कैसे करे अपने खराब हो चुके SD कार्ड को सही?

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

आज के समय में अधिकतर लोग एंड्राइड ऑपरेटिंग सिस्टम आधारित स्मार्टफोन का उपयोग करते है क्योकि यहाँ पर आपको इंटरनल मेमोरी को माइक्रोSD कार्ड द्वारा बढ़ाने की सुविधा मिलती है। लेकिन जितनी ही यह लाभदायक है उतना ही परेशानी देने वाली सुविधा भी है क्योकि लम्बी अवधि कर SD कार्ड उपयोग करने पर इनकी विश्वसनीयता कम दिखाई पड़ती है। काफी बार देखा गया है की SD कार्ड फोन में उपयोग करते-करते भी खराब हो जाते है या कुछ दिनों तक इस्तेमाल न करे तो डिवाइस इनको रीड करना ही बंद कर देती है।

लेकिन यहाँ पर अलग-अलग समस्याओ का हल है जो काफी आसानी से यूजर को इस परेशानी से मुक्त कर सकता है। तो चलिए डालते है एक नज़र अपने SD कार्ड को खराब होने भी इस्तेमाल लायक बनाने के तरीको पर:

कैसे करे अपने SD कार्ड का दोबारा इस्तेमाल:

तरीका 1: SD कार्ड के नाम में बदलाव

अगर आपका PC आपके SD कार्ड को रीड नहीं कर पा रहा है तो इस परेशानी को दूर करने के लिए आप आपने डिवाइस को एक नया नाम दे सकते है। जिसके लिए आपको करना होगा:

चरण 1: अपने SD कार्ड को PC में इन्सर्ट करे।

चरण 2: My Computer/ This PC पर राईट क्लिक करे। प्राप्त मेनू में से मैनेज विकल्प का चुनाव करे।

चरण 3: अब डिस्क मैनेजमेंट को सेलेक्ट करे।

चरण 4: अपने SD कार्ड को ढूंढे और विकल्प पर राईट क्लिक करे।

चरण 5: “चेंज ड्राइव लैटर और पाथ” पर क्लिक करे और चेंज विकल्प को सेल्स्क्ट करे ताकि SD कार्ड के लिए नए ड्राइव लैटर का चुनाव किया जा सके।

अब अपने SD कार्ड को PC से अलग करे और दोबारा इन्सर्ट करे। उम्मीद है की अपना SD कार्ड अब PC द्वारा रीड किया जा सकेगा।

तरीका 2: अपने PC के द्वारा SD कार्ड को रिपेयर करना

वैसे तो उपरोक्त तरीके से SD कार्ड दोबारा इस्तेमाल किया जा सकता है लेकिन अगर यह तरीका कारगर साबित नहीं होता है तो आप अपने PC की मदद से SD कार्ड को रिपेयर भी कर सकते है।

चरण 1: ‘This PC’ को ओपन करे और SD कार्ड ड्राइव पर राईट क्लिक करे।

चरण 2: अब ‘प्रॉपर्टीज’ विकल्प का चुनाव करे।

चरण 3: अब प्राप्त मेनू के तहत ‘टूल्स’ विकल्प का चयन करे।

चरण 4: चेक बटन पर क्लिक करे. इसके बाद आपके SD कार्ड को स्कैन किया जायेगा जिसके फलस्वरूप आपके SD कार्ड के सभी error को ढूंढ कर उन्हें फिक्स/सही कर दिया जायेगा।

इसके अलावा विंडो यूजर अपने SD कार्ड के error  को ढूंढने और फिक्स करने के लिए ‘कमांड प्रांप्ट’ का भी इस्तेमाल कर सकते है। जिसके लिए आपको:

कमांड प्रांप्ट को खोले और टाइप करे ‘chkdsk’ और इसके तुरंत बाद ड्राइव का नाम भी लिखे और एंटर प्रेस करे।

तरीका 3: किसी थर्ड-पार्टी एप्लीकेशन की मदद लेना

अगर ऊपर दिए दोनों ही तरीके आपके लिए कामगार साबित नहीं होते है तो आप अब किसी थर्ड-पार्टी एप्लीकेशन जैसे easeUS partition, Recuva, Rescue Pro, आदि की मदद से अपने SD कार्ड को ठीक कर सकते है।

