Xiaomi Redmi 5, Mi TV 4, Mi TV 4A कल होंगे फ़्लैश सेल के लिए उपलब्ध; जाने कीमत

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

कल मंगलवार का दिन शाओमी प्रशंसको के लिए काफी अच्छा रहेगा क्योकि इ-कॉमर्स प्लेटफार्म पर कंपनी के 3 प्रोडक्ट रेड्मी 5, Mi TV 4 और Mi TV 4A फ़्लैश सेल के लिए उपलब्ध होंगे। रेड्मी 5 जहाँ पर अमेज़न इंडिया पर सेल होगा वही Mi TV फ्लिप्कार्ट पर बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। जहाँ फोन की कीमत 7,999 रुपए से शुरू की गयी है वही TV भी आपको काफी किफायती कीमत पर उपलब्ध होंगे। यह सेल कल 12 बजे शुरू होगी और इस बार कंपनी ने प्रशंसको के लिए अपनी डिवाइस की संख्या भी काफी अधिक रखी है।

Redmi 5 का विवरण

स्पेसिफिकेशन की बात करे तो, रेड्मी 5 में आपको 5.7-इंच FHD+ डिस्प्ले (18:9 स्क्रीन रेश्यो) मिलेगी। प्रोसेसर के रूप में आपको 2GHz ओक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 625, Adreno 506 GPU के साथ दिया जायेगा। इसके बेस संस्करण 2GB रैम/16GB इंटरनल स्टोरेज की कीमत 7,999 रुपए, 3GB रैम/32GB इंटरनल स्टोरेज की कीमत 8,999 रुपए, तथा 4GB रैम/64GB इंटरनल स्टोरेज की कीमत 10,999 रुपए रखी गयी है।

यह भी पढ़े: Xiaomi Redmi Note 5 Pro कैमरा रिव्यु: क्या ये है Mi A1 से बेहतर?

फोटोग्राफी के लिए, रेड्मी 5 में रियर साइड 12MP का ड्यूल कैमरा जिसमे आपको f/2.2 अपर्चर लेंस, PDAF, और LED फ़्लैश दी जाती है और सामने की तरफ 5MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए, 4G VoLTE, Bluetooth 4.2, Wi-Fi 802.11 b/g/n, GPS की सुविधा तथा 3300mAh की बैटरी दी गयी है।

लांच ऑफर के रूप में आपको रिलायंस जिओ के द्वारा 2,200 रुपए कैशबैक तथा SBI कार्ड धारको के लिए अतिरिक्त 5% डिस्काउंट दिया गया है। यह आपको ब्लैक, गोल्ड, रोज गोल्ड और लेक ब्लू कलर विकल्प में मिलेगा।

Xiaomi Mi TV 4A का विवरण

43-इंच का Mi TV भारत में सिर्फ 22,999 की कीमत पर उपलब्ध है वही 32-इंच वाला मॉडल आपको सिर्फ 13,999 रुपे में मिलेगा। स्पेसिफिकेशन की बात करे तो 32-इंच मॉडल में आपको HD (1366×768 pixels) डिस्प्ले और 43-इंच में आपको FHD  (1920×1080 pixels) डिस्प्ले दिया गया है। दोनों ही डिस्प्ले पैनल आपको 178-डिग्री व्यूइंग एंगल देते है। यह TV 1GB रैम और 8GB इंटरनल मेमोरी के साथ Amlogic quad-core चिपसेट पर रन करता है।

Xiaomi Mi TV 4 का विवरण

Mi TV 4 की भारत में कीमत सिर्फ 39,999 रुपए रखी गयी है। लांच ऑफर के तहत आपको 3 महीने का सोनी LIV और Hungama Play पर मुफ्त-सब्सक्रिप्शन, ऑन-साईट इंस्टालेशन (1,099 रुपए) और MI IR केबल (299 रुपए कीमत) मुफ्त मिलेगी।

