Xiaomi जल्द ला रहा है भारत का सबसे पतला और सबसे हल्का 5G फ़ोन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Xiaomi ने यूरोप में Xiaomi 11T सीरीज़ को लॉन्च कर दिया है, जिनके साथ कंपनी का नया एक और मिड-रेंज स्मार्टफोन Xiaomi 11 Lite NE (New Edition) 5G भी विश्व स्तर पर प्रस्तुत किया गया। और लॉन्च के कुछ घंटों के बाद ही Xiaomi के मैनेजिंग डायरेक्टर मनु कुमार जैन ने ये साफ़ कर दिया है कि ये मिड-रेंज स्मार्टफोन इसी महीने भारत में भी 5G सपोर्ट के साथ लॉन्च किया जायेगा।

ये पढ़ें: Redmi G 2021- नया गेमिंग लैपटॉप इस दिन होगा लॉन्च; सामने आया टीज़र

मनु कुमार जैन (Manu Kumar Jain), जो कि Xiaomi के मैनेजिंग डायरेक्टर हैं, ने अपने ट्विटर हैंडल पर इस बात की पुष्टि की कि Xiaomi 11 Lite NE 5G भारत में 29 सितम्बर, 2021 को लॉन्च होगा। उन्होंने अपने ट्वीट में स्पष्ट लिखा है कि इस डिवाइस को कंपनी विश्व स्तर पर लॉन्च करने के दो सप्ताह के भीतर ही भारत में लेकर आ रही है। इसके अलावा इस स्मार्टफोन को प्रमोट करते हुए उन्होंने लिखा “the slimmest and lightest 5G smartphone”, यानि कि भारत का सबसे पतला और सबसे हल्का 5G स्मार्टफोन।

ये मिड-रेंज डिवाइस काफी अच्छे फीचरों के साथ रिलीज़ किया गया है, हालांकि इसके कैमरा में कुछ नया नहीं है, लेकिन कीमत के अनुसार फ़ीचर सही हैं। आइये विस्तार से इसके फ़ीचर आपको बताते हैं।

ये पढ़ें: जानिये स्मार्टफोन डिस्प्ले टेक्नोलॉजी के बारे में सब कुछ

Xiaomi 11 Lite NE 5G स्पेसिफिकेशन

Xiaomi 11 Lite NE 5G, पहले लॉन्च हो चुके Xiaomi 11 Lite 4G का ही अपग्रेडेड वर्ज़न है, जिसमें चिपसेट नया है, बाकी फ़ीचरों में ख़ास अपडेट नहीं है।

इसमें मुख्य बदलाव है इसमें आने वाला नया मिड-रेंज 5G चिपसेट Snapdragon 778G, जो 6nm आर्किटेक्चर पर आधारित है। इसके साथ इसमें 6GB/ 8GB के RAM विकल्प और 128GB / 256GB के स्टोरेज विकल्प दिए गए हैं। स्टोरेज को आप डेडिकेटेड माइक्रो एसडी स्लॉट के साथ बढ़ा सकते हैं।

Xiaomi 11 Lite NE में ट्रिपल रियर कैमरा पिछली तरफ आपको एक चौकोर (square) आकार के मॉड्यूल में फिट किये हुए नज़र आएंगे जिनमें 64MP का मुख्य कैमरा, 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल सेंसरऔर 5MP का मैक्रो सेंसर शामिल हैं। सामने की तरफ सेल्फी क्लिक करने और वीडियो कॉलिंग के लिए 20MP का कैमरा मिलता है।

ये पढ़ें: Chipset FAQ : चिपसेट या प्रोसेसर क्या है? जानिये चिपसेट से जुड़े अपने सभी सवालों के जवाब

इसमें आपको 6.55-इंच की AMOLED डिस्प्ले, फुल एचडी+ रेज़ॉल्यूशन, 90Hz रिफ्रेश रेट और डॉल्बी विज़न (Dolby Vision) सपोर्ट के साथ दी गयी है। इसमें HDR10+ सपोर्ट, DCI-P3 कलर गैमट जैसे फ़ीचर भी शामिल हैं।

