OnePlus Nord 6 जल्द हो सकता है लॉन्च, सर्टिफिकेशन साइट पर दिखा नया फोन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

OnePlus का अगला मिड-रेंज स्मार्टफोन OnePlus Nord 6, जल्दी ही लॉन्च किया जा सकता है। हाल ही में ये फोन UAE की TDRA वेबसाइट पर लिस्ट हुआ है, जिससे इसके बाद इसकी चर्चा तेज़ हुई और इसके जल्द लॉन्च होने के संकेत मिले हैं। इससे पहले OnePlus Nord 6 को मलेशिया की SIRIM साइट पर भी देखा जा चुका है।

TDRA लिस्टिंग में OnePlus Nord 6 को मॉडल नंबर CPH2795 के साथ स्पॉट किया गया है। हालांकि, सर्टिफिकेशन डिटेल्स में फोन के फीचर्स का खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन नाम कन्फर्म हो गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, OnePlus Nord 6 को ग्लोबल मार्केट में OnePlus Ace 6 के रीब्रांडेड वर्जन के तौर पर लॉन्च किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें: जनवरी 2026 में लॉन्च होंगे ये दमदार स्मार्टफोन, नए साल की शुरुआत होगी पूरी तरह धमाकेदार

लीक्स की मानें तो Nord 6 में 6.83-इंच की बड़ी डिस्प्ले मिल सकती है, जो 1.5K रेजोल्यूशन को सपोर्ट करेगी। फोन में Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर दिए जाने की उम्मीद है। इसके साथ 16GB तक RAM और 512GB तक स्टोरेज का ऑप्शन मिल सकता है।

कैमरा सेक्शन की बात करें तो फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलने की संभावना है। इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा और 8MP का सेकेंडरी सेंसर दिया जा सकता है। वहीं, फ्रंट में 16MP का सेल्फी कैमरा मिलने की उम्मीद है।

बैटरी OnePlus Nord 6 का बड़ा हाइलाइट हो सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फोन में 7,800mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है, जो 120W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। इसके अलावा, डिवाइस में IP66, IP68 और IP69 रेटिंग मिलने की भी उम्मीद है, जिससे यह पानी और धूल से बेहतर सुरक्षा देगा।

ये पढ़ें: OnePlus Turbo 6 Series की एंट्री तय, Nord 6 बनकर भारत में हो सकता है लॉन्च

OnePlus Ace 6 को चीन में CNY 2,599 (करीब 32,000 रुपये) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। ऐसे में माना जा रहा है कि OnePlus Nord 6 की भारत में कीमत 35,000 रुपये से कम रखी जा सकती है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक लॉन्च डेट को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है, लेकिन लगातार सर्टिफिकेशन लिस्टिंग से संकेत मिलते हैं कि फोन जल्द लॉन्च हो सकता है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imageपहले से महंगे iPhone अब और महंगे – जानिए iPhone 18 Pro Max की कीमत क्यों बना सकती है रिकॉर्ड

iPhone 18 Pro Max लॉन्च होने में अभी कुछ हफ्ते बाकी हैं, लेकिन इसकी कीमत को लेकर चर्चा अभी से तेज़ हो गई है। एक नई रिसर्च रिपोर्ट का दावा है कि ये Apple का अब तक का सबसे महंगा iPhone साबित हो सकता है। अगले साल नया iPhone लेने की प्लानिंग कर रहे लोगों …

ImageOnePlus Nord CE 6 Vs Vivo T5 Pro: दोनों की कीमत बराबर, लेकिन कौन देता है बेहतर फायदा?

₹30,000 के आसपास नया फोन खरीदना इस समय थोड़ा उलझन वाला काम हो गया है। हाल ही में इस बजट में दो पॉपुलर फोन लॉन्च हुए हैं। एक तरफ OnePlus Nord CE 6 है, जो बड़ी बैटरी, साफ सॉफ्टवेयर अनुभव और मज़बूत बॉडी के साथ आता है। दूसरी तरफ Vivo T5 Pro है, जो और …

ImageOnePlus का नया गेमिंग फोन लॉन्च! 8600mAh बैटरी और 165Hz डिस्प्ले के साथ आया Ace 6 Ultra

OnePlus ने अपना नया OnePlus Ace 6 Ultra चीन में लॉन्च कर दिया है और इस बार कंपनी ने इसे साफ तौर पर हार्डकोर गेमिंग यूज़र्स को ध्यान में रखकर तैयार किया है। फोन में बड़ी बैटरी, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और खास गेमिंग फीचर्स दिए गए हैं, जो इसे उन यूज़र्स के लिए खास …

ImageOnePlus 15R के बाद अगला दांव, OnePlus का एक और नया फ्लैगशिप BIS पर दिखा

OnePlus ने भारत में OnePlus 15R लॉन्च कर दिया है, लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं हुई है। अब अंदेशा ये है कि कंपनी जल्द ही 15 सीरीज़ में एक कॉम्पैक्ट लेकिन पावरफुल फोन जोड़ सकती है, जो OnePlus 15s हो सकता है। खास बात यह है कि यह फोन सीधे तौर पर OnePlus 13s का …

ImageOnePlus Nord 6 को लेकर बड़ा ट्विस्ट: लॉन्च टला, लेकिन एंट्री अब होगी और दमदार

OnePlus की Nord सीरीज़ हमेशा से उन यूज़र्स के बीच पॉपुलर रही है, जो बेहतरीन परफॉर्मेंस को थोड़े कम बजट में चाहते हैं। अब इसी सीरीज़ का अगला फोन OnePlus Nord 6 एक बार फिर चर्चा में है। वजह है, इसका लॉन्च टलना और साथ ही यूरोप की सर्टिफिकेशन साइट पर दिखाई देना। Nord 5 …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products