAh बैटरी से 1.5K स्क्रीन तक, बढ़ती कीमतों के बीच ये फोन देते है पूरी वैल्यू

Best Phone Under 20000 – ₹20,000 का बजट भारतीय स्मार्टफोन बाज़ार में सबसे भरा-पूरा सेगमेंट रहता है, क्योंकि लगभग हर बड़ी कंपनी इस कीमत पर हर साल कुछ न कुछ लॉन्च ज़रूर करती है और इसी बजट के फोन सबसे ज़्यादा बिकते भी हैं। लेकिन इस साल इस बजट का मतलब बदल गया है। मेमोरी …

ImageReliance ने Jio 5G की घोषणा की, जल्द पेश करेंगे Jio-Google का 5G स्मार्टफोन

रिलायंस ने आज अपनी 43वीं वार्षिक जनरल मीटिंग में काफी आकर्षक घोशनाएँ की है। कंपनी के मालिक मुकेश अम्बानी ने आज Jio 5G की घोषण की है। इवेंट में साफ़ किया है की यह Made in India, Made For India की टैग लाइन के साथ पेश किया जायेगा। कंपनी 5G स्पेक्ट्रम के शुरू होने के …

ImageJioMart लॉन्च : अब WhatsApp द्वारा JioMart से हो सकेगी शॉपिंग

आज हुई Reliance AGM 2022 मीटिंग में कंपनी ने JioMart को भी लॉन्च किया। ये एक ऑनलाइन शॉपिंग ऐप है, जो BigBasket और Amazon जैसी नहीं, बल्कि अपनी तरह की पहली ऐप होगी। इसके लिए कंपनी ने Meta (Facebook) से साझेदारी की है। साथ ही भारत में आप JioMart पर सीधे WhatsApp से शॉपिंग कर …

Imageफोन ही बन जाएगा टीवी – Jio के नए JioTV Pro Pack में मिलेंगे 1000+ लाइव चैनल, जान लीजिए कीमत

रिलायंस Jio ने अपने यूज़र्स के लिए एक नया एंटरटेनमेंट पैक पेश किया है, जिसका नाम है JioTV Pro Pack। सिर्फ ₹55 में इस पैक के साथ आपको 1000 से ज़्यादा लाइव TV चैनल मिलते हैं, और इसकी वैलिडिटी पूरे 30 दिन की है। मतलब अब बड़ी स्क्रीन के इंतज़ार के बिना आपका फोन ही …

ImageJio का AI धमाका – JioFrames चश्मा देखते ही खींचेगा फोटो, TeleFrame संभालेगा पूरा घर

Reliance की इस साल की AGM में सबसे ज़्यादा चर्चा AI हार्डवेयर की रही। 19 जून को हुई 49वीं AGM में Jio ने Jio TeleFrame नाम का एक नया होम डिवाइस पेश किया, जिसे कंपनी “घरों के लिए AI ऑपरेटिंग सिस्टम” बता रही है। इसके साथ ही एक और प्रोडक्ट दोबारा सुर्खियों में है, JioFrames …

Discuss

Be the first to leave a comment.