Redmi के 64MP कैमरा सैंपल आये सामने: जल्द हो सकता है लांच

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Redmi ने जैसा की लांच के समय ही कहा था की जल्द ही आपको नयो डिवाइसों से जुडी अपडेट सामने आएँगी। और उसी वादे को पूरा करते हुए कंपनी ने अपने आगामी 64MP स्मार्टफोन के कैमरा सैंपल को टीज़ किया है जो इसके जल्द लांच की तरफ संकेत देता है।

अगर कुछ दिन पहले की न्यूज़ देखें तो Samsung और Realme अपने 64MP कैमरा फ़ोनों पर काम करने को लेकर चर्चा में आये थे। शाओमी के कैमरा सैंपल Weibo सोशल साईट पर पोस्ट किये गये है। जिसमे लिखा गया है ये 64 मिलियन पिक्सेल के एरा में हमारी आधिकारिक एंट्री है।

Redmi 64MP camera sample

जैसा की आप इमेज में देख सकते है यहाँ पर 64MP के साथ एक बिल्ली को इमेज दिखाई गयी है जिसके साइड में उसकी आँख को ज़ूम करके दिखाया गया है जो बेहतर डिटेल्स के साथ मिलती है। यह इमेज Redmi के स्मार्टफोन से ली गयी है लेकिन इसके अलावा कंपनी ने और कोई जानकरी साझा नहीं की है।

यह भी पढ़िए: BlackShark 2 Pro होगा 30 जुलाई को लांच: स्नैपड्रैगन 855+ होगा इसका खास आकर्षण

Redmi Note 7 Pro ने जहाँ पर Mi फैन को काफी खुश कर दिया वही Redmi K20 Pro ने फ्लैगशिप ग्रेड के साथ रियल फ्लैगशिप किलर का टैग प्राप्त कर लिया है। दोनों में आपको 48MP कैमरा दिया गया है तो उम्मीद है की 64MP के साथ कंपनी आगामी Redmi Note 8 Pro, Mi Mix 4 या किसी नयी सीरीज को लांच कर सकती है।

64MP सेंसर के फीचर

Samsung GW1 64MP sensorजहाँ तक टेक्नोलॉजी की बात करे तो यह Samsung ISOCELL Bright GW1 sensor ही 64MP सपोर्ट के साथ आता है। यह सेंसर 16MP की इमेज पिक्सेल-बिन्निंग टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल के साथ प्रदान करती है साथ ही अच्छी रौशनी में 64MP की सुपर इमेज भी देने में सक्षम है। इसमें आपको बेहतर नॉइज़ रिडक्शन, कलर एक्यूरेसी और फेज-डिटेक्शन ऑटो-फोकस का सपोर्ट मिलता है।

स्मार्टफोन का कैमरा हाल ही में DSLR परफॉरमेंस के काफी करीब आया है। कुछ दिनों ही में 48MP रियर कैमरा तथा 32MP फ्रंट कैमरा मार्किट में लेटेस्ट ट्रेंड के तौर पर अब काफी देखने को मिलते है। काफी स्मार्टफोन इस ट्रेंड की और जाते हुए दिखाई देते है लेकिन कुछ ब्रांड अब मेगा-पिक्सेल के नंबर को बढ़ाते हुए खुद को सबसे आगे दिखाई की कोशिश कर रहे है। तो देखते है अब Redmi, Realme या Samsung तीनो में से कौंच सबसे पहले 64MP वाले डिवाइस को लांच करता है।

Related Articles

ImageHMD Vibe2 Pro vs Lava Bold N4 Pro: FHD+ स्क्रीन या IP64 और घर पर सर्विस, 15,000 में आपके लिए क्या बेहतर?

HMD ने आज से Flipkart की Big Billion Days सेल में अपना नया HMD Vibe2 Pro 5G बेचना शुरू कर दिया है, और लॉन्च ऑफर के साथ इसकी कीमत ₹14,999 बैठती है। ठीक इसी कीमत पर Amazon पर देसी ब्रांड Lava का Lava Bold N4 Pro 5G भी मिल रहा है, जिसे कंपनी ने करीब …

ImageXiaomi Redmi 64MP कैमरा टेक्नोलॉजी की गयी आज पेश: साल के अंत तक होगा स्मार्टफोन भारत में लांच

48MP कैमरा फोन को मॉडर्न ट्रेंड से एक कदम और आगे बढ़ते हुए Samsung के द्वारा पेश किये गये 64MP कैमरा सेंसर के लांच के बाद स्मार्टफोन मेकर ने 64MP कैमरा सेंसर के साथ अपने पहले स्मार्टफोन को बाज़ार में उपलब्ध करवाने के लिए अब एक होड़ लग गयी है। जहाँ पर Realme अपनी 64MP …

ImageRealme 3 Pro के लांच से पहले कम्पनी CEO ने शेयर किये कैमरा सैंपल

Realme 3 Pro को कंपनी अप्रैल महीने में लांच करने वाली है जिसके चलते अब डिवाइस से जुडी जानकारी सामने आने लगी है। इस क्रम में सबसे पहले कंपनी ने अपनी डिवाइस के कैमरा सैंपल शेयर किये है। कंपनी के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर CEO माधव सेठ ने “Shot on Redmi 3 Pro” के वाटरमार्क …

ImageLava Virat Curve 5G vs Redmi 17 5G: ढाई दिन की बैटरी या कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले, 24 हज़ार में आपके लिए क्या बेहतर?

Lava Virat Curve 5G vs Redmi 17 5G: Lava ने आज अपना नया स्मार्टफोन 25,000 के बजट में पेश किया है, जिसकी खासियत है उसकी सेकेंडरी डिस्प्ले जो रियर पैनल पर कैमरा सेटअप के साथ दी गयी है। हालांकि सेकेंडरी स्क्रीन इस बजट में एक आकर्षक फीचर हो सकती है, लेकिन क्या ये इस सेगमेंट …

Imagevivo S2 vs Redmi Turbo 5: कर्व्ड डिस्प्ले या दोगुनी रफ्तार, किसके लिए कौन सा सही?

vivo S2 vs Redmi Turbo 5: ₹40,000 के आसपास एक अच्छा फोन ढूंढ रहे हैं, तो हाल ही में दो फोन सामने आये हैं, जो सीधे एक दूसरे के सामने आ खड़े हुए हैं। एक है अभी लॉन्च हुआ vivo S2, जिसके साथ vivo की S-सीरीज़ करीब सात साल बाद भारत लौटी है, और जिसका …

Discuss

Be the first to leave a comment.