Xiaomi Mi A2 हो सकता है जल्द लांच; NCC सर्टिफिकेशन साईट पर देखा गया

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

शाओमी का आगामी एंड्राइड वन स्मार्टफोन Mi A2 जल्द ही लांच हो सकता है। कंपनी ने अपने ग्लोबल इवेंट के संकेत देने शुरू कर दिए है। रिपोर्ट्स की माने तो यहाँ पर कंपनी अपना नया स्मार्टफोन Mi A2 को लांच कर सकती है। पिछले साल कंपनी ने अपनी Mi A1 डिवाइस को लांच किया था जो भारतीय बाज़ार में काफी लोकप्रिय साबित हुई थी।

शाओमी ने कुछ समय पहले ही चीन में Mi 6X स्मार्टफोन को लांच किया था और पूरी उम्मीद है की कंपनी इसी डिवाइस को Mi A2 नाम से लांच कर सकती है। कंपनी ने अपने ट्विट्टर अकाउंट पर ग्लोबल इवेंट के बारे में थोडा सा खुलासा किया है की इस बार यह इवेंट इंडिया में रखा जा सकता है।

यह भी पढ़िए: Samusng Galaxy Tab S4 को मिला FCC सर्टिफिकेट; जल्द हो सकता है लांच

Xiaomi A2 के फीचर (आपेक्षित)

शाओमी की यह नयी डिवाइस आपको एंड्राइड वन प्रोग्राम के साथ मिलेगी। डिवाइस में सामने की तरफ आपको 5.99-इंच की FHD+ डिस्प्ले 18:9 रेश्यो के साथ पेश की जा सकती है। जिसमे प्रोसेसर के तौर पर 2.20GHz ओक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 660 चिपसेट के साथ 4GB/6GB रैम तथा 32GB/64GB/128GB स्टोरेज विकल्प दिया जा सकता है।

फोटोग्राफी के लिए पीछे की तरफ 12MP + 20MP का ड्यूल रियर कैमरा तथा सामने की तरफ 20MP का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। लिस्टिंग के अनुसार यहाँ पर पीछे की तरफ फिंगरप्रिंट सेंसर, टाइप C चार्जिंग पोर्ट, तथा क्विक चार्ज सपोर्टेड 3010mAh की बैटरी दी जा सकती है। वैसे ऑपरेटिंग सिस्टम के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गयी है लेकिन हम उम्मीद करते है की यह स्टॉक एंड्राइड ओरियो के साथ पेश की जाएगी।

Xiaomi A2 की कीमत और उपलब्धता

Xiaomi A2 से जुडी काफी लीक और रिपोर्ट्स सामने आ चुकी है. कुछ दिनों पहले यह डिवाइस एक स्विस स्टोर पर भी देखी गयी थी. जहाँ पर Mi A2 के 32GB स्टोरेज वरिएन्त की कीमत 289 यूरो (लगभग 22,800 रुपए) तथा 4GB रैम और 64GB स्टोरेज के लिए 329 यूरो (लगभग 26,000 रुपए) कीमत बताई गयी थी. डिवाइस का टॉप वरिएन्त आपको 369 यूरो यानि की लगभग 29,100 रुपए की कीमत में उपलब्ध हो सकता है। लेकिन हम उम्मीद करते है की शाओमी आपनी इस डिवाइस को इंडिया में एक अलग प्राइस टैग के साथ लांच करेगा। इसलिए अधिक जानकारी के लिए बने रहिये हमारे साथ!!!

Related Articles

ImageiPhone 18 Pro में क्या नया होगा? कैमरा, बैटरी और AI में मिल सकते हैं बड़े बदलाव

iPhone 18 Pro में इस बार Apple शायद ऐसा बदलाव न करे, जो पहली नज़र में चौंका दे। लेकिन हाल ही में आये लीक इशारा कर रहे हैं कि रोज़ के इस्तेमाल में फर्क ज़रूर महसूस हो सकता है। कंपनी डिज़ाइन बदलने से ज़्यादा कैमरा, बैटरी, डिस्प्ले और AI अनुभव को बेहतर बनाने पर ध्यान …

ImageXiaomi की Mi Notebook 11 जून को होगी इंडिया में लांच, जाने क्या होगा इसमें ख़ास

शाओमी ने हाल ही में टीज़ किया था की कंपनी जल्द ही इंडिया में अपने “मेड इन इंडिया” लैपटॉप Mi Notebook को लांच करेगी। आज कंपनी के ग्लोबल वाईस प्रेसिडेंट मनु कुमार जैन ने अपने ट्विटर अकाउंट “Make Epic Happen” टैगलाइन के साथ लैपटॉप के ग्लोबल लांच डेट 11 जून को शेयर किया। 📢 The brand …

Imageअप्रैल 2019 में लांच होने वाले कुछ अपकमिंग स्मार्टफोन

पिछले महीने में हमको कुछ आकर्षक स्मार्टफोन देखने को मिले है जहाँ एक और Samsung का फ्लैगशिप Galaxy S10+ इंडिया में पेश हुआ वही इसी हफ्ते पेरिस में लांच हुए Huawei P30 Pro ने फोटोग्राफी को एक अलग ही लेवल पर पंहुचा दिया। अब अप्रैल महीने की शुरुआत होने से पहले कुछ स्मार्टफोनों की जानकरी …

ImageXiaomi Mi A2 सर्टिफिकेशन साईट पर देखा गया; हो सकता है 19:9 डिस्प्ले और एंड्राइड 8.1 ओरियो के साथ लांच

शाओमी जल्द ही अपनी एक नयी डिवाइस Mi A2 Lite को लांच कर सकती है। डिवाइस का नाम सिंगापुर की कम्युनिकेशन अथॉरिटी ने सुनिश्चित किया है जहाँ पर यह डिवाइस M1805D1SG मॉडल नंबर के साथ सर्टिफाइड की गयी है। यहाँ जरूरी बात यह है की कुछ दिन पहले यही मॉडल नंबर वाली डिवाइस FCC और …

ImageOnePlus Nord 6 जल्द हो सकता है लॉन्च, सर्टिफिकेशन साइट पर दिखा नया फोन

OnePlus का अगला मिड-रेंज स्मार्टफोन OnePlus Nord 6, जल्दी ही लॉन्च किया जा सकता है। हाल ही में ये फोन UAE की TDRA वेबसाइट पर लिस्ट हुआ है, जिससे इसके बाद इसकी चर्चा तेज़ हुई और इसके जल्द लॉन्च होने के संकेत मिले हैं। इससे पहले OnePlus Nord 6 को मलेशिया की SIRIM साइट पर …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products