Xiaomi Mi Router 4A, Mi Band 6, Mi 360° Home Security Camera और Mi running shoes भारत में लॉन्च हुए

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Xiaomi ने Smarter Living 2022 के इवेंट में Mi Notebook Pro & Ultra और Mi TV 5X के अलावा Mi Router 4A, Mi Band 6, Mi 360° Home Security Camera और Mi running shoes भी लॉन्च किये हैं। इन्हें के बारे में आप इस लेख में पढ़ सकते हैं और लैपटॉप और Mi TV 5X के लिए हमारे दूसरा आर्टिकल देख सकते हैं।

Mi Router 4A

Xiaomi का ये नया राऊटर दोनों 2.4GHz band(300Mbps) और 5.0GHz बैंड सपोर्ट करता है। इसमें चार ऐन्टेना हैं और LAN केबल के साथ ये 1GBps की स्पीड ऑफर करता है। ये प्रोसेसर भी ज़्यादा पावरफुल यही और आप एक साथ इससे 128 डिवाइस तक कनेक्ट कर सकते हैं। इसमें 128MB DDR3 RAM और 16MB ROM भी दी गयी है।

इसके अलावा Mi Router 4A में 2x LAN पोर्ट, 1x RJ45 WAN पोर्ट और एक पावर पोर्ट मौजूद हैं। आगे की तरफ दो एलइडी लाइट इंडिकेटर भी इसमें शामिल हैं।

Mi Router 4A सफ़ेद रंग में 2,199 रूपए की कीमत पर mi.com, Flipkart और Mi Home stores पर उपलब्ध होगा।

Mi Band 6

Xiaomi ने Mi Smart Band 6 को भी इस इवेंट में लॉन्च किया है। ये Mi Band 5 का सक्सेसर है। इसमें आपको 1.56-इंच की AMOLED डिस्प्ले मिलेगी। इसे कंपनी ने रनिंग ट्रैक-शेप में डिज़ाइन किया है और कंपनी के अनुसार इसमें आपको Mi Band 5 के मुकाबले 50% ज़्यादा स्क्रीन मिलती है।

कस्टमाइज वॉच फेस विकल्प के साथ 80 से ज़्यादा वॉच फेस, 30 अलग-अलग वर्कआउट मोड, ब्लड ऑक्सीजन मॉनिटर, स्लीप ट्रैकिंग, ब्रीथिंग क्वालिटी ट्रैकिंग के लिए विभिन्न सेंसर जैसे कई फ़ीचर इसे और ख़ास बनाते हैं। ये 5 ATM रेटिंग के साथ वाटरप्रूफ है और 125mAh की बैटरी के साथ 14 दिन तक आराम से चल सकती है। साथ ही इसमें मैग्नेटिक चार्जिंग कनेक्टर भी साथ मिलता है और ये ब्लूटूथ 5.0 LE सपोर्ट के साथ आएगी ।

इसकी कीमत भारत में 3,499 रूपए है, जबकि Mi Band 5 को कंपनी ने 2,499 रूपए में लॉन्च किया था। ये 30 अगस्त से Amazon.in, mi.com पर उपलब्ध होगा। इसे आप मेहरून, नीले, सतरंगी, और हल्के हरे रंग में ख़रीद सकते हैं।

Mi 360° Home Security Camera

Xiaomi ने भारत में अपना Mi 360° होम सिक्योरिटी कैमरा भी लॉन्च किया है जो 3 मिलियन पिक्सल (2304×1296 पिक्सल) f/1.4 अपर्चर, 6P लेंस के साथ आता है। इसमें हाई-सेंसिटिविटी सेंसर, ड्यूल माइक्रोफोन जो एक्टिव नॉइज़ कैंसलेशन के साथ आते हैं, 360 डिग्री पैन-टिल्ट-ज़ूम पैनोरमा रिकॉर्डिंग, वन-की शील्ड, बिल्ट-इन ब्लूटूथ जैसे फ़ीचर शामिल हैं।

ये आपको लो-लाइट में कलर वीडियो दिखा सकता है। इसकी लाइव रिकॉर्डिंग को आप फ़ोन, टेबलेट या Mi smart clock पर भी देख सकते हैं। अन्य कनेक्टिविटी विकल्पों में ड्यूल बैंड Wi-Fi 802.11a/b/g/n/ac, ब्लूटूथ 4.2 सपोर्ट भी हैं।

