Xiaomi का बजट स्टॉक एंड्राइड स्मार्टफोन Redmi Go हुआ लांच; जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Redmi 7, Redmi Note 7 Pro को चीन में लांच करने के बाद फ्लैगशिप ग्रेड गेमिंग स्मार्टफोन Blackshark 2 को कल लांच करने के बाद Xiaomi ने आज अपना सबसे किफायती स्टॉक एंड्राइड स्मार्टफोन Redmi Go इंडिया में आज लांच कर दिया है। यह एंट्री लेवल फोन एंड्राइड गो सॉफ्टवेयर पर रन करता है। यूरोप में लांच होने के बाद से ही डिवाइस के सभी स्पेसिफिकेशन सामने आ गये थे र आज लांच होने पर उनमे कोई खास बदलाव नहीं देखने को मिलता है। तो चलिए नज़र डालते है  इस नये Redmi Go स्मार्टफोन पर:

यह भी पढ़िए: Redmi Note 7 Pro का रिव्यु: साबित होगा मिड-रेंज सेगमेंट में बेस्ट

Redmi Go की कीमत

Redmi Go को 4,499 रुपए की किफायती कीमत पर लांच किया गया है। डिवाइस की पहली सेल 22 मार्च से Flipkart, Mi.com, और Mi होम पर शुरू होगी। यह डिवाइस ब्लैक और ब्लू कलर में पेश की गयी है।

लांच ऑफर के रूप में Xiaomi ने Jio के साथ पार्टनरशिप के तहत 2200 रुपए का कैशबैक और 100GB का एक्स्ट्रा डाटा भी पेश किया है।

Redmi Go के फीचर

Xiaomi के इस किफायती स्मार्टफोन में सामने की तरफ आपको 5-इंच की HD रेज़ोलुशन, 16:9 आस्पेक्ट रेश्यो वाली डिस्प्ले दी गयी है। प्रोसेसर के तौर पर यहाँ पर 1.4GHz स्नैपड्रैगन 425 चिपसेट देखने को मिलती है जिसके साथ आपको 1GB रैम और 8GB इंटरनल स्टोरेज का विकल्प भी मिलता है।

फोटोग्राफी के लिए यहाँ LED फ़्लैश के साथ पीछे की तारफ 8MP का कैमरा सेंसर दिया गया है जो 1080p पर विडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट देता है। सामने की तरफ आपको 5MP का ऑटो HDR ऑप्शन वाला फ्रंट सेंसर दिया गया है।

इसके अलावा यहाँ पर आपको 3.5mm ऑडियो जैक, ड्यूल माइक्रोफोन, 4G VoLTE, Wifi, और ब्लूटूथ, GPS जैसे सामान्य फीचर दिए गये है। यहाँ पर आपको एंड्राइड गो सॉफ्टवेयर तो मिलता है साथ ही 3000mAh की बैटरी एक दिन  बैकअप देने में सक्षम है।

Xiaomi Redmi Go की स्पेसिफिकेशन

मॉडल  Xiaomi Redmi GO 
डिस्प्ले 5-इंच HD LCD डिस्प्ले, 1280×720 रेज़ोलुशन, 16:9 आस्पेक्ट रेश्यो डिस्प्ले
प्रोसेसर 1.4GHz स्नैपड्रैगन 425 चिपसेट
रैम 1GB
इंटरनल स्टोरेज 8GB, 1288GB तक बढ़ा सकते है
सॉफ्टवेयर एंड्राइड गो
रियर कैमरा 8MP
सेल्फी कैमरा 5MP
बैटरी 3,000mAh
अन्य  ड्यूल-सिम, 4G स्टैंडबाई Wi-Fi, ब्लूटूथ 4.1, 3.5mm ऑडियो जैक, GPS
कीमत 4,499 रुपए

Related Articles

ImageKarbonn की वापसी, 12 हज़ार में 7,000mAh बैटरी वाला फोन लॉन्च, पर 5G के लिए इंतज़ार

एक नज़र में : Karbonn ने भारत में Rebel और Rebel Pro लॉन्च करके स्मार्टफोन बाज़ार में अपनी वापसी कर ली है। इनकी खास बात बड़ी बैटरी और कम दाम है, क्योंकि ₹11,999 वाले Rebel में आपको 7,000mAh की बैटरी मिलती है। लेकिन MediaTek Helio G81 प्रोसेसर वाले ये दोनों फोन सिर्फ 4G नेटवर्क पर …

Imageशाओमी के अपकमिंग 10 स्मार्टफोन जो होंगे साल 2019 में लांच

शाओमी ने 2010 में अपनी शुरुआत एक ऐसी सॉफ्टवेयर कंपनी के रूप में की थी जो एंड्राइड आधारित MIUI कस्टम ROM को बढ़ावा देती थी और 1 साल बाद ही कंपनी ने Xiaomi Mi 1 स्मार्टफोन को लांच कर दिया था। अगले कुछ सालो में कंपनी ने रफ़्तार पकड़ी और चीन में काफी बेतार मार्किट …

ImageXiaomi ने 5,000mAh की बड़ी बैटरी के साथ लांच किया Redmi 9AT, जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Xiaomi ने इसी महीने इंडियन मार्किट में Redmi 9 सीरीज के तहत Redmi 9A को लांच किया था तथा आज 15 सितम्बर को Redmi 9i को भी लांच करने की घोषणा कर दी है। इसके के बीच में कंपनी ने आज Redmi 9 सीरीज के तहत एक और किफायती स्मार्टफोन Redmi AT को लांच कर …

ImageXiaomi ने लॉन्च किया Redmi 17C 5G, मिलेंगे 6000mAh बैटरी और 6.9 इंच 120Hz स्क्रीन जैसे फीचर

Redmi की C-सीरीज़ अब तक कम बजट में बड़ी स्क्रीन और बड़ी बैटरी वाला 5G फोन रही है, क्योंकि पिछले साल आया Redmi 15C 5G सिर्फ ₹12,499 में लॉन्च हुआ था। लेकिन इस बार ऐसा नहीं है। Xiaomi ने आज भारत में Redmi 17C 5G लॉन्च कर दिया है, जिसकी शुरुआती कीमत ₹20,000 के पार …

ImageiQOO 16 भारत के लिए कन्फर्म, India Mobile Congress 2026 में हुआ ऐलान: स्पेसिफिकेशन, संभावित कीमत और लॉन्च टाइमलाइन

एक नज़र में : iQOO के CEO निपुण मार्या ने India Mobile Congress 2026 में पुष्टि कर दी है कि iQOO 16 भारत आ रहा है। ये फोन 29 सितंबर को चीन में लॉन्च हो चुका है, यानी इसके स्पेसिफिकेशन और चीन में इसकी कीमत पहले से सामने आ चुके हैं। आइये इसके स्पेसिफिकेशन, कीमत …

Discuss

Be the first to leave a comment.