Xiaomi ने भी ऑफलाइन स्टोरों के लिए लांच किया Mi Commerce; आसानी से बेच पाएंगे शाओमी डिवाइस

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

कोरोना वायरस की वजह से ये गये लॉकडाउन के बाद सभी कंपनिया अपने बिज़नस को वापस से ट्रैक पर लाने के लिए अलग-अलग रणनीति अपना रही है। विवो रिटेल स्टोर के बाद अब शाओमी ने भी अपने ऑफलाइन रिटेल शॉप के लिए Mi Commerce प्लेटफार्म को पेश कर दिया है। यह एक ऑफलाइन टू ऑनलाइन प्लेटफार्म है जिसके तहत घर पर बैठे लोग आसानी से ऑफलाइन रिटेल स्टोर से डिवाइस को खरीद सकते है।

कंपनी ने अपने ऑफलाइन रिटेल पार्टनर्स के लिए लोन को भी व्यवस्था करने का निर्णय ले चुकी है। अभी के लिए कंपनी ने लोन अमाउंट और इंटरेस्ट रेट के बार में कोई जानकारी नहीं दी है।

कैसे होगा Mi Commerce का इस्तेमाल?

Mi Commerce Shopping को शुरू करने के लिए यूजर को शाओमी के व्हाट्सएप्प नंबर +91-8861826286 पर मैसेज करे या Mi Commerce web app पर लॉग इन करे। इस प्रक्रिया के बाद आप अपने निकतम रिटेल स्टोर के सम्पर्क करने के साथ इन्वेंटरी की भी जानकारी प्राप्त कर सकते है। इसके बाद स्टोर यूजर को कॉल करके आर्डर एक्सेप्ट करने के साथ-साथ डिलीवरी स्लॉट की भी जानकारी देगा।

कंपनी ने वादा किया है की यह डिलीवरी प्रक्रिया में हाइजीनिक गाइडलाइन्स का पूरी तरह से पालन किया जायेगा।

शावामी ने यह साफ़ किया है की रिटेल स्टोर पर मार्केटिंग के लिए खुद से ही अपना स्टोर यूआरएल को सोशल मीडिया प्लेटफार्म या ऑफलाइन बिलबोर्ड और न्यूज़पेपर में ऐड को देना होगा। सोशल डिस्टेंस रूल के तहत स्टोर में “नो-वाक इन” सर्विस का भी पालन किया जायेगा।

कुछ ही दिनों पहले विवो ने भी Vivo Smart Retail सर्विस को भी इसी मकसद से लांच किया था ताकि यूजर और ऑफलाइन स्टोर आसानी से सम्पर्क बनाते हुए खरीदारी कर सके। इस कदम को ऑफलाइन मार्किट के लिए नयी रणीनीति के तौर पर भी देखा जा सकता है जो आगे चलकर ऑनलाइन और ऑफलाइन मार्किट में अंतर को कम करे।

Related Articles

Imageअब WhatsApp की थीम भी पैसों से बदलेगी, Meta One भारत में लॉन्च

भारत में WhatsApp, Instagram और Facebook, तीनों के साथ अब एक पेड प्लान भी जुड़ गया है। Meta ने 15 सितंबर को Meta One नाम से अपनी नई सब्सक्रिप्शन सर्विस भारत समेत दुनिया भर में शुरू कर दी है, जिसकी शुरुआती कीमत ₹79 प्रति माह रखी गई है। लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि …

ImageReliance Jio और Facebook ने की एक बड़ी डील: 43,574 करोड़ रुपए में खरीदे 9.99% शेयर

इंडियन मार्किट में अभी से बड़े यूजर बेस की बात करे तो सोशल मीडिया Facebook इस मामले में काफी बड़ी नज़र आती है। Facebook, Whatsapp लगभग हर स्मार्टफोन यूजर इस्तेमाल करता है। हाल ही में TikTok की बढ़ी लोकप्रियता की वजह से 1B डाउनलोड से भी ज्यादा के आंकड़े पर पहुचने के बाद अब फेसबुक ने …

ImageReliance Jio Mart की मुकेश अम्बानी ने घोषणा की: Amazon और Flipkart को मिलेगी कड़ी टक्कर

मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) ने ई-कॉमर्स मार्केट में कदम रख दिया है। कंपनी ने अमेजन और फ्लिपकार्ट को टक्कर देने के लिए माय जियो मार्ट को पेश किया है। RIL ने कुछ महीने पहले अपना न्यू कॉमर्स प्लान जगजाहिर किया था। यह कंपनी के लिए 700 अरब डॉलर का एक नया प्लेटफार्म बताया …

ImageApple ने बताई नए CEO की कमाई, Tim Cook से इतना ज़्यादा होगा John Ternus की सालाना पैकेज

31 अगस्त 2026 को Tim Cook के पद से उतरने के बाद अब 1 सितंबर से John Ternus ने Apple के CEO की कमान संभाल ली है। इसी के साथ कंपनी ने SEC के पास दायर फाइलिंग में उनकी और Tim Cook की कमाई का आंकड़ा भी सामने रखा। इस वित्त वर्ष के लिए Ternus …

ImageRealme P4s 5G vs Nothing Phone 4b – ₹35,000 में कौन सा फोन आपके लिए बेहतर?

Realme ने अपनी P4 सीरीज़ में एक और नया स्मार्टफोन realme P4s 5G पेश किया है। इस स्मार्टफोन की खासियत है, इसमें मिलने वाला डेडिकेटेड गेमिंग चिप, लेकिन इसी के साथ कंपनी ने इस फोन का दाम भी अन्य P4 सीरीज़ फोनों से ऊपर पहुंचा दिया है। लगभग ₹32,000 (ऑफर के बाद) का ये फोन …

Discuss

Be the first to leave a comment.