Xiaomi Mi A2 देखा गया GeekBench की साईट पर; हो सकता है स्नैपड्रैगन 660 और एंड्राइड ओरियो के साथ लांच

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

शाओमी ने वैसे तो हमेशा ही Mi A2 से जुडी किसी भी जानकारी को सिर्फ अफवाह ही बताया है लेकिन यह डिवाइस हाल ही में इन्टरनेट पर देखी गयी है। Geekbench साईट पर एक डिवाइस देखी गयी है जो शाओमी की नयी स्टॉक एंड्राइड युक्त डिवाइस Mi A1 के अपग्रेड वर्जन A2 के रूप में सूचीबद्ध की गयी है। (Read in English)

Geekbench की लिस्टिंग के आनुसार, शाओमी की यह नयी डिवाइसस्नैपड्रैगन 660 चिपसेट और एंड्राइड ओरियो 8.1 पर रन करता हुआ मिल सकता है। शाओमी ने अप्रैल 2018 में समान स्पेसिफिकेशन वाली डिवाइस Mi 6X ( Mi 5X उर्फ़ A1 का अपग्रेड वर्जन) को चीन में लांच किया था।

यह भी पढ़िए : Motorola के Moto G6 और Moto G6 Play हुए इंडिया में लांच; जाने कीमत

Xiaomi Mi A2 के फीचर और बेंचमार्क स्कोर

बेंचमार्क साईट ने Mi A2 के सिंगल-कोर और मल्टी-कोर स्कोर भी दिखाए गये है। नीचे दी गयी इमेज में Mi A2 के 4GBraem और ओक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 660 चिपसेट युक्त मॉडल को सिंगल-कोर स्कोर 1630 और मल्टी०कोरे टेस्ट में 4657 स्कोर प्राप्त होता दिखाया है।

अभी इसके अलावा डिवाइस से जुडी कोई जानकारी प्राप्त नहीं हुई है। अगर हम माने की यह Mi 6X (Mi A2 के चीनी वर्जन) के ही समान स्पेसिफिकेशन युक्त होगा तो यहाँ पर आपको 5.99-इंच FHD+ डिस्प्ले दी जा सकती है। जो 18:9 रेश्यो और 2.5D कर्वड ग्लास की सुविधा से युक्त होगी। लेकिन Mi A2 Mi 6X से अलग स्टॉक-एंड्राइड एंड्राइड OS युक्त हो सकता है।

यह भी पढ़िए : Samsung Galaxy J6 रिव्यु : जाने क्या है इसकी खूबियाँ और कमियाँ

फोटोग्राफी के लिए, Mi A2 में उम्मीद है की 12MP + 20MP का ड्यूल रियर कैमरा सेटअप तथा 20MP का फ्रंट साइड सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है।

अन्य स्पेसिफिकेशन के रूप में, Mi A2 में आपको 2,910mAh की क्विक चार्ज 3.0 सपोर्ट वाली बैटरी, LPDDR 4X टाइप रैम, eMMC 5.1 स्टोरेज और कनेक्टिविटी विकल्प के रूप में ड्यूल सिम, 4G VoLTe, ब्लूटूथ, Wi-Fi, और GPS के विकल्प दिए गये है।

अगर फोन की कीमत की बात करे तो शाओमी की यह आगामी डिवाइस 17 – 25 हज़ार रुपए के मध्य रखी जा सकती है तथा शाओमी के पैटर्न की तरह यहाँ अलग-अलग कलर विकल्प दिए जा सकते है।

अभी तक फोन से जुडी कोई जानकारी आधिकारिक सोर्स से सामने नहीं आई है तो इस जानकारी की विश्वसनीयता पर संदेह बना रहेगा।

Xiaomi Mi A2 के स्पेसिफिकेशन (आपेक्षित)

