Xiaomi Smarter Living 2021 इवेंट: Mi Smart Band 5, Mi Watch, Mi Smart Bulb हुए लांच

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

शाओमी ने आज अपने वार्षिक Smarter Living इवेंट को ऑनलाइन आयोजित करके इंडिया में एक साथ 4 AIoT डिवाइसों को लांच किया है। इवेंट में Mi Watch Revolve, Mi band 5, Smart spekaer, स्मार्ट बल्ब और आटोमेटिक सोप डिस्पेंसर को पेश किया है।

इन सभी डिवाइसों के साथ कंपनी ने अपने एको सिस्टम के बारे में भी काफी कुछ बताया है तो चलिए इवेंट में लांच किये गये सभी प्रोडक्ट्स पर नज़र डालते है:

Mi Smart Speaker

शाओमी ने आज अपने ब्लूटूथ स्पीकर को बिल्ट इन गूगल असिस्टेंट और क्रोमकास्ट ऑडियो के साथ पेश किया है। क्रोमकास्ट ऑडियो का मतलब है की अपनी आवाज से स्मार्ट डिवाइसों को कंट्रोल कर सकते है। डिवाइस पर आपको म्यूजिक प्लेबैक और डिवाइस कंट्रोल के लिए टच सेंसिटिव बटन भी दिए गये है।

शाओमी ने यहाँ पर दो माइक्रोफ़ोन का इस्तेमाल किया है। स्मार्टस्पीकर में TAS5805M ऑडियो प्रोसेसर के साथ 65.5mm ड्राईवर 12W ऑडियो आउटपुट देने में सक्षम है। डिवाइस को मार्किट में 5,499 रुपए की कीमत में पेश किया गया है लेकिन शुरूआती ऑफर के लिए स्पीकर 3,499 रुपए की कीमत में 1 अक्टूबर से खरीदा जा सकता है।

Xiaomi Mi Smart Band 5

Mi Smart Band 5 में कलर AMOLED पैनल का इस्तेमाल किया है। Mi Band 5 में 20% बड़ी डिस्प्ले 1.2-इंच के साइज़ के साथ आती है। इसके साथ यहाँ आपको 100 से भी ज्यादा कस्टम एनिमेटेड वाच फेस का भी सपोर्ट दिया है जो काफी ज्यादा आकर्षक नज़र आते है।

Mi Band 5 में आपको नए तरह से चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है जिसमे आप अपनी डिवाइस को मैग्नेटिक डॉक पर रख कर चार्ज कर सकते है। Bnad 4 की तुलना में इस बार हार्ट रेट के ठीक नीचे दिए गये पिन के जरिये डिवाइस को चार्ज कर सकते है।

अब बात करते है हेल्थ ट्रैकिंग की तो यहाँ आपको 11 नए फिटनेस ट्रैकिंग मोड दिए गये है। इसके अलावा महिलाओं के लिए यहाँ पर पीरियड्स को भी ट्रैक करने का फीचर यहाँ मिलता है। स्लीप ट्रैकिंग अब आपकी REM साइकिल पर भी नज़र रखेगी। Mi Band 5 में कंपनी ने पहली बार PAI का भी फीचर दिया है ताकि आप अपनी फिटनेस पर और भी बेहतर तरीके से काम कर सके।

Mi Automatic Soap Dispenser

शाओमी ने इवेंट में आज आटोमेटिक सोप डिस्पेंसर को भी इंडिया में लांच किया है। कोरोना वायरस के समय को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने अपनी यह नयी डिवाइस को पेश किया है।

Mi आटोमेटिक सोप डिस्पेंसर में नोजल के ठीक नीचे आपको एक सेंसर दिया गया है जो आपके हाथ को डिटेक्ट करके सोप को निकाल देता है। कंपनी के अनुसार एक बार फुल रिफिल करने पर इस  375 बार आसानी से हाथ धोये जा सकते है। शाओमी ने 999 रुपए की कीमत में इसको पेश किया है जिसके साथ आपको 300ml का रिफिल पैक भी दिया जायेगा।

