Xiaomi 12X को IMEI लिस्टिंग में देखा गया; मुख्य स्पेसिफिकेशन हुए लीक

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

यूँ तो हर महीने कई फ़ोन लॉन्च होते हैं, लेकिन Xiaomi के स्मार्टफोनों का फैंस को बेसब्री से इंतज़ार रहता है। Xiaomi 11 सीरीज़ के स्मार्टफोनों के बाद अब कंपनी जल्दी ही Xiaomi 12 सीरीज़ को लॉन्च कर सकती है। बताया जा रहा है कि कंपनी इस पर काम कर रही है, और आने वाले महीने में ही इसे लॉन्च लिया जा सकता है। इस सीरीज़ में चार स्मार्टफोनों के लॉन्च होने की खबर है। इनमें कंपनी Xiaomi 12 Mini, Xiaomi 12, Xiaomi 12 Pro और Xiaomi 12 Ultra को लॉन्च कर सकती है। साथ ही इसमें अल्ट्रा मॉडल का एक स्पेशल एडिशन भी आने की अफवाहें आ रही हैं।

इसके अलावा कुछ सूत्र ये भी कहते हैं कि Xiaomi 12X भी इस सीरीज़ का हिस्सा बन सकता है। इस स्मार्टफोन की चर्चा सबसे पहले प्रसिद्ध लीकर Kacper Skrzypek के ट्वीट में हुई है और वहीँ से 12X का नाम सामने आया है। इनके ट्वीट के अनुसार इस फ़ोन को IMEI लिस्टिंग में मॉडल नंबर 2112123AG के साथ देखा गया है। वहीँ इसका कोड नाम Psyche भी देखा गया। वैसे इस ट्वीट में एक और चीज़ लिखी है, “Not for india”, तो मुमकिन है कि ये किसी और नाम के साथ भारत में दस्तक दे। वैसे भी Xiaomi चीन में लॉन्च हुए किसी भी फ़ोन को, अक्सर भारत में नाम बदलकर ही लॉन्च करती है।

आइये इसकी बारे में और जानते हैं।

Xiaomi 12X के अनुमानित फ़ीचर

Xiaomi 12X में 6.28-इंच फुल एचडी+ AMOLED डिस्प्ले, HDR10 और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगी। इसमें आपको 50MP मुख्य कैमरा के साथ रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। हालांकि कैमरा की पूरी डिटेल सामने नहीं आयीं हैं। फ़ोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और हैडफ़ोन जैक भी आ सकता है।

ये पढ़ें: Airtel ने 25 प्रतिशत बढ़ाई प्री-पेड प्लानों की कीमतें; ये होंगे नए टैरिफ प्लान

अन्य रिपोर्टों के अनुसार, Xiaomi 12X में 7nm Snapdragon 870 चिपसेट आने की उम्मीद है। बताया जा रहा है कि Xiaomi 12 Mini में भी यही चिपसेट होगा। साथ ही इसमें आपको बैटरी के साथ 67W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिल सकता है।

Xiaomi 12 (Twitter/stufflistings)

हालांकि इस फ़ोन को Mi 11x का सक्सेसर नहीं मान सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImagePOCO M8x 5G भारत में लॉन्च, Snapdragon 4 Gen 5 वाला देश का पहला फोन बना

एक नज़र में: POCO ने भारत में POCO M8x 5G लॉन्च कर दिया है। ये भारत में Qualcomm Snapdragon 4 Gen 5 चिप के साथ आने वाला पहला फोन भी बना है। इस फोन की शुरुआती कीमत ऑफर के बाद ₹18,999 है, और आपको इसमें 7,900mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और Android 16 पर आधारित HyperOS …

ImageRedmi 10 के साथ लॉन्च होगा एक और स्मार्टफोन; सामने आयी नयी लीक

Redmi 10 Redmi 10 Prime series भारत में होगी जल्दी लॉन्च

ImageRedmi Note 12 का लॉन्च हुआ कन्फर्म, Dimensity 1080 चिपसेट के साथ आने वाला पहला फ़ोन

Redmi Note 12 सीरीज़ की लीक तो सामने आ ही रही हैं, लेकिन अब कंपनी ने भी इस नयी स्मार्टफोन्स सीरीज़ के लॉन्च की पुष्टि कर दी है। जैसे कि अफवाहें आ रही थीं, कि Xiaomi Redmi Note 12 सीरीज़ को इसी महीने लॉन्च कर सकती है, कंपनी ने भी एक ऑफिशियल पोस्टर रिलीज़ के …

ImageRedmi 17 सीरीज़ सितंबर में भारत में होगी लॉन्च, Xiaomi का दिसंबर तक का पूरा लॉन्च शेड्यूल लीक

एक नज़र में: Redmi Note 17 को भारत में आए पाँच ही दिन हुए हैं और इसकी पहली सेल 12 अगस्त से शुरू होनी है। ठीक इसी बीच टिपस्टर अभिषेक यादव ने X पर Xiaomi और Redmi का अगला भारतीय शेड्यूल पोस्ट कर दिया है, जिसमें सितंबर से दिसंबर के बीच तीन अलग-अलग लॉन्च दर्ज …

ImageXiaomi 18 Pro Max में मिल सकते हैं दो 200MP कैमरे – लीक में सामने आईं कैमरा की धांसू डिटेल

Xiaomi अपने Pro Max फोन को कैमरे के मामले में हमेशा सबसे आगे रखने की कोशिश करता है, और अब इसके अगले फ्लैगशिप को लेकर एक दिलचस्प लीक सामने आई है। रिपोर्ट्स की मानें तो Xiaomi 18 Pro Max में दो-दो 200MP कैमरे देखने को मिल सकते हैं और अगर ये सच हुआ, तो कैमरा …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products