Xiaomi Mi Mix 2s के आधिकारिक रेंडर हुए सार्वजानिक; Xiaomi CEO द्वारा

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Mi Mix 2s के आधिकारिक रेंडर आज शाओमी के CEO द्वारा Weibo पर सार्वजानिक किया गया है जिस कारण अब डिजाईन से सम्बंधित सभी अफवाहों पर विराम लग गया है। Mi Mix 2S अगले हफ्ते 27 मार्च को आधिकारिक रूप से पेश किया जायेगा।

Mi Mix 2s: Notch के बिना?

आज के समय में डिजाईन में सबसे प्रमुख बिंदु होता है क्या फ़ोन में Notch दिया गया है या नहीं? इतने सारे लीक्स और अफवाहों के अलावा एक लीक हुई विडियो में भी किनारे पर नौच दिखाया गया था जिसपर आपको सेल्फी कैमरा भी दिया गया था। शाओमी के Mix डिवाइस में सबसे बड़ा चर्चा का बिंदु सेल्फी कैमरा का स्क्रीन के नीचे की तरफ दिया जाना भी रहा है।

आधिकारिक तौर पर Weibo पर दिखाए रेंडर में, एक सपाट बिना नौच का डिस्प्ले दिखाया गया है। लगता है सेल्फी कैमरा अभी भी डिस्प्ले के नीचे ही मौजूद है, क्योंकि यही एक जगह है जहाँ आपको थोड़ी सी बेज़ेल की पट्टी नज़र आती है (क्या शाओमी विवो Apex की तरह छुपा हुआ कैमरा देगा यह देखने वाली बात होगी)।

यह भी पढ़े: Xiaomi Redmi 5, Mi TV 4, Mi TV 4A कल होंगे फ़्लैश सेल के लिए उपलब्ध; जाने कीमत

Mi Mix 2s के फीचर

शाओमी ने पहले यह पुष्टि की थी कि यह Mi Mix 2s नवीनतम स्नैपड्रैगन 845 ऑक्टा-कोर चिपसेट पर काम करेगा। अगर अफवाहों पर विश्वास किया जाए, तो 6GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज का विकल्प भी दिया जायेगा।

फोन में निस्संदेह एक चौंका देने वाला स्क्रीन-टू-बॉडी अनुपात होगा, लेकिन इस बारे में विवो एपेक्स को हराए जाने की कोई संभावना नहीं है (विवो एपेक्स में 98% स्क्रीन-टू-बॉडी अनुपात है)।

हम अभी भी यह नहीं जानते हैं कि शाओमी फिंगरप्रिंट सेंसर को कहाँ रखेगा, लेकिन डिवाइस में निश्चय ही फेस अनलॉक भी शामिल करना चाहिए। हैंडसेट में ड्यूल-रियर कैमरों और 3400mAh बैटरी दी जाने की संभावना है।

आगामी 2018 में 15,000 रुपए से कम कीमत में 7 बेहतरीन स्मार्टफोन

Related Articles

Image2032 तक चलेगी इस फोन की बैटरी? OPPO ने लॉन्च किया 8,000mAh वाला Oppo K14 Plus

नया फोन लेते वक्त ज़्यादातर लोगों के मन में एक ही डर रहता है कि दो-तीन साल बाद बैटरी पहले जैसी नहीं चलेगी। इसी वजह से कई लोग बड़ी बैटरी वाला फोन चुनते हैं। OPPO ने आज भारत में OPPO K14 Plus 5G लॉन्च करके इसी डर पर सीधा दांव खेला है। कंपनी का दावा …

Imageशाओमी के अपकमिंग 10 स्मार्टफोन जो होंगे साल 2019 में लांच

शाओमी ने 2010 में अपनी शुरुआत एक ऐसी सॉफ्टवेयर कंपनी के रूप में की थी जो एंड्राइड आधारित MIUI कस्टम ROM को बढ़ावा देती थी और 1 साल बाद ही कंपनी ने Xiaomi Mi 1 स्मार्टफोन को लांच कर दिया था। अगले कुछ सालो में कंपनी ने रफ़्तार पकड़ी और चीन में काफी बेतार मार्किट …

ImageXiaomi Mi Airdots Pro 2s हुए 24 घंटे के बैटरी बैकअप और के साथ लांच

शाओमी ने अपनी 10th एनिवर्सरी को 6 अप्रैल को आयोजित करते हुए मार्किट में काफी अलग-अलग प्रोडक्ट लांच किये है। Redmi Band, और Xioami TV के अलावा कंपनी ने इवेंट में Mi Airdots Pro 2s इयरबड्स को लांच किया है। यह बड्स पिछलेलांच किये गये Airdots Pro 2 का एक अपग्रेड वर्जन है। Mi Airdots …

ImageXiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 8,500mAh बैटरी वाला Pro Max नहीं, कंपनी ने दिया टीज़र

Xiaomi की Pro सीरीज़ अब तक भारतीय खरीददारों के लिए सिर्फ खबरों तक ही सीमित रही है, क्योंकि पिछले साल के Xiaomi 17 Pro और 17 Pro Max कभी भारत आए ही नहीं। यहाँ सिर्फ Xiaomi 17 और 17 Ultra लॉन्च हुए थे। लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा। 23 सितंबर को चीन में लॉन्च …

ImageXiaomi भारत में लाया Mijia सब-ब्रांड, अब घर के बड़े अप्लायंस पर होगा फोकस

एक नज़र में: Xiaomi को भारत में काम करते हुए 12 साल हो गए हैं, और कंपनी ने इसी मौके पर अपना चौथा ब्रांड उतारा है। Mijia उसका ग्लोबल होम और लाइफस्टाइल ब्रांड है, यानी अब यहाँ फोन के अलावा घर के प्रोडक्ट एक अलग नाम से बिकेंगे। इन बारह सालों में कंपनी ने यहाँ …

Discuss

Be the first to leave a comment.