Redmi 15 5G लॉन्च – क्या इस फीचर के साथ ये वाकई बनेगा बजट सेगमेंट में गेम-चेंजर?

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Xiaomi ने मंगलवार (19 अगस्त 2025) को भारत में अपना नया Redmi 15 5G लॉन्च कर दिया है। ये कंपनी का बजट स्मार्टफोन है, जिसमें लेटेस्ट Gen AI फीचर्स जैसे Circle to Search, Magic Erase और Gemini Live तो हैं ही। साथ ही एक और खासियत है इसकी 7000mAh की बैटरी, जो फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ इसमें दी गयी है। आइये जानते हैं कि भारत में आप इसे कीमत पर और किन स्पेसिफिकेशनों के साथ खरीद पाएंगे।

ये पढ़ें: Realme P4 Series ने लॉन्च से पहले ही मचा दी हलचल, कीमत से लेकर स्पेक्स तक सब लीक

Redmi 15 price in India (कीमतें और उपलब्धता)

Xiaomi ने Redmi 15 price in India को बेहद आक्रामक रखा है। फोन तीन वेरिएंट्स में आया है, जिनकी शुरूआती कीमत 14,999 रुपए है।

  • 6GB + 128GB स्टोरेज – ₹14,999
  • 8GB + 128GB स्टोरेज – ₹15,999
  • 8GB + 256GB स्टोरेज – ₹16,999

इस स्मार्टफोन को आप सफ़ेद (Frosted White), काले (Midnight Black) और बैंगनी (Sandy Purple) रंगों में खरीद सकते हैं। वहीँ Redmi 15 Sale भारत में 28 अगस्त से शुरू होगी। आप इसे Mi.com, Amazon, Mi Home और ऑफलाइन रिटेल स्टोरों से खरीद पाएंगे।

Redmi 15 5G specifications

Redmi 15 5G में 6.9-इंच की फुल एचडी+ अडैप्टिव सिंक डिस्प्ले है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ मिलेगी। कंपनी का दावा है कि ये अपने सेगमेंट का सबसे बड़ा डिस्प्ले है। डिस्प्ले को TÜV Rheinland Low Blue Light (Software Solution), TÜV Rheinland Circadian Friendly और TÜV Rheinland Flicker Free सर्टिफिकेशन भी मिला है।

साथ ही ये फोन Snapdragon 6s Gen 3 प्रोसेसर से लैस है और इसमें 8GB तक की रैम व 256GB UFS 2.2 स्टोरेज दी गयी है। फोन में 16GB तक का वर्चुअल रैम सपोर्ट भी आपको मिलेगा।

कैमरे की बात करें तो, इसमें 50MP प्राइमरी कैमरा के साथ सेकेंडरी कैमरा और 8MP फ्रंट कैमरा मिलता है। इसमें 7000mAh की बैटरी दी गई है, जो सेगमेंट की सबसे बड़ी silicon-carbon technology battery है। ये 33W फास्ट चार्जिंग और 18W रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी ने इसमें सेगमेंट का पहला aerospace-grade metal island भी इस्तेमाल किया है।

ये पढ़ें: Infinix HOT 60i 5G भारत में लॉन्च, लेकिन 10,000 से कम में क्या ये iQOO Z10 Lite 5G से बेहतर है?

फोन को 2 Android OS अपडेट और 4 साल के सिक्योरिटी अपडेट्स मिलेंगे। साथ ही ये यह IP64 रेटिंग के साथ आता है, यानी ये डस्ट और स्प्लैश रेसिस्टेंट है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageOnePlus 16 चीन में लॉन्च, इसमें है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6, 185Hz डिस्प्ले और 9,000mAh बैटरी

एक नज़र में : OnePlus ने चीन में OnePlus 16 लॉन्च कर दिया है। कंपनी के इस नए फोन में लेटेस्ट फ्लैगशिप चिपसेट, हाई रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले और 9,000mAh की बैटरी दी गयी है। इसके 12GB + 256GB मॉडल की शुरूआती कीमत CNY 5,999 (करीब ₹85,846) रखी गयी है। OnePlus ने अभी इसके ग्लोबल …

ImageLava Virat Curve 5G vs Redmi 17 5G: ढाई दिन की बैटरी या कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले, 24 हज़ार में आपके लिए क्या बेहतर?

Lava Virat Curve 5G vs Redmi 17 5G: Lava ने आज अपना नया स्मार्टफोन 25,000 के बजट में पेश किया है, जिसकी खासियत है उसकी सेकेंडरी डिस्प्ले जो रियर पैनल पर कैमरा सेटअप के साथ दी गयी है। हालांकि सेकेंडरी स्क्रीन इस बजट में एक आकर्षक फीचर हो सकती है, लेकिन क्या ये इस सेगमेंट …

ImageRedmi Note 17 Pro Max 5G का इंडिया लॉन्च टीज़: 10,000mAh बैटरी के साथ इस दिन होगा लॉन्च

Redmi Note सीरीज़ भारत में मिड-रेंज सेगमेंट में काफी पसंद की जाती रही है, क्योंकि कंपनी हर नए मॉडल में बैटरी और चार्जिंग को बेहतर करने के साथ अच्छे फीचर भी देती आई है। लेकिन इस बार बैटरी के साथ दाम भी ऊपर जा रहे हैं। Redmi Note 17 Pro Max 5G के इंडिया लॉन्च …

ImageXiaomi ने लॉन्च किया Redmi 17C 5G, मिलेंगे 6000mAh बैटरी और 6.9 इंच 120Hz स्क्रीन जैसे फीचर

Redmi की C-सीरीज़ अब तक कम बजट में बड़ी स्क्रीन और बड़ी बैटरी वाला 5G फोन रही है, क्योंकि पिछले साल आया Redmi 15C 5G सिर्फ ₹12,499 में लॉन्च हुआ था। लेकिन इस बार ऐसा नहीं है। Xiaomi ने आज भारत में Redmi 17C 5G लॉन्च कर दिया है, जिसकी शुरुआती कीमत ₹20,000 के पार …

ImagePhilips S7221 5G कल भारत में होगा लॉन्च, जानें किस कीमत पर 64MP कैमरा व 120Hz स्क्रीन के साथ मिलेगा ये फोन

भारत में Philips अब तक ट्रिमर, बल्ब और किचन अप्लायंस तक सीमित रहा है, लेकिन अब ये कंपनी 5G स्मार्टफोन सेगमेंट में अपना पहला कदम रख रही है। इससे पहले Philips के नाम पर यहाँ ज़्यादातर हज़ार-बारह सौ रुपये वाले बेसिक कीपैड मॉडल ही दर्ज हैं। इस नए स्मार्टफोन को कंपनी Philips S7221 5G के …

Discuss

Be the first to leave a comment.