Realme P4 Series ने लॉन्च से पहले ही मचा दी हलचल, कीमत से लेकर स्पेक्स तक सब लीक

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Realme P4 Series India Launch – Realme अपनी नई P4 सीरीज़ को भारत में 20 अगस्त 2025 को लॉन्च करने जा रही है। इस सीरीज़ में Realme P4 5G और Realme P4 Pro 5G शामिल होंगे। लॉन्च के बाद कंपनी इन्हें Flipkart और कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट द्वारा भारत में सेल करेगी। Realme का कहना है कि ये फोन डिज़ाइन, कैमरा और परफॉर्मेंस के मामले में अपने सेगमेंट में अलग पहचान बनाने में कामयाब होंगे।

ये पढ़ें: Flipkart Freedom Sale 2025: iPhone 16 से लेकर Samsung Galaxy S25 Ultra तक, इतने सस्ते कि यकीन नहीं होगा

Realme P4 Pro Specs: दमदार कैमरा और परफॉर्मेंस

Realme P4 Pro 5G, भारत में 50MP Sony IMX896 OIS कैमरा और 50MP फ्रंट कैमरा के साथ आएगा, जिसमें 4K वीडियो रिकॉर्डिंग at 60fps और 4K HDR at 30fps सपोर्ट भी मिलेगा। इसके अलावा इसमें AI motion stabilisation, Ultra Steady video और AI Travel Snap जैसे कई उपयोगी फीचर भी आपको मिलेंगे। परफॉर्मेंस के लिए इसमें Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर, और HyperVision AI GPU भी इसमें होगा। लेकिन आज के समय में जैसे बैटरी बड़ी होती जा रही हैं, तो Realme भी यहां पीछे नहीं है। इस फोन में भी 7,000mAh बैटरी, 80W फ़ास्ट चार्जिंग और नया एडवांस्ड कूलिंग सिस्टम दिया गया है।

Realme P4 Series Price और अन्य फीचर

कंपनी ने Realme P4 series price in India का खुलासा अभी नहीं किया है, लेकिन माना जा रहा है कि ये मिड-रेंज सेगमेंट में बाज़ार में आएगा। बेस वर्ज़न Realme P4 5G में 50MP + 8MP का ड्यूल रियर कैमरा सेटअप, 16MP सेल्फी कैमरा, और MediaTek Dimensity 7400 Ultra 5G चिपसेट, Pixelworks प्रोसेसर के साथ दिया जाएगा। दोनों मॉडलों में HyperGlow AMOLED डिस्प्ले, 144Hz रिफ्रेश रेट और HDR10+ सपोर्ट होगा।

ये पढ़ें: Poco M7 Plus Launch: सबसे बड़ी बैटरी और डिस्प्ले वाला फोन, क्या ये आपके लिए सही है?

Realme का दावा है कि Pro मॉडल पर BGMI gameplay at 90fps 8 घंटों तक और स्टैंडर्ड मॉडल पर 11 घंटे तक खेला जा सकता है।

20 अगस्त को लॉन्च होने वाली ये स्मार्टफोन सीरीज़ डिज़ाइन, कैमरा और परफॉर्मेंस चाहने वालों के लिए एक अच्छा ऑप्शन बन सकती है। हालांकि कीमतों के बाद ही इसकी पुष्टि की जा सकती है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageLava Virat V1 Pro 5G भारत में लॉन्च, अब 15,000 से कम में 50MP कैमरा और 6000mAh बैटरी

Lava ने Virat सीरीज़ में तीसरा फोन जोड़ दिया है। Lava Virat V1 Pro 5G आज भारत में लॉन्च हो गया है, जो जुलाई में आए Virat V1 5G से एक स्तर ऊपर है। इसमें आपको 6.75-इंच की 120Hz स्क्रीन, 6,000mAh बैटरी और 50MP का प्राइमरी कैमरा मिलेगा। खास बात ये है कि प्रोसेसर और …

Imageलॉन्च से पहले लीक हुआ Samsung Galaxy S26 FE, नए Exynos चिप से लेकर कीमत तक, जानें सबकुछ

Samsung के अगले Fan Edition फोन Galaxy S26 FE की कई अहम डिटेल लीक हो चुकी हैं। लॉन्च से पहले ही इसके नए Exynos 2500 चिप से लेकर 50MP कैमरा और बैटरी तक, लगभग पूरी स्पेक्स शीट सामने आ गई है। बीते कुछ दिनों में फोन की Geekbench लिस्टिंग और कुछ लीक तस्वीरें इंटरनेट पर …

ImagePixel 11 सीरीज़ लॉन्च से पहले पूरी लीक: दाम बढ़ेंगे और Pro में कटौती भी, वजह Google ने खुद बता दी

Google की Pixel 11 सीरीज़ के लॉन्च में नौ दिन बचे हैं, और इवेंट से पहले लीक होने के लिए शायद ही कुछ बाकी रह गया है। Pixel 11, Pixel 11 Pro, Pixel 11 Pro XL और Pixel 11 Pro Fold, चारों की स्पेसिफिकेशन शीट और कीमतें बाहर आ चुकी हैं। शुरुआत भी खुद Google …

ImageSamsung Galaxy Z Fold 8 Ultra से लेकर Watch 9 तक, Unpacked इवेंट से पहले लीक हुई सबकी कीमत

Samsung के अगले Galaxy Unpacked से ठीक पहले उसके पूरे 2026 फोल्डेबल और स्मार्टवॉच लाइनअप की कीमतें लीक हो गई हैं। इस बार Galaxy Z Fold 8, Z Flip 8 के अलावा Galaxy Z Fold 8 Ultra भी आएगा। इसके अलावा Watch 9 भी इसी समय लॉन्च होगी। आपको असमंजस न हो, इसीलिए बता देते …

ImageNothing Phone (4b): कीमत से लॉन्च डेट और स्पेक्स तक सबकुछ जानिए

Nothing अपना अगला बजट स्मार्टफोन Nothing Phone (4b) 7 जुलाई 2026 को भारत में लॉन्च करने जा रहा है, और कंपनी ने इसकी तारीख खुद कन्फर्म कर दी है। इवेंट दोपहर 3:30 बजे (IST) रखा गया है। जब से इस फोन का पहला टीज़र सामने आया है, तब से रोज़ इसकी कोई न कोई लीक …

Discuss

Be the first to leave a comment.