Xiaomi इस दिन करेगी अपने नेक्स्ट फ्लैगशिप Mi Mix 4 को लांच, जाने क्या होंगी इसकी खूबियाँ

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Mi Mix 4 से जुडी लीक्स काफी दिनों से सुनने में आ रही थी। इसी बीच आज Xiaomi ने आखिरकार Mi Mix 4 के लांच डेट से जुडी जानकारी को शेयर कर दिया है। कंपनी ने चीनी माइक्रोब्लॉग्गिंग साईट Weibo के माध्यम से साफ़ किया है की 10 अगस्त को Mi Mix 4 को लांच किया जायेगा।

यह कंपनी का Mi Mix सीरीज का पहला स्मार्टफोन हो सकता है जिसके इन-डिस्प्ले कैमरा  दिखाई देगा। तो चलिए नज़र डालते है डिवाइस के आपेक्षित फीचरों पर:

Xiaomi Mi Mix 4 के फीचर

अभी के लिए कोई भी जानकारी आधिकारिक रूप से सामने नहीं आई है लेकिन अफवाहों का बाज़ार डिवाइस को लेकर काफी गर्म है। तो अगर अफवाहों की माने तो फोन में आपको इस डिवाइस में इन डिस्प्ले सेल्फी कैमरा देखने को मिल सकता है। फोन चीनी सर्टिफिकेशन TENAA पर भी देखा गया है। साथ ही आपको बेक साइड भी एक सेकंड डिस्प्ले देखने को मिल सकता है।

टिपस्टर के अनुसार Mi Mix 4 में सामने की तरफ 6.67-इंच की FHD+ OLED डिस्प्ले का इस्तेमाल किया जा सकता है। प्रोसेसर के तौर पर यहाँ पर लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 888+ चिपसेट मिलेगी जो 12GB तक के रैम ऑप्शन के साथ फोन में इस्तेमाल की जा सकती है।

फोटोग्राफी के लिए यहाँ पर 50MP Samsung GN1 सेंसर उपयोग में लाया जा सकता है। जबकि पॉवर के लिए फोन में 5,000mAh की बड़ी बैटरी 120W फ़ास्ट चार्जिंग के साथ शामिल की जा सकती है।

अभी के लिए फोन के लांच में 1 हफ्ते का समय है तो लांच इवेंट तक आपको फोन से जुडी और भी जानकारी हम देने रहेंगे तब तक बने रहिए हमारे साथ और लेटेस्ट न्यूज अपडेट,  गैजेट्स रिव्यु, और एक्सक्लूसिव कंटेंट के लिए आप हमको Google NewsFacebookInstagram और Twitter पर फॉलो करें।

Related Articles

Imagerealme C100i vs Lava Virat V1 5G: ₹15,000 में 4G की बड़ी बैटरी या 5G और दोगुनी स्टोरेज?

realme C100i vs Lava Virat V1 5G: जहाँ एक तरफ मेमोरी चिप्स की मांग के चलते फोनों की कीमत बढ़ती जा रही है, वहीँ दूसरी तरफ अब भी ₹15,000 के बजट में आपको 5G फोन मिल रहे हैं। हाल ही में Lava Virat V1 5G लॉन्च हुआ है, जिसकी शुरूआती कीमत 14,499 रुपए है। इसका …

ImageMi Note 10 हो सकता है 14 नवम्बर को 108MP और स्नैपड्रैगन 855+ चिपसेट के साथ लांच

इस हफ्ते की शुरुआत में ही शाओनी ने यह साफ़ किया था की कंपनी जल्द ही Mi Note 10 को लांच करने का मान बना रही है जिसके बाद डिवाइस के बॉक्स की इमेज भी इन्टरनेट पर देखने को मिलने लगी थी। इसी के साथ खबरें ऐसी भी मिल रही है की यह शाओमी का …

ImageXiaomi Mi 10 और Mi 10 Pro की स्पेसिफिकेशन और कीमत हुई Weibo पर लीक

इसी महीने की शुरुआत में ही Mi 10 Pro से जुडी कुछ बातें सामने आई थी की कंपनी डिवाइस पर काम कर रही है और उम्मीद है की जल्द इसको लांच भी किया जा सकता है। इसके बाद कंपनी के को-फाउंडर और वाईस चेयरमैन Lin Bin ने स्नैपड्रैगन टेक समिट 2019 में भी इस सीरीज …

ImageRedmi Note 17 5G रिव्यू: क्या 8,000mAh बैटरी इस सेगमेंट में इसकी जगह बचा पायेगी?

Xiaomi की Redmi Note सीरीज़ ने अपना नाम बैलेंस पर बनाया है, हर फोन में ठीक-ठाक स्पेसिफिकेशन और कहीं कोई साफ दिखने वाली कमज़ोरी नहीं। Redmi Note 17 इस फॉर्मूले को पूरी तरह तोड़ता नज़र आ रहा है। ₹27,999 से शुरू होने वाला ये फोन अपना लगभग पूरा वज़न एक ही खंभे पर डाल देता …

ImageRedmi Note 17 5G भारत में इस दिन देगा दस्तक, दो दिन से ज़्यादा चलने वाली बैटरी और सबसे बड़ी स्क्रीन के साथ, जानें पूरी डिटेल

Redmi Note सीरीज़ के फैंस के लिए इंतज़ार का समय खत्म होने जा रहा है। एक नई लीक के अनुसार, Xiaomi अपना नया बजट फोन Redmi Note 17 5G भारत में 6 अगस्त को लॉन्च करने वाली है, और 11 अगस्त से इसकी सेल शुरू होगी। Redmi Note 17 की लॉन्च डेट टिपस्टर अभिषेक यादव …

Discuss

Be the first to leave a comment.