Xiaomi Mi Max 3 को मिला 3C सर्टिफिकेशन; हो सकता है जल्द ही लांच

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

पिछले साल कंपनी ने Mi Max 2 को इंडिया में लांच किया था जिसके बाद से ही उम्मीद थी की कंपनी इसका अपग्रेड वर्जन भी आने वाले समय में पेश करेगी। ताज़ा प्राप्त जानकारी के अनुसार चीनी सर्टिफिकेशन साईट 3C पर नयी शाओमी डिवाइस M1807E8S मॉडल नंबर के साथ देखी गयी है जिसके स्पेसिफिकेशन देखने पर यह साफ़ तौर पर Mi Max 3 मालूम होती है।

Mi Max 3 receives 3C certification

यह भी पढ़िए: BlackBerry Key2 हुआ QWERTY Keypad और ड्यूल कैमरे के साथ लांच

पिछले महीने कंपनी के सीईओ Lei Jun ने वेइबो पर एक पोस्ट की थी जहाँ पर उन्होंने Mi Max 3 की पुष्टि की थी। Jun ने बताया था की यह डिवाइस जुलाई महीने में लांच की जा सकती है।

मुख्य आकर्षण:

  • 18W फ़ास्ट चार्जिंग
  • 6.99-इंच 18:9 रेश्यो डिस्प्ले
  • स्नैपड्रैगन 660/710 चिपसेट

यह भी पढ़िए: बातचीत के साथ-साथ अब घर बैठे करे WhatsApp से कमाई

Xiaomi Mi Max 3 के फीचर (आपेक्षित)

अगर अफवाहों की माने तो Mi Max 3 का डिजाईन रेड्मी नोट 5 प्रो की तरह रखा जा सकता है जिसमे सामने की तरफ आपको काफी पतले बेज़ेल देखने को मिलेंगे। आपको 6.99-इंच की FHD+ 18:9 रेश्यो के साथ मिल सकती है। प्रोसेसर के रूप में यहाँ पर स्नैपड्रैगन 660/710 चिपसेट दी जा सकती है। जहाँ पर आपको 3GB /4GB रैम और 64GB/128GB स्टोरेज का विकल्प दिया जा सकता है।

इमेज क्रेडिट : XDA डेवलपर

यह भी पढ़िए: Motorola One Power के स्पेसिफिकेशन हुए लीक: जल्द हो सकता है लांच

फोटोग्राफी के लिए अभी कैमरा स्पेसिफिकेशन की कोई जानकारी नहीं दी गयी है लेकिन यह सुनिश्चित है की रियर साइड वर्टीकल ड्यूल कैमरा सेटअप दिया जायेगा।

कुछ दिन पहले लीक हुए डिवाइस के प्रोटेक्टिव केस की इमेज से यह भी साफ़ होता है की डिवाइस में आपको रियर साइड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है। अन्य सुविधाओ में यहाँ पर वायरलेस चार्जिंग सपोर्टेड 5,500 mAh की बड़ी बैटरी, एंड्राइड ओरियो आधारित MIUI 9 OS दिया जा सकता है।

Xiaomi Mi Max 3 की कीमत और उपलब्धता

अभी डिवाइस की कीमत और उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गयी है लेकिन Mi Max 2 की कीमत को देखते हुए हम उम्मीद कर सकते है की यह डिवाइस 16 से 18 हजार रुपए के बीच में लांच की जा सकती है।

Related Articles

Imagevivo T5 भारत में लॉन्च, 7.99mm पतले फोन में मिली 7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड AMOLED स्क्रीन

vivo ने आज भारत में अपनी T-सीरीज़ का नया फोन vivo T5 5G लॉन्च कर दिया है, और ये ₹34,999 की शुरुआती कीमत पर आया है। इस सीरीज़ के अनुसार ये कीमत काफी ज़्यादा महसूस होती है, क्योंकि इसी सीरीज़ का पिछला फोन vivo T4 आज भी ₹24,999 में उपलब्ध है। यानी अब T-सीरीज़ का …

ImageXiaomi इस दिन करेगी अपने नेक्स्ट फ्लैगशिप Mi Mix 4 को लांच, जाने क्या होंगी इसकी खूबियाँ

Mi Mix 4 से जुडी लीक्स काफी दिनों से सुनने में आ रही थी। इसी बीच आज Xiaomi ने आखिरकार Mi Mix 4 के लांच डेट से जुडी जानकारी को शेयर कर दिया है। कंपनी ने चीनी माइक्रोब्लॉग्गिंग साईट Weibo के माध्यम से साफ़ किया है की 10 अगस्त को Mi Mix 4 को लांच …

ImageMi 11 Lite होगा इंडियन मार्किट में 22 जून को लांच, जाने क्या होगा खास

आज शाओमी ने आधिकारिक रूप से घोषणा कर की है की इंडिया में MI 11 सीरीज के तहत MI 11 Lite को 22 जून के दिन लांच किया जायेगा। इस सीरीज में आप पहले ही MI 11x, Mi 11X Pro और Mi 11 Ultra देखने को मिलते है। The wait is over! The 𝑠𝑙𝑖𝑚𝑚𝑒𝑠𝑡, the …

ImageOnePlus Nord 6 जल्द हो सकता है लॉन्च, सर्टिफिकेशन साइट पर दिखा नया फोन

OnePlus का अगला मिड-रेंज स्मार्टफोन OnePlus Nord 6, जल्दी ही लॉन्च किया जा सकता है। हाल ही में ये फोन UAE की TDRA वेबसाइट पर लिस्ट हुआ है, जिससे इसके बाद इसकी चर्चा तेज़ हुई और इसके जल्द लॉन्च होने के संकेत मिले हैं। इससे पहले OnePlus Nord 6 को मलेशिया की SIRIM साइट पर …

ImageXiaomi ने बढ़ाए Redmi Turbo 5 के दाम, अब ये फोन लॉन्च कीमत से ₹6,000 तक महंगा

एक नज़र में: भारत में Redmi Turbo 5 की पारी शुरू होने को अभी दो महीने ही हुए हैं, और ये फोन जून में जिस कीमत पर आपको मिल सकता था, उससे अब काफी महंगा हो चुका है। Xiaomi ने चुपचाप इसके दोनों कॉन्फिगरेशन के दाम बदल दिए हैं, और ज़्यादा रैम वाले वैरिएंट पर …

Discuss

Be the first to leave a comment.