आप इन सॉफ्टवेयर की मदद से अपने SD कार्ड को फिक्स करने के साथ-साथ अपने SD कार्ड के डाटा को भी वापस लाने में मदद कर सकते है।

तरीका 4: SD कार्ड को फॉर्मेट करना

अगर ऊपर बताये गये किसी भी तरीके से आपका SD कार्ड काम करने के लिए दोबारा सही नहीं होता है तो आखिरी विकल्प बचता है SD कार्ड को फॉर्मेट करना। SD कार्ड को फॉर्मेट करने पर आपका सभी स्टोर किया गया डाटा डिलीट हो जायेगा और एक बार डिलीट होने पर डाटा को वापस लाना काफी मुश्किल काम है।

हम उम्मीद करते है उपरोत दिए गये सभी तरीकों में से कोई एक तरीका आपको आपके SD कार्ड को दोबारा इस्तेमाल किये जाने के लिए मदद करेग। अन्य टेक्नोलॉजी संभंधित जानकारी के लिए बने रहिये हमारे साथ!!!

 

Related Articles

Imageनवंबर 2026 में लॉन्च होंगे ये स्मार्टफोन – Upcoming Smartphones in November 2026

नवंबर 2026 में आपको ₹1 लाख के आसपास वाले कई नए फ्लैगशिप फोन देखने को मिलेंगे, क्योंकि 2nm चिपसेट वाले जो फोन सितंबर में दुनिया के सामने आए थे, वो अब भारत की तरफ बढ़ रहे हैं। Motorola Signature 27, iQOO 16 और Xiaomi 18 Pro, तीनों के भारत आने की पुष्टि India Mobile Congress …

Imageजाने कैसे अपने PhonePe वॉलेट में क्रेडिट कार्ड के द्वारा पैसे को जोड़े

आज के समय में इंडिया में एक कैश मुक्त कम्युनिटी बनाये रखने के लिए काफी एप्लीकेशन आपको UPI की सुविधा देती है जिनमे से PhonePe भी एक ऐसी ही एप्लीकेशन को जो यूजर के बीच काफी लोकप्रिय साबित हो रही है जिसके चलते अब Google Tez की ही तरह यहाँ पर भी आपको स्कार्त्च-कार्ड प्राप्त …

Imageकैसे करे नए iPhone में 2 Face ID का इस्तेमाल; जाने पूरी प्रक्रिया

एप्पल ने सबसे पहले Face ID का इस्तेमाल पिछले साल पेश किये गये iPhone X में किया था, और तभी से यह फेसिअल रिकग्निशन टेक्नोलॉजी हर स्मार्टफोन कंपनी द्वारा अपनाई जा रही है। ख़ैर एप्पल द्वारा उपयोग की गयी यह टेक्नोलॉजी सबसे सुरक्षित प्राप्त होती है। लेकिन हर चीज की अपनी कमियाँ भी होती है …

ImageSamsung खुद बेच रहा रीफर्बिश्ड Galaxy S26 Ultra, नए फोन जैसी 1 साल की वारंटी मिलेगी

Samsung India ने अपने Certified Re-Newed प्रोग्राम में अब Galaxy S26 और Galaxy S26 Ultra को भी जोड़ दिया है, और दोनों फोन samsung.com तथा Samsung Shop ऐप पर लाइव हो चुके हैं। कंपनी इन्हें खुद रीफर्बिश्ड करके बेच रही है। इसका मतलब ये हुआ कि जो पार्ट्स खराब मिलते हैं वो असली Samsung पार्ट्स …

Imageराशन कार्ड e-KYC कैसे करें: घर बैठे आधार कार्ड और फोन से ऐसे होगी पूरी

राशन लेने दुकान पहुंचे और डीलर ने कह दिया कि पहले घर के बाकी लोगों को भी साथ लाइए, उनकी Ration Card e-KYC अभी बाकी है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि राशन कार्ड में जितने नाम दर्ज हैं, e-KYC उन सभी की अलग-अलग होती है, और दुकान पर ये e-POS मशीन पर अंगूठा या आंख …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products