आपकी मर्ज़ी के बिना कोई नहीं देख पायेगा आपकी WhatsApp प्रोफाइल पिक्चर, अपनाएं ये आसान टिप्स

इन सिंपल स्टेप्स को फॉलो करके, आप जिन लोगों को अपनी WhatsApp प्रोफाइल फोटो नहीं दिखाना चाहते, उनके फ़ोन में आपकी DP दिखनी बंद हो जाएगी।

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

WhatsApp एक मैसेजिंग ऐप है, जिसकी शुरुआत काफी समय पहले हुई और अब लगभग हर स्मार्टफोन यूज़र इस ऐप को इस्तेमाल कर रहा है। मैसेज, फोटो या फाइल भेजना या किसी से प्राप्त करना, ऑडियो-वीडियो कॉलिंग, और अब पेमेंट तक के लिए इस एप्लीकेशन का इस्तेमाल होता है। लेकिन ये चीज़ है, जिसके लिए लोग इसे पसंद करते हैं, इस पर अपनी प्रोफाइल पिक्चर निरंतर बदलते रहना और स्टेटस लगाना। बहुत से लोगों को ऐसा लगता है कि आपकी प्रोफाइल पिक्चर आपके सभी कॉन्टैक्ट देख सकते हैं। लेकिन ऐसा नहीं है, अगर आप चाहें तो केवल वही लोग आपकी प्रोफाइल पिक्चर देख सकते हैं, जिन्हें आप ये फोटो दिखाना चाहें और बाकी लोगों के फ़ोन में आपकी ये WhatsApp DP नहीं दिखेगी।

ये पढ़ें: गूगल ट्रांसलेट ऐप के साथ किसी भी भाषा का अपनी पसंद की भाषा में करें अनुवाद, जानें तस्वीरों में लिखे टेक्स्ट को कैसे करें ट्रांसलेट  

WhatsApp DP जिन्हें नहीं दिखाना चाहते हैं, उनसे कैसे छुपाएं

मेरे फ़ोन में ऐसे बहुत से कॉन्टैक्ट सेव हैं, जिन्हें मैं अपनी प्रोफाइल फोटो नहीं देखना देना चाहती। ज़ाहिर है कि आपके फ़ोन में भी ऐसे बहुत नंबर सेव होंगे। तो मेरी तरह ये स्टेप्स फॉलो करे और इन लोगों के फ़ोन में आपकी WhatsApp DP नहीं दिखेगी।

  • WhatsApp ओपन करें और ऊपर दायीं तरफ दी हुई तीन डॉट पर क्लिक करें।
  • अब सेटिंग्स के विकल्प को चुनें।
  • अब सेटिंग्स में ‘Account’ पर क्लिक करें और अब इसमें ‘Privacy’ विकल्प को चुनें।
  • अब नेक्स्ट पेज पर ‘Profile photo’ का विकल्प चुनें और उसमें चार ऑप्शन आएंगे, जिसमें से आपको ‘My contact except…’ का विकल्प चुनना है।

ये पढ़ें: Movierulz Tamilrockers डाउनलोड वेबसाइट: क्या Movierulz Tamilrockers से फ्री में फिल्में डाउनलोड करने पर हो सकती है जेल ?

  • अब आपके सामने आपके कांटेक्ट की एक पूरी लिस्ट आएगी, इसमें से वो कांटेक्ट चुनें जिन्हें आप अपनी प्रोफाइल फोटो यानि WhatsApp DP नहीं दिखाना चाहते हैं। ध्यान रहे, वो कांटेक्ट जिनके फ़ोन पर आगे से आपके नाम के साथ आपकी WhatsApp प्रोफाइल पिक्चर ना दिखे। इनके सामने रेड टिक आते जायेंगे और उसके बाद नीचे एक हरे रंग के बॉक्स में टिक का निशाँ दिखेगा, उसे दबा दें।

इसको टिक करते ही, इन सभी लोगों के WhatsApp में आपकी प्रोफाइल फोटो दिखनी बंद हो जाएगी।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageLava Virat V1 Pro 5G भारत में लॉन्च, अब 15,000 से कम में 50MP कैमरा और 6000mAh बैटरी

Lava ने Virat सीरीज़ में तीसरा फोन जोड़ दिया है। Lava Virat V1 Pro 5G आज भारत में लॉन्च हो गया है, जो जुलाई में आए Virat V1 5G से एक स्तर ऊपर है। इसमें आपको 6.75-इंच की 120Hz स्क्रीन, 6,000mAh बैटरी और 50MP का प्राइमरी कैमरा मिलेगा। खास बात ये है कि प्रोसेसर और …

ImageNetflix सब्सक्रिप्शन को कैंसिल कैसे करें – बेहद आसान हैं स्टेप्स

धीरे धीरे समय और टेक्नोलॉजी के साथ मनोरंजन का तरीका भी बदल रहा है। अब केबल टीवी, जहां हर फिल्म या शो का एक समय होता है, से लोग धीरे धीरे OTT प्लेटफॉर्म का सब्सक्रिप्शन लेना ज़्यादा पसंद करते हैं, जहां वो अपने पसंद की फिल्म या शो अपने समय के अनुसार कभी भी और …

ImageFacebook अकाउंट परमानेंट डिलीट कैसे करें या डीएक्टिवेट कैसे करें

इस समय Facebook सबसे बड़ा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है, जहां लोग घंटों बिताते हैं। ये दुनिया में कहीं भी बैठे अपने घरवाले, दोस्त रिश्तेदारों से जुड़ने का सबसे बेहतर माध्यम बन चुका है। अब इसका नाम Meta है, लेकिन आजकल लोगों की प्राइवेसी को लेकर इस ऐप पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। ये …

ImageWhatsApp Web पर अब बिना ऐप डाउनलोड फ्री वॉइस और वीडियो कॉल फीचर उपलब्ध, लैपटॉप पर ऐसे करें शुरू

WhatsApp ने अपने ऑफिशियल ब्लॉग पर Web Calling की घोषणा कर दी है। यानी अब आप अपने लैपटॉप से ही ब्राउज़र में WhatsApp Web खोलकर सीधे वॉइस और वीडियो कॉल कर पाएंगे, वन-टू-वन और ग्रुप दोनों। इसके लिए डेस्कटॉप ऐप डाउनलोड करना ज़रूरी नहीं है। कंपनी के अनुसार ये कॉल एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड हैं, इन पर …

ImageWhatsApp स्टोरेज फुल हो गया? बिना एक भी चैट डिलीट किए ऐसे खाली करें स्टोरेज जगह

WhatsApp अब बस मैसेज भेजने का ऐप नहीं रहा है, फैमिली ग्रुप से लेकर ऑफिस के काम और बैंक के OTP तक, ज़रूरी बातचीत यहीं होती है। लेकिन इसी के साथ एक पुरानी दिक्कत भी जुड़ी है और वो ये कि ये फोन की जगह बड़ी तेज़ी से भरता है। असली सवाल दो हैं। पहला …

Discuss

Be the first to leave a comment.