खो चुके डाटा को कैसे करे लैपटॉप या पीसी पर दोबारा प्राप्त

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

आज के समय में ऑफिस हो या घर कंप्यूटर/लैपटॉप हमारी जिंदगी का एक अभिन्न हिस्सा बन गये है। आप अपनी फोटो, विडियो के अलावा लगभग सभी फाइल्स सहित डाटा को कंप्यूटर पर स्टोर सकते है। अगर यही स्टोर किया डाटा खो जाये तो? या आपका कंप्यूटर खराब हो जाये तो? यह सवाल एक बहुत बड़ी परेशानी को बताता है।

इसी सवाल के जवाब के लिए हम लेकर आये है कुछ तरीके जिनके माध्यम से आप अपने कंप्यूटर से खो चुके या डिलीट हो चुके डाटा को वापस प्राप्त कर सकते है तो चलिए डालते है एक नज़र:

कैसे प्राप्त करे खोया हुआ डाटा?

तरीका 1: विंडो के बिल्ट-इन फीचर द्वारा

विंडो ऑपरेटिंग सिस्टम में आपको ‘रिस्टोर प्रीवियस वर्ज़न'(Restore Previous Version) का विकल्प मिलता है। इस फीचर के माध्यम से आपको की भी फोल्डर या ड्राइव को स्कैन कर सकते है जिस से फोल्डर या ड्राइव में हुए बदलावों को देख कर यूजर को उनको वापस से रिस्टोर करने की अनुमति देता है।

यह भी पढ़िए: Dell ने किये नए Alienware और Dell G-Series लैपटॉप इंडिया में लांच

चरण 1: सबसे पहले जाये स्टार्ट मेनू पर और फिर ओपन करे ‘This PC’।

चरण 2: अब उस फोल्डर में जाये जहाँ पर आपको आपकी फाइल सेव होने की उम्मीद है।

चरण 3: अब फाइल या फोल्डर पर राईट क्लिक करे और मेनू में दिए गये रिस्टोर प्रीवियस वर्जन (Restore Previous Version) विकल्प पर क्लिक करे।

चरण 4: अब आपको फाइल्स/फोल्डर के कुछ अलग और पुराने वर्जन की सूची दिखाई देती है।

चरण 5: अब आप अपनी पसंद या जरूरत के अनुसार पुराने वर्जन को चुन कर फाइल/फोल्डर को रिस्टोर कर सकते है।

तरीका 2: थर्ड पार्टी सॉफ्टवेयर के द्वारा

अगर पहले तरीके के द्वारा आपकी फाइल आपको वापस नहीं मिलती तो प अब किसी थर्ड-पार्टी एप्लीकेशन जैसे easeUS partition, Recuva, Rescue Pro, आदि की मदद से अपने डाटा को रिकवर कर सकते है।

यह भी पढ़िए: कैसे करे अपने खराब हो चुके SD कार्ड को सही?

आप इन सभी सॉफ्टवेयर को आराम से डाउनलोड करके अपने सिस्टम में इनस्टॉल कर सकते है। इसके बाद अब ड्राइव या फोल्डर को सेलेक्ट करे जिसको आप स्कैन करना चाहते है। उसके बाद उस फाइल के फॉर्मेट को सेलेक्ट करे जिसको आप रिकवर करना चाहते है। इसके बाद क्लिक करे स्कैन पर। यहाँ यह ध्यान रखे की अगर आप बिना फाइल फॉर्मेट सेलेक्ट करे स्कैन बटन पर क्लिक करते है तो आपको यह सॉफ्टवेयर सभी डिलीट हो चुकी फाइल्स को स्कैन करेगा।

एक बार जब सॉफ्टवेयर स्कैनिंग प्रोसेस को पूरा कर देता है तो आप सभी लिस्ट में दिखाई गयी फाइल्स को अपने कंप्यूटर पर सेव कर सकते है।

हम उम्मीद करते है की ऊपर बताये गये दोनों तरीकों में से कोई एक आपको अपनी खोयी हुई फाइल्स को ढूंढने में मदद करेगा। अन्य टेक्नोलॉजी सम्बंधित जानकारी के लिए बने रहिये हमारे साथ!!!

Related Articles

ImageOnePlus 16 के भारत लॉन्च पर हुई मीटिंग, चीन से डेढ़ गुना हो सकती है कीमत

एक नज़र में : OnePlus अपना फ्लैगशिप OnePlus 16 आखिरकार भारत भी ला सकती है। कंपनी ने इसे 12 अक्टूबर को चीन में लॉन्च किया था, लेकिन दूसरे बाज़ारों के लिए उसकी योजना अभी साफ नहीं है। पहले बताया जा रहा था कि नॉर्थ अमेरिका और यूरोप से निकलने के बाद OnePlus इस फ्लैगशिप को …

Imageजाने कैसे करे अपने iOS 12 युक्त iPhone को फैक्ट्री रिसेट और कैसे बनाये डाटा का बैकअप

कभी-कभी स्मार्टफोन को इस्तेमाल करते हुए समय के साथ धीमे होने की वजह से फोन को बचाने के लिए या फोन को बेचने पर या नए फोन को खरीदने पर या सॉफ्टवेयर में बदलाव की वजह से कहे लेकिन कभी-कभी आपको अपनी डिवाइस को रिसेट या उसके डाटा को बैकअप करने की जरूरत पड़ती है। …

ImageWhatsApp चैट लीक होने से परेशान बॉलीवुड स्टार्स; क्या फ़ोन के डाटा को पूरी तरह से डिलीट कर पाना संभव?

एक बार फिर WhatsApp चर्चा में है और क्यों न हो, आजकल WhatsApp मैसेजिंग ऐप किसी भी क्राइम में अहम भूमिका निभा रही है और केस से सम्बंधित व्यक्तियों की चैटिंग, पुलिस को काफी मददगार भी साबित हो रही है। इस समय के सबसे चर्चित मुंबई ड्रग केस, जिसमें बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख़ खान के …

ImageZomato फाउंडर दीपिंदर गोयल का सिर पर लगने वाला Temple डिवाइस क्या है, जो Apple Watch को देता है टक्कर? जानें कैसे करता है काम

एक नज़र में : Zomato के फाउंडर दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस (Temple Device) कलाई या उंगली पर नहीं, बल्कि आपकी कनपटी पर चिपकता है और दिमाग तक पहुँचने वाले खून के बहाव से जुड़े बदलाव नापने का दावा करता है। अस्पतालों में डॉक्टर भी दिमाग का ब्लड फ्लो जांचने के लिए अल्ट्रासाउंड प्रोब लगभग …

Imageराशन कार्ड e-KYC कैसे करें: घर बैठे आधार कार्ड और फोन से ऐसे होगी पूरी

राशन लेने दुकान पहुंचे और डीलर ने कह दिया कि पहले घर के बाकी लोगों को भी साथ लाइए, उनकी Ration Card e-KYC अभी बाकी है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि राशन कार्ड में जितने नाम दर्ज हैं, e-KYC उन सभी की अलग-अलग होती है, और दुकान पर ये e-POS मशीन पर अंगूठा या आंख …

Discuss

Be the first to leave a comment.