Xiaomi Mi 6X Hatsune Miku लिमिटेड एडिशन हुआ चीन में लांच; जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

शाओमी ने आज अपने Mi 6X के लिमिटेड एडिशन को चीन में लांच कर दिया है। Mi 5X, जिसको भारत में Mi A1 के रूप में पेश किया गया था, के अपग्रेड वर्जन 6X को आज एनिमेटेड करैक्टर Hatsune Miku एक वर्चुअल आइडल के साथ लिमिटेड एडिशन के रूप में पेश किया गया है।

इस पूर्वी कैरेक्टर ने अपने 10 साल पुरे कर लिए है और शाओमी ने आज के दिन ही अपने Mi 6X Hatsune Miku Limited Edition की घोषणा कर दी है। हैंडसेट में आपको स्टैण्डर्ड Mi 6X की खूबियाँ ही दी गयी है लेकिन डिजाईन में थोडा बदलाव है तथा डिवाइस के साथ एक गिफ्ट बॉक्स भी दिया गया है जिसमे आपको पॉवर बैंक, एक फोन कवर और मैटेलिक कलेक्टर कार्ड्स दिए गये है।

यह भी पढ़िए: Jio Fiber Broadband Service से जुडी 5 ख़ास बातें; 5 जुलाई को हो सकता है लांच

Xiaomi Mi 6X Hatsune Miku के फीचर

Mi 6X के थोडा अलग हट कर यह डिवाइस आपको सिर्फ 6GB LPDDR4X रैम और 64GB eMMC 5.1 स्टोरेज के साथ पेश की गयी है। फोन में आपको मिड-रेंज स्नैपड्रैगन 660 चिपसेट दी गयी है। यह डिवाइस आपको एंड्राइड ओरियो आधारित MIUI 9.5 पर रन करते हुए मिलेगी जबकि इसका भारतीय संस्करण Mi A2 एक स्टॉक-एंड्राइड के रूप में पेश किया जायेगा।

यह भी पढ़िए: Xiaomi Mi A2 हो सकता है जल्द लांच; NCC सर्टिफिकेशन साईट पर देखा गया

अन्य स्पेसिफिकेशन के रूप में यहाँ पर आपको 5.99-इंच की 18:9 आस्पेक्ट रेश्यो वाली FHD+ डिस्प्ले, ड्यूल 12MP+20MP रियर कैमरा, 20MP का सेल्फी कैमरा तथा क्विक चार्ज के साथ 2,910mAh की बैटरी दी जाएगी। कनेक्टिविटी विकल्प के रूप में ड्यूल सिम कार्ड्स स्लॉट्स, 4G VoLTE, ब्लूटूथ, Wi-Fi और GPS की सुविधा दी गयी है।

Xiaomi Mi 6X Hatsune Mika की कीमत और उपलब्धता

शाओमी के Mi 6X Hatsune Mike की चीन में कीमत 2,099 युआन (लगभग 21,000 रुपए) तय की गयी है। यह डिवाइस चीन में शाओमी के ऑनलाइन रिटेल पोर्टल पर 3 जुलाई से सेल के लिए उपलब्ध रहेगी।

Mi 6X के Mi A2 के रूप में ग्लोबल लांच होने में भी अब कम ही दिन रह गये है।

Xiaomi Mi 6X Hatsune Miku के स्पेसिफिकेशन

मॉडल Xiaomi Mi 6X Hatsune Miku
डिस्प्ले 5.99-इच FHD+ (2160 x 1080), 18:9 डिस्प्ले
प्रोसेसर  क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660
रैम 6GB LPDDR 4X
आंतरिक स्टोरेज 64GB eMMC 5.1
सॉफ्टवेयर  एंड्राइड ओरियो आधारित MIUI 9.5
प्राथमिक कैमरा 12MP +20MP, f/1.75 अपर्चर और f/1.75 अपर्चर
सेकेंडरी कैमरा 20MP
बैटरी 2,910mAh; क्विक चार्ज
माप 7.3mm पतला
अन्य 4G VoLTE, Wifi, ब्लूटूथ, GPS, फिंगरप्रिंट सेंसर
प्राइस  2,099 युआन (लगभग 21,000 रुपए)

Related Articles

Imagevivo ने लॉन्च किया S2 FE, मिलेंगे 10,000mAh बैटरी और IP69 रेटिंग जैसे फीचर

अगस्त में vivo ने S2 के साथ भारत में अपनी S-सीरीज़ की वापसी की थी, और ठीक दो महीने बाद आज कंपनी ने इसी सीरीज़ में vivo S2 FE लॉन्च कर दिया है। नाम में FE देखकर इसे S2 का सस्ता वर्ज़न समझना आसान है, लेकिन 8GB रैम वाले वैरिएंट में ये vivo S2 से …

Imageशाओमी के अपकमिंग 10 स्मार्टफोन जो होंगे साल 2019 में लांच

शाओमी ने 2010 में अपनी शुरुआत एक ऐसी सॉफ्टवेयर कंपनी के रूप में की थी जो एंड्राइड आधारित MIUI कस्टम ROM को बढ़ावा देती थी और 1 साल बाद ही कंपनी ने Xiaomi Mi 1 स्मार्टफोन को लांच कर दिया था। अगले कुछ सालो में कंपनी ने रफ़्तार पकड़ी और चीन में काफी बेतार मार्किट …

ImageXiaomi Smarter Living 2021 इवेंट: Mi Smart Band 5, Mi Watch, Mi Smart Bulb हुए लांच

शाओमी ने आज अपने वार्षिक Smarter Living इवेंट को ऑनलाइन आयोजित करके इंडिया में एक साथ 4 AIoT डिवाइसों को लांच किया है। इवेंट में Mi Watch Revolve, Mi band 5, Smart spekaer, स्मार्ट बल्ब और आटोमेटिक सोप डिस्पेंसर को पेश किया है। इन सभी डिवाइसों के साथ कंपनी ने अपने एको सिस्टम के बारे …

ImageXiaomi Mi CC9, Mi CC9e और Mi CC9 Meitu एडिशन हुआ चीन में लांच: जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Xiaomi Mi CC9 सीरीज को चीन में लांच कर दिया गया है। इस नयी सीरीज के तहत Mi CC9, Mi CC9e और Mi CC9 Meitu Edition को पेश किया है। इसमें भी अन्य शाओमी फ़ोनों की तरह ग्रेडिएंट बैक दी गयी है जबकि सामने की तरफ वाटर-ड्राप नौच, 32MP सेल्फी कैमरा और पीछे 48MP का …

ImageXiaomi ने लॉन्च किया Redmi 17C 5G, मिलेंगे 6000mAh बैटरी और 6.9 इंच 120Hz स्क्रीन जैसे फीचर

Redmi की C-सीरीज़ अब तक कम बजट में बड़ी स्क्रीन और बड़ी बैटरी वाला 5G फोन रही है, क्योंकि पिछले साल आया Redmi 15C 5G सिर्फ ₹12,499 में लॉन्च हुआ था। लेकिन इस बार ऐसा नहीं है। Xiaomi ने आज भारत में Redmi 17C 5G लॉन्च कर दिया है, जिसकी शुरुआती कीमत ₹20,000 के पार …

Discuss

Be the first to leave a comment.