Mi 360° होम सिक्योरिटी कैमरा 2K प्रो केवल सफ़ेद रंग में आएगा और इसके लिए आपको 4,499 रूपए खर्च करने होंगे। ये Amazon, mi.com पर उपलब्ध होगा।

Mi Running Shoes 

Mi Running Shoes काले, नीले और ग्रे रंगों में भारत में उपलब्ध होंगे। इनकी सोल में कंपनी ने 5-इन-1 एडवांस्ड युनि-मोल्डिंग तकनीक का इस्तेमाल किया है। इसके अलावा TPU Flex यूनिट, एंटी-ट्विस्ट सपोर्ट लेयर, मज़बूत रबर गृप इसके अन्य फ़ीचर हैं।

इसके अलावा इनमें एंटी-माइक्रोबीएल प्रोटेक्शन, एंकल कम्फर्ट और 4D हाई इलास्टिक फ्लाइंग वोवन अप्पर जैसे फ़ीचर भी शामिल हैं।

इनकी कीमत 2,699 रूपए है, लेकिन ये आर्डर पर ही उपलब्ध कराये जायेंगे और इनकी सेल अक्टूबर में शुरू होगी।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageSamsung Galaxy Z Flip 8 भारत में लॉन्च – नए चिपसेट के साथ आया सबसे हल्का Flip, जानें कीमत

Samsung ने आज Galaxy Unpacked इवेंट में अपना नया क्लैमशेल फोल्डेबल Galaxy Z Flip 8 भारत में लॉन्च कर दिया है। यह पिछले साल आए Galaxy Z Flip 7 का सक्सेसर है और लाइनअप के तीन नए फोल्डेबल फोनों में सबसे किफायती विकल्प है। इस बार सबसे बड़ा बदलाव प्रोसेसर और वज़न में है। कैमरा, …

ImageXiaomi ने भारत में लॉन्च किये Mi Notebook Pro, Notebook Ultra और Mi TV 5X

Xiaomi का भारत में Smarter Living 2022 इवेंट खत्म हो चुका है। कंपनी ने एक या दो नहीं बल्कि 6 नए डिवाइस भारत में लॉन्च किये हैं, जिनमें नयी Mi Notebook, Mi TV 5X सीरीज़, और Mi Smart Band 6, नया Wi-Fi राऊटर, सिक्योरिटी कैमरा शामिल हैं। इनमें से कंपनी का पहला लैपटॉप Mi Notebook …

ImageMi 11X और Mi 11X Pro भी होंगे इंडिया में 23 अप्रैल को लांच, जाने क्या होगा इनमें ख़ास

Xiaomi ने सोमवार को एलान किया कि Mi 11x 23 अप्रैल को भारत में लॉन्च होगी। इस बात की बहुत उम्मीद है कि Mi 11x Redmi K40 का रिब्रांड वर्जन होगा। Xiaomi इंडिया के हेड मनु कुमार जैन ने यह कन्फर्म किया कि फोन को भारत के लिए कस्टमाइज किया जाएगा। Mi 11 Ultra और …

ImageRedmi Note 17 5G भारत में इस दिन देगा दस्तक, दो दिन से ज़्यादा चलने वाली बैटरी और सबसे बड़ी स्क्रीन के साथ, जानें पूरी डिटेल

Redmi Note सीरीज़ के फैंस के लिए इंतज़ार का समय खत्म होने जा रहा है। एक नई लीक के अनुसार, Xiaomi अपना नया बजट फोन Redmi Note 17 5G भारत में 6 अगस्त को लॉन्च करने वाली है, और 11 अगस्त से इसकी सेल शुरू होगी। Redmi Note 17 की लॉन्च डेट टिपस्टर अभिषेक यादव …

Image6 साल OS अपडेट और 6000mAh बैटरी: Samsung Galaxy M47 5G भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

Samsung ने आज भारत में अपना नया मिड-रेंज स्मार्टफोन Galaxy M47 5G लॉन्च कर दिया है। इस फोन की सबसे बड़ी खूबियाँ हैं इसकी 6000mAh बैटरी, OIS वाला 50MP कैमरा और 6.7-इंच का Super AMOLED 120Hz डिस्प्ले। और जो चीज़ इसे इस समय बाज़ार में डटने के लायक बनाती है, वो है Samsung का 6 …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products