स्पेसिफिकेशन की बात करे तो Mi LED TV 4 आपको 55-इंच की 4K (3840×2160 pixels) डिस्प्ले के साथ मिलता है। TV में 2GB रैम और 8GB इंटरनल स्टोरेज के साथ 64-bit क्वैड-कोर Amlogic Cortex-A53 चिपसेट दिया गया है। डॉल्बी + DTS सिनेमा ऑडियो के साथ 8W के 2 डक्ट-इनवर्टेड स्पीकर दिए गये है।

Xiaomi Redmi 5, Mi TV 4, Mi TV 4A की कीमत और उपलब्धता

प्रोडक्ट वरिएन्त   कीमत उपलब्धता ऑफर
Redmi 5 2GB+16GB 7,999 Amazon India रिलायंस जिओ कैशबैक 2200 रुपए SBI कार्ड धारको के लिए 5% अतिरिक्त डिस्काउंट
3GB+32GB 8,999
4GB+64GB 10,999
Mi TV 4A 32-इंच 13,999 Flipkart  
43-इंच 22,999
Mi TV 4 55-इंच 39,999 Flipkart 3 महीने का Sony Liv और Hungama play सब्सक्रिप्शन ,मुफ्त Mi IR Cable, मुफ्त ऑन-साईट इंस्टालेशन

 

Xiaomi Mi Mix 2s के आधिकारिक रेंडर हुए सार्वजानिक; Xiaomi CEO द्वारा

 

 

 

Related Articles

Imageअगस्त 2026 में ₹25,000 से कम के 5 बेस्ट स्मार्टफोन

एक नज़र में: ₹25,000 का बजट इस साल पहले से ज़्यादा मुश्किल फैसला बन गया है। ब्रांड अब किसी एक फीचर पर लड़ना छोड़ चुके हैं, और एक ही फोन में लंबी चलने वाली बैटरी, काम लायक कैमरा और स्मूद डिस्प्ले, तीनों देने की कोशिश करते हैं। यही वजह है कि इस बजट में बेस्ट …

ImageXiaomi Mi TV 4A Horizon Edition इंडिया में लांच, प्राइस एंड स्पेसिफिकेशन

Xiaomi ने आज इंडियन मार्किट में अपने Mi Tv 4A Horizon Edition को लांच कर दिया है। नए स्मार्टटीवी को 40 इंच की स्क्रीन साइज़ के साथ पेश किया है। टीवी में आपको 5,000 से भी ज्यादा एप्लीकेशनों वाले Google Play Store के सपोर्ट के साथ एंड्राइड सॉफ्टवेयर दिया गया है। TV में आपको ख़ास …

ImageAmazon Great Indian Festival और Flipkart की Big Billion Days सेल हुई शुरू; त्योहारों के मौसम में मिलेगा भारी डिस्काउंट और आकर्षक डील

त्योहारों के इस मौसम में सभी लोग अपने लिए कुछ न कुछ नया सामान लेने का मन बनाते है जिसको देखते हुएइस महीने 10 अक्टूबर से Amazon और Flipkart अपने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए आकर्षक सेल की शुरुआत करने जा रही है। सेल में आपको स्मार्टफोन की कीमत में 60% तक की …

ImageXiaomi ने बढ़ाए Redmi Turbo 5 के दाम, अब ये फोन लॉन्च कीमत से ₹6,000 तक महंगा

एक नज़र में: भारत में Redmi Turbo 5 की पारी शुरू होने को अभी दो महीने ही हुए हैं, और ये फोन जून में जिस कीमत पर आपको मिल सकता था, उससे अब काफी महंगा हो चुका है। Xiaomi ने चुपचाप इसके दोनों कॉन्फिगरेशन के दाम बदल दिए हैं, और ज़्यादा रैम वाले वैरिएंट पर …

ImageNothing Phone 4a कल से और महंगा: चार महीने में चौथी बार बढ़े दाम

Nothing Phone 4a खरीदने का मन बना रहे लोगों के लिए आज का दिन अहम है। टिपस्टर योगेश ब्रार के अनुसार कंपनी 1 अगस्त से इस फोन के तीनों वेरिएंट की कीमत ₹3,000 बढ़ाने जा रही है। यानी जो कीमत आज रात तक चल रही है, कल से वो नहीं मिलेगी। बढ़ोतरी के बाद बेस …

Discuss

Be the first to leave a comment.