ChatGPT ने दिखाया आपका पूरा साल! AI Year Recap में मिलेंगे अवॉर्ड, कविता और Pixel Art

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

OpenAI ने साल के आखिर में अपना एक year-end recap फीचर रोलआउट किया है, जिसका नाम है “Your Year with ChatGPT”। यह काफी हद तक Spotify Wrapped जैसा है, जहां आपकी पूरी ChatGPT की बातचीत की हिस्ट्री (ChatGPT conversation history) से डेटा लेकर आपके साल भर के इस्तेमाल को दिखाया जाता है। इसमें आपके टॉप थीम, कुल मैसेज, सबसे ज़्यादा एक्टिव दिन, आपका चैट का स्टाइल और एक खास ChatGPT archetype जैसे “Navigator” या “Tinkerer” भी शामिल होता है।

इस रिकैप में कुछ मस्ती भरे अवॉर्ड भी मिलते हैं, आपकी बातचीत के पैटर्न पर आधारित एक छोटी सी कविता दिखाई जाती है और साथ ही आपके पसंदीदा टॉपिक्स से बनी एक AI-generated pixel art image भी होती है। साफ शब्दों में कहें तो यह फीचर आपके पूरे साल के AI के इस्तेमाल को एक विज़ुअल स्टोरी की तरह पेश करता है।

यह फीचर फिलहाल इंडिविजुअल एकाउंट्स के लिए रोलआउट किया जा रहा है, जिसमें Free, Plus और Pro यूज़र्स शामिल हैं। अमेरिका, यूके, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, न्यूज़ीलैंड, भारत और कुछ अन्य देशों में यह उपलब्ध है।

ध्यान देने वाली बात यह है कि Team, Enterprise और Education accounts पर ये फीचर अभी काम नहीं करता। पहली बार इसे प्रोसेस होने में कुछ मिनट लग सकते हैं, हालांकि कई यूज़र्स के लिए यह लगभग तुरंत ही ओपन हो गया। आइये जानते हैं कि आप अपना ChatGPT के साथ बिताया पिछले साल कैसे देख सकते हैं।

ये भी पढ़ें: Apple का बड़ा फैसला- iOS 26.2 Update ने iPhone यूजर्स को किया मजबूर

कैसे देखें 2025 ChatGPT Recap

ChatGPT Year in Review

1. Update the ChatGPT app on iOS/Android or use the latest version on chatgpt.com.

2 . Settings में जाकर Data controls खोलें और यह सुनिश्चित करें कि “Reference chat history” और “Reference saved memories” ऑन हों। अगर ये पूरे साल बंद रहे हैं, तो आपका recap सीमित हो सकता है।

3 . अब एक नया चैट ओपन करें और बिल्कुल यही टाइप करें: “Show me my year with ChatGPT” या “Show my year in review.”

ChatGPT Year in Review

4. इसके अलावा, होम स्क्रीन भी चेक करें क्योंकि OpenAI eligible users को वहां यह फीचर प्रमोट कर रहा है।

ChatGPT Year in Review

5. रीकैप कार्ड्स को स्वाइप करके देखें। आप एक एक कर स्लाइड या स्क्रीनशॉट शेयर भी कर सकते हैं।

ChatGPT Year in Review

अगर कुछ दिखाई नहीं देता या सिर्फ बेसिक स्टैट्स नज़र आते हैं, तो हो सकता है कि आपने इसका न्यूनतम यूसेज पूरा न किया हो। ऐसे में, अगर आपके पास कई एकाउंट्स हैं, तो किसी दूसरे अकाउंट से ट्राय करना मददगार हो सकता है।

ये भी पढ़ें: OnePlus का नया Turbo फोन – 9000mAh बैटरी और लम्बे गेमिंग सेशनों के लिए दमदार चिपसेट, इस समय होगा लॉन्च

बस इतना ही। अब आप पीछे मुड़कर देख सकते हैं कि इस साल आपने ChatGPT usage insights, AI productivity tools और डिजिटल असिस्टेंस पर कितना भरोसा किया।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imageफोटो से AI वीडियो घर बैठे ऐसे बनाएं, ये ऐप्स फ्री में करेंगे काम

कुछ समय पहले तक किसी फोटो को वीडियो में बदलने का मतलब था, लैपटॉप पर एडिटिंग सॉफ्टवेयर खोलना और घंटों बैठकर एनिमेशन तैयार करना। अब यही काम आपके फोन पर एक फोटो और एक लाइन के प्रॉम्प्ट से हो जाता है, क्योंकि Google, Meta, Adobe और Canva जैसी कंपनियों ने अपने ऐप्स में ऐसे AI …

ImageXiaomi ने लॉन्च किया Redmi 17C 5G, मिलेंगे 6000mAh बैटरी और 6.9 इंच 120Hz स्क्रीन जैसे फीचर

Redmi की C-सीरीज़ अब तक कम बजट में बड़ी स्क्रीन और बड़ी बैटरी वाला 5G फोन रही है, क्योंकि पिछले साल आया Redmi 15C 5G सिर्फ ₹12,499 में लॉन्च हुआ था। लेकिन इस बार ऐसा नहीं है। Xiaomi ने आज भारत में Redmi 17C 5G लॉन्च कर दिया है, जिसकी शुरुआती कीमत ₹20,000 के पार …

ImageAi+ Nova 2 Power vs Lava Virat V1 Pro: तेज़ चिप या दो साल के अपडेट, 16 हज़ार में आपके लिए क्या बेहतर?

Ai+ Nova 2 Power vs Lava Virat V1 Pro: Ai+ ने अपने नए Ai+ Nova 2 Power 5G की बिक्री Flipkart पर शुरू कर दी है, और इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसका प्रोसेसर है। 17 हज़ार से नीचे के इस सेगमेंट में कंपनी ने यहाँ MediaTek Dimensity 7100 दिया है, जिसमें चार बड़े …

ImageGoogle Pixel 11 सीरीज़ भारत में लॉन्च, मिलेंगे Tensor G6 चिप और नई HiLight लाइट जैसे फीचर्स

एक नज़र में: Google ने भारत में Pixel 11 सीरीज़ लॉन्च कर दी है, जिसमें Pixel 11, Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL शामिल हैं। तीनों फोन Google के इंडिया ऑनलाइन स्टोर, Flipkart और चुनिंदा ऑफलाइन स्टोरों से ऑर्डर किए जा सकते हैं, और इनकी रिटेल सेल 20 अगस्त से शुरू होगी। करीब ₹90,000 की शुरुआती …

ImageJio ने IMC 2026 में दिखाए AI स्मार्ट ग्लास, अब AI चश्मे से बोलकर होगा UPI पेमेंट

दिल्ली में इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC 2026) शुरू हो चुका है और इसमें Reliance Jio ने UPI पेमेंट्स को और आसान करने के लिए नए स्मार्ट गिलास यानी चश्मे प्रदर्शित किए हैं। कंपनी के AI स्मार्ट ग्लास (Jio AI Smart Glasses) पहनकर आप दुकान का QR कोड बस देखते हैं और बोलकर पेमेंट शुरू कर …

Discuss

Be the first to leave a comment.