Mi Smart LED Bulb

शाओमी ने आज अपने AIoT इवेंट में Mi Smart Bulb को भी पेश किया है। यह एक 7.5W का लो पॉवर कन्ज़ूमिंग स्मार्ट बल्ब है। यह आपको 810 लूम्स की ब्राइट वाइट लाइट दे सकता है।

यह नया बल्ब B22 कनेक्टर के साथ पेश किया गया है जो गूगल वौइस अस्सिस्टेंट और अमेज़न अलेक्सा अस्सिस्टेंट की सहायता से कंट्रोल किया जा सकता है। बल्ब को आप आसानी से Mi Home एप्लीकेशन से सेटअप किया जा सकता है। दावे के अनुसार यह बल्ब 15,000 घंटे लगातार रौशनी दे सकता है।

Related Articles

ImageTecno Pova 8 Pro के 5 बेहतरीन विकल्प, कोई देगा बेहतरीन कैमरा, तो कोई बड़ी बैटरी

Tecno ने इसी हफ्ते भारत में Pova 8 Pro 5G लॉन्च किया है और इसकी शुरुआती कीमत ₹49,999 है। इसमें आपको बैक पैनल पर Alive Matrix सेकेंडरी डिस्प्ले, 6.78-इंच का 144Hz AMOLED पैनल, Dimensity 7400 Ultimate चिपसेट, 6,500mAh बैटरी और IP69K रेटिंग जैसे फीचर मिलते हैं। साथ ही ये केवल 7.39mm और 189 ग्राम का …

ImageXiaomi Smarter Living Event: Mi Band 4, Mi TV 4x 65-इंच के अलावा और भी बहुत प्रोडक्ट हुए लांच

शाओमी ने आज इंडिया में अपने Smarter Living 2020 इवेंट में कई प्रोडक्ट्स को पेश किया है, जिसमे सबसे खास है Mi Band 4 और Mi TV-सीरीज। इनके अलावा कंपनी ने वाटर प्यूरीफायर भी लांच किया है जो एक स्मार्ट प्यूरीफायर है जिसके साथ-साथ कंपनी ने Mi Motion Activated Night Light 2 को भी पेश …

ImageXiaomi करेगी 22 फरवरी को अपने दो नए ऑडियो प्रोडक्ट्स को लांच, जाने क्या होगा ख़ास

Xiaomi आगामी 22 फरवरी को इंडियन मार्किट में अपने दो नए ऑडियो प्रोडक्ट को लांच करने वाली है। उम्मीद है की लांच इवेंट में किफायती कीमत पर पोर्टेबल ऑडियो डिवाइसों को पेश किया जायेगा। टीज़र में नज़र आ रहे ग्राफिक्स इस बात का संकेत देता है कि शाओमी एक वायरलेस स्पीकर और वायरलेस इयरफ़ोन को …

ImageMi Smart Band 5 होगा 29 सितम्बर को इंडिया में लांच, Mi watch भी हो सकती है पेश

Mi Smart Band 5 को भारत में 29 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा। इसका खुलासा अमेज़न ने एक माइक्रोसाइट से किया। नए Mi Smart Band 5 को पहले ही जून महीने में चीन के मार्केट में पेश किया जा चुका है। Band 5 में बड़ी कलर AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। Xiaomi ने इसके अलावा …

ImageXiaomi ने बढ़ाए Redmi Turbo 5 के दाम, अब ये फोन लॉन्च कीमत से ₹6,000 तक महंगा

एक नज़र में: भारत में Redmi Turbo 5 की पारी शुरू होने को अभी दो महीने ही हुए हैं, और ये फोन जून में जिस कीमत पर आपको मिल सकता था, उससे अब काफी महंगा हो चुका है। Xiaomi ने चुपचाप इसके दोनों कॉन्फिगरेशन के दाम बदल दिए हैं, और ज़्यादा रैम वाले वैरिएंट पर …

Discuss

Be the first to leave a comment.