मॉडल Xiaomi Mi A2
डिस्प्ले 5.99-इच FHD+ (2160 x 1080), 18:9 डिस्प्ले
प्रोसेसर  क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660
रैम 4GB/6GB LPDDR 4X
आंतरिक स्टोरेज 64GB/128GB eMMC 5.1
सॉफ्टवेयर  एंड्राइड ओरियो 8.1
प्राथमिक कैमरा 12MP +20MP, f/1.75 अपर्चर और f/1.75 अपर्चर
सेकेंडरी कैमरा 20MP
बैटरी 2,910mAh; क्विक चार्ज 3.0
माप 7.3mm पतला
अन्य 4G VoLTE, Wifi, ब्लूटूथ, GPS, फिंगरप्रिंट सेंसर, USB टाइप-C
प्राइस  अभी घोषित नहीं

 

Related Articles

Imageफेस्टिव सीज़न में बाइक लेनी है? सितंबर में सबसे ज़्यादा बिकीं ये 5, जानें आपके लिए कौन सी सही

Best Selling Bikes September 2026: सितंबर 2026 में भारत में सबसे ज़्यादा बिकने वाली बाइक एक बार फिर Hero Splendor रही, जिसकी कुल 4,31,279 यूनिट बिकीं। ये आंकड़ा इतना बड़ा है कि दूसरे नंबर की Honda Shine और तीसरे नंबर की Bajaj Pulsar की बिक्री जोड़ दें, तब भी Splendor करीब 1.05 लाख यूनिट आगे …

Imageशाओमी के अपकमिंग 10 स्मार्टफोन जो होंगे साल 2019 में लांच

शाओमी ने 2010 में अपनी शुरुआत एक ऐसी सॉफ्टवेयर कंपनी के रूप में की थी जो एंड्राइड आधारित MIUI कस्टम ROM को बढ़ावा देती थी और 1 साल बाद ही कंपनी ने Xiaomi Mi 1 स्मार्टफोन को लांच कर दिया था। अगले कुछ सालो में कंपनी ने रफ़्तार पकड़ी और चीन में काफी बेतार मार्किट …

Image20,000 रुपए से कम कीमत में उपलब्ध बेहतरीन स्मार्टफोन

स्मार्टफोन मार्किट में सबसे अभी हाल ही के दिनों में सबसे ज्यादा जो मुकाबला देखने को मिला है 20,000 रुपए के आस-पास के सेगमेंट में ही देखने को मिलता है जहाँ हर कंपनी इस सेगमेंट में एक किफायती कीमत पर आकर्षक स्पेसिफिकेशन पेश करके सबसे आगे निकलना चाहती है। भारतीय बाज़ार में 20,000 रुपए की …

Image9,000mAh बैटरी और Snapdragon 8 Elite Gen 5 के साथ Geekbench पर दिखा OnePlus Ace 7, क्या भारत में 16R के नाम से आएगा?

एक नज़र में : OnePlus का नया Ace 7 चीन में लॉन्च से पहले ही Geekbench पर दिख गया है, और भारत में यही फोन OnePlus 16R के नाम से आ सकता है। पिछले साल चीन का Ace 6T भारत में OnePlus 15R बनकर लॉन्च हुआ था। लिस्टिंग बताती है कि इसमें Snapdragon 8 Elite …

ImageXiaomi Mi A2 सर्टिफिकेशन साईट पर देखा गया; हो सकता है 19:9 डिस्प्ले और एंड्राइड 8.1 ओरियो के साथ लांच

शाओमी जल्द ही अपनी एक नयी डिवाइस Mi A2 Lite को लांच कर सकती है। डिवाइस का नाम सिंगापुर की कम्युनिकेशन अथॉरिटी ने सुनिश्चित किया है जहाँ पर यह डिवाइस M1805D1SG मॉडल नंबर के साथ सर्टिफाइड की गयी है। यहाँ जरूरी बात यह है की कुछ दिन पहले यही मॉडल नंबर वाली डिवाइस FCC और …

Discuss

Be the first to leave a comment.