Xiaomi Mi A2 सर्टिफिकेशन साईट पर देखा गया; हो सकता है 19:9 डिस्प्ले और एंड्राइड 8.1 ओरियो के साथ लांच

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

शाओमी जल्द ही अपनी एक नयी डिवाइस Mi A2 Lite को लांच कर सकती है। डिवाइस का नाम सिंगापुर की कम्युनिकेशन अथॉरिटी ने सुनिश्चित किया है जहाँ पर यह डिवाइस M1805D1SG मॉडल नंबर के साथ सर्टिफाइड की गयी है। यहाँ जरूरी बात यह है की कुछ दिन पहले यही मॉडल नंबर वाली डिवाइस FCC और TENAA वेबसाइट पर Xiaomi M1805D1SC, M1805D1SE, और M1805D1ST के साथ देखा गया था। (Read in English)

Mi A2 Lite शायद से Mi 6X का कोई री-ब्रांड वर्जन नहीं होगा। अभी तक फोन की कोई स्पेसिफिकेशन सामने नहीं आई है लेकिन Mi A2 की सम्भावना को नकारा नहीं जा सकता।

यह भी पढ़िए: iPhone X जैसे Notch-डिस्प्ले वाले 10 बेहतरीन मोबाइल फ़ोन

Xiaomi Mi A2 Lite के फीचर और कीमत (आपेक्षित)

लीक हुई इमेज के अनुसार Mi A2 Lite में आपको iPhone X जैसा नौच डिस्प्ले, तथा रेड्मी नोट 5 प्रो जैसा डिजाईन दिया जा सकता है। पीछे की तरफ Mi A2 Lite में ड्यूल कैमरा सेटअप और फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया हैv

अफवाहों और लीक्स से अनुसार, Mi A2 Lite में आपको 5.84-इंच की FHD+ डिस्प्ले दी जाएगी जिसमे आस्पेक्ट रेश्यो 19:9 और 2.5D ग्लास दिया जा सकता है। हैंडसेट में आपको 2GHz ओक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 2GB/3GB/4GB रैम और 16GB/32GB/64GB स्टोरेज का विकल्प दिया जा सकता है।

यह भी पढ़िए: Xiaomi Mi 8 बनाम OnePlus 6; कौन सी डिवाइस है बेहतर किफायती-प्रीमियम फोन?

Mi A2 Lite में रियर साइड पर LED फ़्लैश के साथ 12MP का कैमरा सेंसर तथा सामने की तरफ 5MP का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। यह डिवाइस एंड्राइड ओरियो आधारित MIUI OS पर रन करेगी जिसमे आपको 4000mAh की बड़ी बैटरी भी दी जा सकती है।

Mi A2 Lite से जुडी अफवाहों के अनुसार, हैंडसेट की माप 149.33×71.68×8.75mm तथा वजन 178 ग्राम सकता है। कनेक्टिविटी विकल्प के रूप में, 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11 a/b/g/n (2.4GHz + 5GHz), ब्लूटूथ 5, और GPS + GLONASS दिए गये है।

अभी Mi A2 Lite की कीमत के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। फोन के ब्लैक, गोल्ड,वाइट, ब्लू, रेड, पिंक, ग्रे और सिल्वर कलर विकल्प में उपलब्ध होने की उम्मीद है।

Xiaomi Mi A2 Lite के स्पेसिफिकेशन (आपेक्षित)

मॉडल Xiaomi Mi A2 Lite
डिस्प्ले 5.84-इच FHD+ (2160 x 1080), 19:9 डिस्प्ले, 2.5D कर्वड ग्लास डिस्प्ले
प्रोसेसर 2GHz ओक्टा-कोर
रैम 2GB/3GB/4GB
आंतरिक स्टोरेज 16GB/32GB/64GB,
सॉफ्टवेयर  एंड्राइड ओरियो 8.1 आधारित MIUI OS
प्राथमिक कैमरा 12MP, LED फ़्लैश के साथ
सेकेंडरी कैमरा 5MP
बैटरी 4,000mAh
माप 149.33×71.68×8.75mm
अन्य 4G VoLTE, Wifi, ब्लूटूथ, GPS+GLONASS, फिंगरप्रिंट सेंसर, USB टाइप-C, फिंगरप्रिंट सेंसर, इन्फ्रारेड सेंसर
प्राइस  अभी घोषित नहीं

Related Articles

Imageदिवाली के धुएं और सर्दियों के स्मॉग से बचाएंगे ये 5 एयर प्यूरीफायर, कीमत 10 हजार से भी कम

एक नज़र में : दिल्ली-NCR की हवा फिर से बिगड़ने लगी है, और केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के 21 अक्टूबर के बुलेटिन के अनुसार दिल्ली का AQI 245 पर पहुंच गया है, जो “खराब” श्रेणी में आता है। इसी दिन नोएडा का AQI 249 और ग्रेटर नोएडा का 280 दर्ज हुआ, यानी आसपास के …

ImageXiaomi Mi 11 Ultra हो सकता है 120x ज़ूम सपोर्ट और सेकेंडरी स्क्रीन के साथ लांच

Xiaomi Mi 11 सीरीज जल्द ही लांच किये जाने से जुडी खबरें सामने आ रही है। इस सीरीज में आपको MI 11 Pro, MI 11 Ultra के साथ Mi 11 Lite भी पेश किया जा सकता है। अभी लांच डेट से जुडी कोई जानकारी सामने नहीं आती है लेकिन डिवाइस के फीचरों से जुडी कुछ …

ImageXiaomi Redmi फ्लैगशिप डिवाइस स्नैपड्रैगन 855 के साथ हो सकती है 13 मई को लांच

Xiaomi से अलग होकर Redmi ने एक ब्रांड कर तौर पर Redmi Note 7, Note 7 Pro, Redmi GO, और हाल ही में Redmi Y3 को लांच किया था। अब हाल ही में सामने आई एक रिपोर्ट के अनुसार कंपनी अपने अलगे फ्लैगशिप फोन पर काम कर रही है जिसमे आपको स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट देखने …

Image9,000mAh बैटरी और Snapdragon 8 Elite Gen 5 के साथ Geekbench पर दिखा OnePlus Ace 7, क्या भारत में 16R के नाम से आएगा?

एक नज़र में : OnePlus का नया Ace 7 चीन में लॉन्च से पहले ही Geekbench पर दिख गया है, और भारत में यही फोन OnePlus 16R के नाम से आ सकता है। पिछले साल चीन का Ace 6T भारत में OnePlus 15R बनकर लॉन्च हुआ था। लिस्टिंग बताती है कि इसमें Snapdragon 8 Elite …

ImageXiaomi Mi A2 देखा गया GeekBench की साईट पर; हो सकता है स्नैपड्रैगन 660 और एंड्राइड ओरियो के साथ लांच

शाओमी ने वैसे तो हमेशा ही Mi A2 से जुडी किसी भी जानकारी को सिर्फ अफवाह ही बताया है लेकिन यह डिवाइस हाल ही में इन्टरनेट पर देखी गयी है। Geekbench साईट पर एक डिवाइस देखी गयी है जो शाओमी की नयी स्टॉक एंड्राइड युक्त डिवाइस Mi A1 के अपग्रेड वर्जन A2 के रूप में …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products