Xiaomi Mi Mix 2S के स्पेसिफिकेशन और फर्मवेयर लीक: Snapdragon 845 और Android Oreo की हुई पुष्टि

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

लगता है शाओमी Mi Mix 2s अब सिर्फ अफवाह नहीं रह गया है। XDA डेवेलपर्स के सीनियर मेंबर ड्यूरारा(Duraauaa) का शुक्रिया जिन्होंने किसी तरह शाओमी Mi Mix 2s से सम्बंधित जानकारी दी जो Mi Mix 2s फर्मवेयर बताया जा रहा है।(Read in English)

सबसे बड़ी बात इस जानकारी द्वारा Mi Mix 2s के वास्तविक होने की पुष्टि भी होती है। पहले से हुई काफी लीक रिपोर्ट और अफवाहों से पता चलता है की शाओमी ने अपने  Mi Mix 2s को कोड-नेम दिया है -पोलरिस। XDA डेवेलपर्स ने अब इस डिवाइस की पूरी स्पेसिफिकेशन शीट और फीचर का खुलासा किया है।

 

Xiaomi Mi Mix 2S के स्पेसिफिकेशन और फीचर( XDA डेवेलपर्स आधारित)

शाओमी का आगामी बेसेल-लेस्स फोन एक 18:9 FHD+ डिस्प्ले और एक क्वालकॉम के नवीनतम स्नैपड्रैगन 845 मोबाइल प्रोसेसर के साथ आ सकता है। लीक फर्मवेयर इसकी 3,400mAh बैटरी की भी पुष्टि करता है शाओमी की ये नयी डिवाइस एंड्रॉइड ओरेओ-आधारित एमआईयूआई 9 पर रन करेगी ।

यह भी पढ़े: Xiaomi Redmi Note 5 Pro Quick Review (In Hindi)

फ़ोन में  शाओमी कैमरा के साथ AI की सुविधा भी दी जा सकती है जो दृश्यों का पता लगाकर उनमे परिस्थिति के अनुसार बदलाव करके बेहतरीन आउटपुट देगा। बाकि सभी शाओमी डिवाइस की तरह ये भी ड्यूल-सिम और IR ब्लास्टर की सुविधा से लैस होगा।

पहले प्राप्त हुई रिपोर्ट्स के अनुसार Mi Mix 2 के अपग्रेडेड संस्करण में फ्रंट कैमरा डिस्प्लै के ऊपर दिया जा सकता है अगर यह बात सच साबित होती है तो यह काफी अच्छा बदलाव होगा सेल्फी लवर्स लिए। शाओमी अपने एमआई मिक्स 2s को आगामी MWC 2018 में पेश करेगी।

Top 10 Smartphones Expected to Launch in February 2018

Related Articles

ImageGoogle Fitbit Air भारत में लॉन्च, अब बिना स्क्रीन वाले ट्रैकर में 7 दिन की बैटरी और 24/7 हेल्थ ट्रैकिंग

लंबे इंतज़ार के बाद आखिरकार Google का Fitbit Air भारत पहुंच गया है। बिना स्क्रीन वाला ये फिटनेस ट्रैकर सबसे पहले 26 मई को अमेरिका में लॉन्च हुआ था। उसके कई महीने बाद अब Google ने भारत में भी इसके आने की पुष्टि कर दी है। 2 अक्टूबर से आप इसे भारत में ₹13,999 की …

ImageXiaomi Mi Airdots Pro 2s हुए 24 घंटे के बैटरी बैकअप और के साथ लांच

शाओमी ने अपनी 10th एनिवर्सरी को 6 अप्रैल को आयोजित करते हुए मार्किट में काफी अलग-अलग प्रोडक्ट लांच किये है। Redmi Band, और Xioami TV के अलावा कंपनी ने इवेंट में Mi Airdots Pro 2s इयरबड्स को लांच किया है। यह बड्स पिछलेलांच किये गये Airdots Pro 2 का एक अपग्रेड वर्जन है। Mi Airdots …

ImageXiaomi Redmi Pad 5G की स्पेसिफिकेशन और कीमत हुई लीक: जल्द हो सकता है लांच

चीनी स्मार्टफोन मेकर शाओमी ने हमेशा ही सिर्फ एक स्मार्टफोन कंपनी तक सीमित ना रहते हुए नयी टेक डिवाइसों को लांच करती रहती है। एक लेटेस्ट लीक के अनुसार कंपनी जल्द ही एक टेबलेट Redmi Pad 5G के नाम से पेश करने वाली है। लीक हुए पोस्टर से यह साथ होता है की 27 अप्रैल …

ImageiPhone 18 Pro के लिए ₹10,000 और देने होंगे… लॉन्च से पहले लीक हुई भारत की कीमत

आज रात Apple अपने नए iPhone लॉन्च करने जा रहा है, और टेक की दुनिया में आज सबसे ज़्यादा चर्चा इसी की है। लोगों के मन में सवाल भी एक ही है, कि इस बार कीमत कितनी रखी जाएगी। इवेंट से चंद घंटे पहले iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की भारतीय कीमतें …

ImagePoco F9 Pro और F9 Ultra के ग्लोबल लॉन्च से पहले कीमतें लीक, F-सीरीज़ में मिलेगा 200MP कैमरा और Snapdragon 8 Elite Gen 5

अभी तक Poco F-सीरीज़ किफायती फ्लैगशिप रही है, क्योंकि इस सीरीज़ में आने वाले सभी फोन फ्लैगशिप स्तर वाले प्रोसेसर के साथ आते रहे हैं और वो भी काफी कीमत पर। लेकिन इस बार शायद ऐसा नहीं होगा। कल जो दो फोन ग्लोबल बाज़ार में दस्तक देने जा रहे हैं, उनकी लीक हुई कीमत बताती …

Discuss

Be the first to leave a comment.