इस दिन लॉन्च होंगे Xiaomi 12X और Xiaomi 12; यहां जानें पूरी ख़बर

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Xiaomi के 12X की लीक पहले भी सामने आ चुकी है, जिसमें सामने आया है कि कंपनी जल्दी ही Xiaomi 12 और 12X के लॉन्च की तैयारी कर रहा है और इन्हें पहले चीन में लॉन्च किया जायेगा। और अब ताज़ा रिपोर्ट जो सामने आ रही हैं, उनके अनुसार कंपनी इन दोनों स्मार्टफोनों से 12 दिसम्बर को पर्दा उठा चुकी है।

प्रसिद्ध टिपस्टर मुकुल शर्मा ने अपने ट्विटर हैंडल द्वारा इस खबर की पुष्टि की है कि Xiaomi 12X को Xiaomi 12 के साथ 12 दिसंबर को चीन में लॉन्च किया जायेगा। साथ ही खबर ये भी है कि Xiaomi 12X को ओक्टा कोर चिपसेट Snapdragon 870 के साथ लॉन्च किया जा सकता है, जबकि Xiaomi 12 में Qualcomm का आने वाला नया फ्लैगशिप चिपसेट Snapdragon 8 Gen1 देखने को मिल सकता है।

ये पढ़ें: Poco X4 और X4 NFC IMEI डेटाबेस पर नज़र आये; जल्दी ही हो सकते हैं लॉन्च

Xiaomi 12X में मिल सकते हैं ये स्पेसिफिकेशन

अभी हमने बताया कि इसमें Snapdragon 870 चिप आने की अटकलें लगाई जा रही हैं। वहीँ पहले सामने आयी रिपोर्टों के अनुसार Xiaomi 12X को कंपनी 6.28-इंच की फुल एचडी+ डिस्प्ले के साथ रिलीज़ कर सकती है। ये अमोलेड स्क्रीन 1080×2400 पिक्सल्स और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आपको मिलेगी। हालांकि कुछ रिपोर्टों के अनुसार AMOLED डिस्प्ले का ज़िक्र है, लेकिन ये साफ़ नहीं है कि इसमें आपको अमोलेड डिस्प्ले मिलेगी या नहीं, लेकिन बायोमेट्रिक सुरक्षा, यानि कि इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर आपको यहां मिल सकती है।

Xiaomi 12X expected color variants

12X की बैटरी की बात करें तो, इसमें 5000mAh की बैटरी आ सकती है, जिसमें आपको 67W फ़ास्ट चार्जिंग मिलने की उम्मीद है। फ़ोन में 50MP के मुख्य कैमरा के साथ अन्य दो कैमरा रियर पैनल पर मिलने के आसार हैं, वहीँ सेल्फी के लिए इसमें आपको 20MP का पंच-होल सेल्फी कैमरा मिल सकता है। इसमें से कुछ डिटेल इसलिए भी सामने आयी है, क्योंकि फ़ोन को कुछ समय पहले TENAA और 3C सर्टिफिकेशन साइटों पर भी देखा गया है।

Xiaomi 12 में अनुमानित फ़ीचर

Xiaomi 12

ये पढ़ें: जानिये Samsung, Xiaomi, Realme, OnePlus, Poco के सभी स्मार्टफोनों के बैटरी रिप्लेसमेंट की कीमतें

Xiaomi 12 एक फ्लैगशिप फ़ोन को सकता है जिसमें हमें इसी साल का आने वाला फ्लैगशिप चिपसेट Snapdragon 8 Gen1 मिल सकता है, जिसे अभी 30 नवंबर को क्वालकॉम द्वारा Tech Summit 2021 में लॉन्च किया जाने वाला है। इसके अलावा फ़ोन में आपको फुल एचडी+ AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट, 50MP मुख्य रियर कैमरा, बड़ी बैटरी और 100W का फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट जैसे फ़ीचर शामिल हो सकते हैं।

बाकी की स्पेसिफिकेशन अभी सामने नहीं आयी हैं। लेकिन अगर इसका लॉन्च वाकई में 12 दिसंबर को ही है, तो दोस्तों! ज़्यादा दिन नहीं बचे हैं, बाकी की डिटेल सामने आने में।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageVinFast के 3 Electric Scooter 2027 में आएंगे भारत, चार्ज की जगह बदल सकेंगे बैटरी

एक नज़र में : कारों के बाद अब VinFast भारत में 3 इलेक्ट्रिक स्कूटर (VinFast Electric Scooter India) लाने जा रही है, और कंपनी के अनुसार ये 2027 में आएंगे। ये तीनों Vietnam के Evo, Kyo और Kinet पर बने होंगे, जिनमें सबसे सस्ता Evo वहां करीब ₹68,000 का है। लेकिन भारत आने से पहले …

ImageXiaomi 12X को IMEI लिस्टिंग में देखा गया; मुख्य स्पेसिफिकेशन हुए लीक

यूँ तो हर महीने कई फ़ोन लॉन्च होते हैं, लेकिन Xiaomi के स्मार्टफोनों का फैंस को बेसब्री से इंतज़ार रहता है। Xiaomi 11 सीरीज़ के स्मार्टफोनों के बाद अब कंपनी जल्दी ही Xiaomi 12 सीरीज़ को लॉन्च कर सकती है। बताया जा रहा है कि कंपनी इस पर काम कर रही है, और आने वाले …

ImageXiaomi MI 10 और Mi 10 Pro 27 मार्च को होंगे ग्लोबली लांच: इंडिया में भी होंगे जल्द लांच?

पिछले दिनों ही खबर आई थी कि Xiaomi जल्द ही भारतीय बाजार में अपनी ‘Mi सीरीज़’ के नए स्मार्टफोन लांच वाली है और इस सीरीज़ के नेक्स्ट फ्लैगशिप फोन मार्च महीने में ही इंडियन मार्केट में दस्तक देंगे। आज एक नयी खबर सामने आई है की Xiaomi आने वाली 27 मार्च को ग्लोबली टेक मंच …

ImageOppo ला रहा अब 12,000mAh बैटरी वाला फोन, Vivo और Redmi भी रेस में, जानें भारत में कब होंगे लॉन्च

एक नज़र में : Vivo, Oppo और Redmi 12,000mAh बैटरी वाले फोनों की तैयारी में हैं, जिनकी बैटरी Redmi 17C 5G जैसे फोन की 6,000mAh बैटरी से दोगुनी होगी। लीक के अनुसार इनमें Oppo का फोन दिसंबर के आसपास चीन में आ सकता है। लेकिन Honor अक्टूबर से ही चीन में 12,070mAh बैटरी वाले फोन …

ImageRedmi Note 17 5G भारत में इस दिन देगा दस्तक, दो दिन से ज़्यादा चलने वाली बैटरी और सबसे बड़ी स्क्रीन के साथ, जानें पूरी डिटेल

Redmi Note सीरीज़ के फैंस के लिए इंतज़ार का समय खत्म होने जा रहा है। एक नई लीक के अनुसार, Xiaomi अपना नया बजट फोन Redmi Note 17 5G भारत में 6 अगस्त को लॉन्च करने वाली है, और 11 अगस्त से इसकी सेल शुरू होगी। Redmi Note 17 की लॉन्च डेट टिपस्टर अभिषेक यादव …

Discuss

Be the first to leave a comment.