Xiaomi 12 Lite 5G का टीज़र सामने आया, लीक हुए फीचरों के अनुसार मिड-रेंज सेगमेंट में आएगा ये नया फ़ोन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Xiaomi ने पिछले सप्ताह ही Xiaomi 12S सीरीज़ में तीन फ़ोन लॉन्च किये और अब लगता है कि कंपनी इस सीरीज़ को और बढ़ाना चाहती है। Xiaomi 12S प्रीमियम स्मार्टफोन सीरीज़ लॉन्च करने के बाद, अब कंपनी ने नए स्मार्टफोन  Xiaomi 12 Lite 5G का ऑफिशियल टीज़र पेश किया है। इस टीज़र में जो तस्वीर है, उसमें दो रंगों के बबल (बुलबुले) नज़र आ रहे हैं, जो हरे और गुलाबी रंग के हैं, साथ ही लिखा है ‘Xiaomi 12 Lite is coming, my life. my shot.’ हालांकि लॉन्च की तारीख़ टीज़र में नहीं दी गयी है। 

ये पढ़ें: मात्र 8,699 रूपए में 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Lava Blaze, प्री-आर्डर करने पर इयरबड्स फ्री

Xiaomi 12 Lite कब होगा लॉन्च 

Xiaomi 12 Lite इसी महीने लॉन्च किया जा सकता है और ये एक मिड-रेंज स्मार्टफोन होगा। मशहूर टिपस्टर Roland Quandt द्वारा इस फ़ोन को Orange Espana वेबसाइट पर देखा भी गया है। 

Xiaomi 12 Lite 5G की कीमत (अनुमानित) 

टिपस्टर Roland Quandt ने जहां इस फ़ोन को स्पॉट किया, उस लिस्टिंग के अनुसार फ़ोन के 8+128GB स्टोरेज विकल्प की कीमत 506 यूरो (लगभग 40,000 रूपए) है। ज़ाहिर है कि चीन और भारत में ये इससे काफी कम कीमत पर आएगा। 

Xiaomi 12 Lite 5G के स्पेसिफिकेशन 

इस स्मार्टफोन की लिस्टिंग के अनुसार, इसमें 6.55-इंच की फुल एचडी+ AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट, HDR10+ और डॉल्बी विज़न सपोर्ट के साथ मौजूद होगी। इसके अलावा फ़ोन में ओक्टा कोर Snapdragon 778G चिपसेट के साथ आने की खबर है और इसी चिपसेट के साथ अगले हफ्ते Nothing Phone (1) भी दस्तक दे रहा है। The upcoming phone will Xiaomi 12 Lite 5G में भी 67W फ़ास्ट चार्जिंग ही होगी, जिसके साथ हम पहले भी Xiaomi के कई स्मार्टफोन देख चुके हैं, जबकि बैटरी यहां 4300mAh की हो सकती है।  

जैसे कि इसका नाम है, “Lite”, लिस्टिंग के अनुसार इसका वज़न भी लाइट (173 ग्राम) ही बताया जा रहा है। 

फ़ोन में ट्रिपल रियर सेंसर आने के आसार हैं, जिनमें प्राइमरी सेंसर 108MP का हो सकता है। इसके साथ 8MP का अल्ट्रा-वाइड और 2MP का मैक्रो सेंसर आने की उम्मीद है। जबकि फ्रंट पर पंच-होल कटआउट में 32MP का कैमरा आने की खबरें हैं। 

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageiQOO Z11 vs OnePlus Nord CE 6: लगभग एक जैसी कीमत, फिर कौन सा फोन ज़्यादा सही?

OnePlus Nord CE 6 इस साल मई में ₹29,999 पर लॉन्च हुआ था, और आज इसका 8GB+128GB मॉडल ₹32,921 में मिल रहा है। वहीँ iQOO Z11 आज लॉन्च हुआ है, और लॉन्च ऑफर के बाद इसका वही 8GB+128GB मॉडल ₹35,999 का है। इन दोनों फोनों में 1.5K AMOLED स्क्रीन, 144Hz रिफ्रेश रेट, और 32MP सेल्फी …

ImageXiaomi 12 Lite लॉन्च हुआ; Snapdragon 778G, 108MP कैमरा, 67W चार्जिंग के साथ इस कीमत पर मिलेगा फ़ोन

Xiaomi ने पिछले हफ्ते ही Xiaomi 12 सीरीज़ के नए मिड-रेंज स्मार्टफोन Xiaomi 12 Lite का टीज़र पेश किया था। और आज ये स्मार्टफोन विश्व स्तर पर सामने भी आ गया है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन को मिड-रेंज सेगमेंट में लॉन्च किया है, लेकिन इसका डिज़ाइन काफी प्रीमियम है। फ़ोन में फ्लैट डिस्प्ले है और …

ImageXiaomi जल्द ला रहा है भारत का सबसे पतला और सबसे हल्का 5G फ़ोन

Xiaomi ने यूरोप में Xiaomi 11T सीरीज़ को लॉन्च कर दिया है, जिनके साथ कंपनी का नया एक और मिड-रेंज स्मार्टफोन Xiaomi 11 Lite NE (New Edition) 5G भी विश्व स्तर पर प्रस्तुत किया गया। और लॉन्च के कुछ घंटों के बाद ही Xiaomi के मैनेजिंग डायरेक्टर मनु कुमार जैन ने ये साफ़ कर दिया …

ImageiQOO Z11 की इंडिया लॉन्च डेट आख़िरकार तय, लेकिन पर ये फोन सस्ता नहीं मिलेगा

दर्जनों लीक, अफवाहों और टीज़र के बाद iQOO India ने आख़िरकार अपने अगले मिड-रेंज फोन iQOO Z11 की लॉन्च डेट कन्फर्म कर दी है। iQOO Z11x का रिव्यू हम इसी साल कर चुके हैं, लेकिन iQOO Z11 उससे ऊपर के सेगमेंट में रखा जाएगा और कीमत भी उससे ज़्यादा होगी। ये पढ़ें: अगस्त 2026 में …

ImageRedmi 17 सीरीज़ सितंबर में भारत में होगी लॉन्च, Xiaomi का दिसंबर तक का पूरा लॉन्च शेड्यूल लीक

एक नज़र में: Redmi Note 17 को भारत में आए पाँच ही दिन हुए हैं और इसकी पहली सेल 12 अगस्त से शुरू होनी है। ठीक इसी बीच टिपस्टर अभिषेक यादव ने X पर Xiaomi और Redmi का अगला भारतीय शेड्यूल पोस्ट कर दिया है, जिसमें सितंबर से दिसंबर के बीच तीन अलग-अलग लॉन्च दर्ज …

Discuss

Be the first to leave a comment.