इसके अलावा इसमें 5G सपोर्ट, Wi-Fi, Bluetooth 5.0, NFC, साइड में फिंगरप्रिंट सेंसर, 4250mAh बैटरी, 33W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट जैसे फ़ीचर भी शामिल हैं।

कीमतों की बात करें तो, इसके विश्व स्तर पर €369 (लगभग 32,000 रूपए) की कीमत पर लॉन्च किया गया है। भारत में भी Xiaomi 11 Lite NE 5G के दोनों वैरिएंट 30,000 से 35,000 रूपए के बीच ही आने की उम्मीद है।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageiQOO Z11 की इंडिया लॉन्च डेट आख़िरकार तय, लेकिन पर ये फोन सस्ता नहीं मिलेगा

दर्जनों लीक, अफवाहों और टीज़र के बाद iQOO India ने आख़िरकार अपने अगले मिड-रेंज फोन iQOO Z11 की लॉन्च डेट कन्फर्म कर दी है। iQOO Z11x का रिव्यू हम इसी साल कर चुके हैं, लेकिन iQOO Z11 उससे ऊपर के सेगमेंट में रखा जाएगा और कीमत भी उससे ज़्यादा होगी। ये पढ़ें: अगस्त 2026 में …

ImageRedmi Note 11T 5G के स्पेसिफिकेशन इंडिया लॉन्च से एक हफ्ते पहले सामने आये

Redmi का नया स्मार्टफोन Note 11T 5G भी अगले सप्ताह में भारत में लॉन्च होने वाला है। कंपनी ने मैनेजिंग डायरेक्टर मनु कुमार जैन ने भी ट्विटर पर इसे टीज़ करते हुए लिखा है कि ये Redmi का 6nm चिपसेट के साथ आने वाला पहला स्मार्टफोन है। अब Redmi Note 11T 5G का लॉन्च जब …

Imageभारत में OnePlus 10 Pro को टक्कर देने आ रहा है Xiaomi 12 Pro; कैलेंडर में नोट करें, लॉन्च की तारीख़

Xiaomi 12 Pro को चीन में दिसंबर 2021 में लॉन्च किया गया था और तभी से Xiaomi फैंस भारत में इसके लॉन्च को लेकर बेसब्र हैं। ऐसे में आज Xiaomi के ग्लोबल VP और मैनेजिंग डायरेक्टर मनु कुमार जैन ने, इस स्मार्टफोन के इंडिया लॉन्च का एक टीज़र पेश किया है। Xiaomi 12 Pro कंपनी …

ImageSamsung का नया Monster फोन भारत आ रहा है: Galaxy M47 5G का टीज़र Amazon पर लाइव, जानें खास बातें

Samsung Galaxy M47 5G भारत में जल्द दस्तक देने वाला है, और कंपनी ने इसकी पहली झलक Amazon पर दिखा दी है। टीज़र पेज पर M-सीरीज़ का वही जाना-पहचाना “Next Level Monster” टैगलाइन लौट आया है, यानी कंपनी का अगला बजट 5G फोन अब बस कुछ ही दिन दूर है। सबसे पहले नज़र जाती है …

ImageRedmi Note 17 5G भारत में इस दिन देगा दस्तक, दो दिन से ज़्यादा चलने वाली बैटरी और सबसे बड़ी स्क्रीन के साथ, जानें पूरी डिटेल

Redmi Note सीरीज़ के फैंस के लिए इंतज़ार का समय खत्म होने जा रहा है। एक नई लीक के अनुसार, Xiaomi अपना नया बजट फोन Redmi Note 17 5G भारत में 6 अगस्त को लॉन्च करने वाली है, और 11 अगस्त से इसकी सेल शुरू होगी। Redmi Note 17 की लॉन्च डेट टिपस्टर अभिषेक यादव …

Discuss

Be the first to leave a comment.