OnePlus Turbo 6 Series की एंट्री तय, Nord 6 बनकर भारत में हो सकता है लॉन्च

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

OnePlus पिछले कुछ महीनों से लगातार चर्चा में बना हुआ है। कंपनी ने पहले OnePlus 15 लॉन्च किया। फिर OnePlus 15R मार्केट में उतारा गया। अब OnePlus ने एक नई सीरीज़ की पुष्टि कर दी है। कंपनी जल्द ही OnePlus Turbo 6 series लॉन्च करने वाली है, जिसमें Turbo 6 और Turbo 6V शामिल होंगे।

लाइवस्ट्रीम के दौरान OnePlus ने कन्फर्म किया है कि ये फोन अगले महीने चीन में आएंगे। रिपोर्ट्स के अनुसार, यही डिवाइसेज़ भारत में Nord 6 series के नाम से लॉन्च किये जा सकते हैं।

ये भी पढ़ें: OnePlus 15R vs OnePlus 13s: ₹50,000 में बड़ी बैटरी या कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप?

OnePlus Turbo 6 का डिज़ाइन

हाल ही में एक OnePlus Turbo फोन की तस्वीरें लीक हुई थीं। अब ऑफिशियल इमेज सामने आने के बाद साफ हो गया है कि वो डिवाइस OnePlus Turbo 6V ही था। डिज़ाइन की बात करें तो Turbo 6, OnePlus 15 जैसा लुक देता है। फोन में स्क्वायर शेप कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। बैक पैनल फ्लैट है और फ्रेम प्लास्टिक का है।

Turbo 6 और Turbo 6V का डिज़ाइन लगभग एक जैसा है। हालांकि कैमरा मॉड्यूल में हल्का फर्क देखने को मिलेगा।

इनके कलर ऑप्शंस भी अलग हैं। ख़बरों के अनुसार, Turbo 6 काले, सिल्वर और हरे रंग में आएगा। वहीँ Turbo 6V काले, नीले और सफेद रंगों में उपलब्ध होगा। Turbo 6 में IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग भी मिलेगी।

OnePlus Turbo 6 स्पेसिफिकेशन

परफॉर्मेंस इस सीरीज़ का बड़ा फोकस है। OnePlus Turbo 6 में Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट मिल सकता है। वहीं Turbo 6V में Snapdragon 7s Gen 4 दिए जाने की उम्मीद है।

बैटरी भी यहां सबसे बड़े हाइलाइट में से एक है। दोनों फोनों में 9,000mAh silicon-carbon बैटरी मिलेगी। साथ में 80W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी होगा।

दोनों मॉडल्स में कैमरा सेटअप एक जैसा होगा। 50MP का प्राइमरी कैमरा और 8MP का अल्ट्रावाइड आपको रियर पैनल पर मिलेंगे। फ्रंट में 32MP का सेल्फी कैमरा दिया जाएगा। डिस्प्ले में फर्क साफ़ दिखता है। एक तरफ Turbo 6, 1.5K AMOLED डिस्प्ले और 165Hz रिफ्रेश रेट के साथ दस्तक देगा। वहीँ दूसरी तरफ Turbo 6V में 1.5K AMOLED स्क्रीन के साथ 144Hz रिफ्रेश रेट मिल सकता है।

ये भी पढ़ें: ChatGPT ने दिखाया आपका पूरा साल! AI Year Recap में मिलेंगे अवॉर्ड, कविता और Pixel Art

OnePlus Turbo series launch – OnePlus Turbo 6 कब होगा लॉन्च

OnePlus Turbo series चीन में 8 जनवरी को लॉन्च होगी। इवेंट शाम 7 बजे लोकल टाइम पर शुरू होगा। भारतीय समय के अनुसार यह सुबह 6:30 बजे होगा। भारत में ये फोन Nord 6 और Nord CE 6 के नाम से आ सकते हैं।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imageऑफर वाली Pulsar NS200 खरीदने जा रहे हैं? रुकिए, नई NS200 में आ रहे ये 4 फीचर

एक नज़र में : Bajaj की कुछ डीलरशिप ने नई Pulsar NS200 की बुकिंग शुरू कर दी है, जिसमें पहली बार क्विकशिफ्टर, ट्रैक्शन कंट्रोल और TFT स्क्रीन मिलेगी। लेकिन मौजूदा NS200 अभी ₹1,38,302 (एक्स-शोरूम, दिल्ली) की है, यानी टक्कर वाली TVS Apache RTR 200 4V से करीब ₹10,000 सस्ती। नई NS200 की कीमत बढ़ने के …

Image200MP ZEISS कैमरा, 6900mAh बैटरी के साथ vivo X Fold 6 की भारत में धमाकेदार एंट्री, जानें कीमत

पिछले साल vivo X Fold 5 जब भारत आया था, तब ₹1,49,999 में आपको 16GB रैम वाला फोल्डेबल फ्लैगशिप मिल रहा था। आज कंपनी ने इसका सक्सेसर vivo X Fold 6 लॉन्च कर दिया है, जिसकी कीमत सीधे ₹2,19,999 पर पहुंच गयी है। यानी नया फोल्ड आपको पिछले मॉडल से ₹70,000 महंगा पड़ेगा, और उसमें …

ImageXiaomi ने बढ़ाए Redmi Turbo 5 के दाम, अब ये फोन लॉन्च कीमत से ₹6,000 तक महंगा

एक नज़र में: भारत में Redmi Turbo 5 की पारी शुरू होने को अभी दो महीने ही हुए हैं, और ये फोन जून में जिस कीमत पर आपको मिल सकता था, उससे अब काफी महंगा हो चुका है। Xiaomi ने चुपचाप इसके दोनों कॉन्फिगरेशन के दाम बदल दिए हैं, और ज़्यादा रैम वाले वैरिएंट पर …

ImageOnePlus Nord सीरीज़ में बड़ा बदलाव – CE 6 Lite और Nord 6 दोनों में मिल सकते हैं बड़े सरप्राइज़

OnePlus अपनी Nord सीरीज़ को भारत में और मज़बूत करने की तैयारी में है। कंपनी पहले ही 7 अप्रैल को OnePlus Nord 6 लॉन्च करने की पुष्टि कर चुकी है, और अब रिपोर्ट्स बता रही हैं कि मई में Nord CE 6 और Nord CE 6 Lite भी लाइनअप में शामिल हो सकते हैं। इस …

ImageSamsung Galaxy S26 FE की भारत में Amazon और Flipkart पर माइक्रोसाइट लाइव, इस दिन से शुरू होगी सेल

Samsung Galaxy S26 FE ग्लोबल बाज़ार में लॉन्च हो चुका है, लेकिन उस दिन तक भारत के लॉन्च का कोई इशारा नहीं था। लेकिन आज तीनों जगह, Amazon, Flipkart और Samsung के ऑनलाइन स्टोर पर इस नए स्मार्टफोन की माइक्रोसाइट लाइव हो गई है, और कंपनी ने सेल की तारीख 18 सितंबर तय कर दी …

Discuss

Be the first to leave a comment.