गूगल ट्रांसलेट ऐप के साथ किसी भी भाषा का अपनी पसंद की भाषा में करें अनुवाद, जानें तस्वीरों में लिखे टेक्स्ट को कैसे करें ट्रांसलेट

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

गूगल ट्रांसलेट का इस्तेमाल आप सभी ने कभी न कभी किया होगा, लेकिन इस एप्लीकेशन के बारे में कुछ और बेहतरीन फ़ीचर आज हम आपको बताने वाले हैं। गूगल ट्रांसलेशन ऐप के साथ आप अंग्रेजी भाषा को हिंदी में ट्रांसलेट कर सकते हैं। साथ ही अन्य किसी ही विदेशी भाषा को भी अपनी भाषा में अनुवादित कर सकते हैं। ये ऐप ख़ासतौर से तब बहुत उपयोगी है, जब आप किसी ऐसी जगह जा रहे हैं,  जहां की भाषा आपको नहीं आती। आज इसका एक और फ़ीचर हम इस लेख में आपको बताएंगे।

गूगल ट्रांसलेट ऐप के साथ कैसे करें अनुवाद 

इस सवाल का जवाब तो आप जानते ही होंगे, फिर भी एक बार आपको बता दें कि सबसे पहले ये ऐप डाउनलोड करें और उसके बाद सामने आ रहे पेज पर जिस भाषा में टेक्स्ट है वो और जिस भाषा में आप उसका अनुवाद यानि ट्रांसलेशन चाहते हैं वो, दोनों को चुनें। इसके बाद ऊपर मौजूद बॉक्स जहां ‘Enter Text’ लिखा है, वहाँ टेक्स्ट लिख दें और अनुवाद अपने आप आपको नीचे नज़र आएगा। 

तस्वीरों में मौजूद टेक्स्ट को कैसे करें ट्रांसलेट ?

मान लीजिये आप कहीं विदेश में हैं और सफर के दौरान सामने जिन बोर्डों को देखकर आगे का रास्ता तय करते हैं, उनकी भाषा कुछ और है, तो आप उन्हें कैसे पढ़ेंगे ? इन्हें भी आप Google Translate app से ट्रांसलेट कर सकते हैं। इस ऐप में फोटो के टेक्स्ट को अनुवादित करने का अनोखा फीचर भी मौजूद है, जो फ़ोन के कैमरे द्वारा काम करता है। 

Google Translate app में आपको नीचे दायीं तरफ कैमरा का आइकॉन दिखेगा। इसके दबाने पर ये आपसे कैमरा  ऐप को एक्सेस करने की परमिशन मांगेगा। परमिशन देते ही ये अपना काम शुरू कर देगा और आप जिस भी चीज़ की तरफ कैमरा घुमाएंगे, फ्रेम में मौजूद सारे टेक्स्ट को ये ट्रांसलेट करके ही आपको दिखायेगा। तो सफर के दौरान, सामने मौजूद बोर्ड की तरफ भी अगर आप ये कैमरा  घुमाते हैं, तो आपको सारा टेक्स्ट जिस भाषा में चाहते हैं, उसमें नज़र आएगा। 

हमने ऊपर मौजूद टेक्स्ट की तरफ कैमरा घुमाया, तो ऐप ने इसे कैसे ट्रांसलेट किया, नीचे दिए गए स्क्रीनशॉट में आप देख सकते हैं

Google Assistant के साथ अपनी बातचीत को भी कर सकते हैं ट्रांसलेट 

गूगल ट्रांसलेट ऐप में बायीं तरफ एक ‘Conversation’ का बटन होगा, जिसके क्लिक करने के बाद ये ऐप आपसे ऑडियो रिकॉर्ड करने की परमिशन मांगेगी। इसके बाद गूगल असिस्टेंट ऑन हो जायेगा और आप जो भी बोलेंगे, ऐप आपको उसका ट्रांसलेशन करने सुनाएगी। लेकिन ध्यान रहे कि जिस भाषा में आप बोल रहे हैं और जिस में ट्रांसलेशन या अनुवाद चाहते हैं, उन्हें सेलेक्ट ज़रूर कर लें। 

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imageअक्टूबर 2026 में ₹25,000 में बेस्ट फोन: 4K कैमरा से गेमिंग के लिए दमदार चिपसेट तक सब कुछ

₹25,000 का बजट सुनते ही अब तक दिमाग में एक पूरे पैकेज वाले फोन की तस्वीर आती थी, जिसमें AMOLED स्क्रीन, तेज़ प्रोसेसर और भरोसेमंद कैमरा, सब कुछ एक साथ मिल जाता था। लेकिन इस साल ये तस्वीर बदल चुकी है, क्योंकि मेमोरी चिप्स के बढ़ते दामों ने कई बजट फोनों को खिसकाकर इसी रेंज …

ImageInstagram पर अब स्टोरीज़ के टेक्स्ट या मैसेज को कर सकते हैं अपनी पसंदीदा भाषा में ट्रांसलेट

Facebook की कंपनी Instagram अब अपने यूज़र्स के लिए विदेशी भाषाओं को आसानी से समझने के लिए नया फ़ीचर लाने वाली है। कंपनी ने आज घोषणा की है कि Instagram ऐप पर इंस्टाग्राम स्टोरीज़ में जो भी text या मैसेज होगा उसे उपयोगकर्ता अपनी पसंदीदा भाषा में ट्रांसलेट कर सकेगा। इस नए फ़ीचर के साथ …

Imageआपकी मर्ज़ी के बिना कोई नहीं देख पायेगा आपकी WhatsApp प्रोफाइल पिक्चर, अपनाएं ये आसान टिप्स

WhatsApp एक मैसेजिंग ऐप है, जिसकी शुरुआत काफी समय पहले हुई और अब लगभग हर स्मार्टफोन यूज़र इस ऐप को इस्तेमाल कर रहा है। मैसेज, फोटो या फाइल भेजना या किसी से प्राप्त करना, ऑडियो-वीडियो कॉलिंग, और अब पेमेंट तक के लिए इस एप्लीकेशन का इस्तेमाल होता है। लेकिन ये चीज़ है, जिसके लिए लोग …

ImageOPPO K14 Plus 29 सितंबर को होगा लॉन्च, 8,000mAh बैटरी के साथ मिलेगा 6 साल का दावा

OPPO अपनी K14 सीरीज़ में एक और नया मॉडल जोड़ने जा रही है, और इसका नाम है OPPO K14 Plus। कंपनी ने अब भारत में इसकी लॉन्च की तारीख पर भी मुहर लगा दी है। Flipkart पर आये पोस्टर से पता चला है कि ये फोन 29 सितंबर को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा। आइए …

ImageRedmi Note 17 Pro Max 5G का इंडिया लॉन्च टीज़: 10,000mAh बैटरी के साथ इस दिन होगा लॉन्च

Redmi Note सीरीज़ भारत में मिड-रेंज सेगमेंट में काफी पसंद की जाती रही है, क्योंकि कंपनी हर नए मॉडल में बैटरी और चार्जिंग को बेहतर करने के साथ अच्छे फीचर भी देती आई है। लेकिन इस बार बैटरी के साथ दाम भी ऊपर जा रहे हैं। Redmi Note 17 Pro Max 5G के इंडिया लॉन्च …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products