Xiaomi के लॉन्च हुए इन स्मार्टफोनों में हैं 120Hz डिस्प्ले, Dolby Vision, 120W फ़ास्ट चार्जिंग जैसे आकर्षक फ़ीचर

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Xiaomi ने आखिरकार अपनी प्रीमियम स्मार्टफोन Xiaomi 11T सीरीज़ का परिचय दुनिया से करवा दिया है। ब्रैंड ने तीन नए स्मार्टफोन लॉन्च किये हैं जिनमें आपको फ़्लैगशिप फ़ोन वाले सभी फ़ीचर मिलेंगे। ये ग्लोबल लॉन्च यूरोप में हुआ है जहां तीन स्मार्टफोन Xiaomi 11T Pro, Xiaomi 11T, और Xiaomi 11 Lite 5G NE सामने आये हैं। ये नयी सीरीज़ पिछले साल लॉन्च हुई Xiaomi 10T की सक्सेसर है, जिनमें 11T और 11T Pro बेहतरीन फ़ीचरों से लैस हैं जैसे कि 120Hz डिस्प्ले, डॉल्बी विज़न सपोर्ट, SD888, dimensity 1200 चिपसेट, 120W फ़ास्ट चार्जिंग, इत्यादि। जबकि Xiaomi 11 Lite 5G NE में मिड-रेंज फ़ीचर मौजूद हैं। आइये इनके बारे में विस्तार से आपको बताते हैं।

Xiaomi 11T Pro और 11T स्पेसिफिकेशन

Xiaomi 11T और 11T Pro में कई फ़ीचर एक जैसे ही हैं, इन दोनों के डिज़ाइन भी काफी हद तक समान ही हैं। दोनों में 204 ग्राम वज़न है और दोनों का माप (मेज़रमेंट) भी एक ही है। 11T और 11T Pro में 6.67- इंच की AMOLED डिस्प्ले है जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 480Hz टच सैंपलिंग रेट, HDR10+ और Dolby Vision सपोर्ट के साथ फिट की गयी है। इन दोनों में एक True Display नाम का फ़ीचर भी है जिसे इनेबल करने पर फ़ोन के आस-पास की स्थिति के अनुसार ये खुद कलर टेम्परेचर को एडजस्ट कर लेते हैं।

ये पढ़ें: Redmi G 2021- नया गेमिंग लैपटॉप इस दिन होगा लॉन्च; सामने आया टीज़र

दोनों में ही 108 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा और उसके साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा एंगल लेंस व 5MP का मैक्रो सेंसर दिया गया है। इनमें आपको 16MP का सेल्फी कैमरा आगे पंच-होल डिस्प्ले में मिलेगा। दोनों में बड़ी 5000mAh की बैटरी है, लेकिन फ़ास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी और चिपसेट को लेकर इन दोनों स्मार्टफोनों में काफी अंतर देखने को मिला।

एक तरफ Xiaomi 11T Pro में Qualcomm का फ्लैगशिप Snapdragon 888 चिपसेट है जो 12GB तक की LPDDR5 RAM, और 256GB तक की UFS 3.1 स्टोरेज के साथ काम करेगा। जबकि Xiaomi 11T में MediaTek का Dimensity 1200 चिप है, जो 8GB तक की रैम और 256GB तक की स्टोरेज के साथ आएगा।

11T Pro में 120W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है, जो इसकी 5000mAh की बैटरी को मात्र 17 मिनटों में 0 से 100% तक लेकर जाता है। वहीँ दूसरी तरफ Xiaomi 11T में 67W फ़ास्ट चार्जिंग तकनीक है।

Xiaomi 11 Lite 5G NE स्पेसिफिकेशन

Xiaomi 11 Lite 5G NE (New Edition), Mi 11 Lite 5G का ही अपग्रेडेड वर्ज़न है। इसमें 6.5 इंच की AMOLED डिस्प्ले 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ मौजूद है। पावर के लिए Qualcomm का नया मिड-रेंज चिपसेट Snapdragon 778G, 6GB RAM और 128GB स्टोरेज के साथ दिया गया है। इसमें आपको 4,250mAh की बैटरी 33W फ़ास्ट चार्जिंग के साथ मिलती है। इसमें भी ट्रिपल रियर कैमरे हैं, लेकिन मुख्य कैमरा 64MP का है।

इसके अलावा तीनों ही स्मार्टफोन साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर, ब्लूटूथ 5.2, X-axis लीनियर वाइब्रेशन मोटर, ड्यूल स्पीकर, USB Type-C पोर्ट, 5G सपोर्ट, Android 11 पर MIUI 12.5 स्किन जैसे फ़ीचरों के साथ आएंगे।

ये पढ़ें:

कीमतें और उपलब्धता

Xiaomi 11T Pro, Xiaomi 11T और 11 Lite 5G NE फिलहाल यूरोप के कुछ देशों में उपलब्ध होंगे। आसार हैं कि ये अन्य देशों में भी जल्दी ही दस्तक देंगे।

Xiaomi 11T ProXiaqomi 11TXiaomi 11 Lite 5G NE
6GB+128GB €369 (32,050 रूपए)
8GB+128GB €649 (लगभग 56,363 रूपए )€499 (लगभग 43,336 रूपए)
8GB+256GB €699 (लगभग 60,706 रूपए)€549 (लगभग 47,683 रूपए)
12GB+256GB€749 (लगभग 65,088 रूपए)
Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageVinFast के 3 Electric Scooter 2027 में आएंगे भारत, चार्ज की जगह बदल सकेंगे बैटरी

एक नज़र में : कारों के बाद अब VinFast भारत में 3 इलेक्ट्रिक स्कूटर (VinFast Electric Scooter India) लाने जा रही है, और कंपनी के अनुसार ये 2027 में आएंगे। ये तीनों Vietnam के Evo, Kyo और Kinet पर बने होंगे, जिनमें सबसे सस्ता Evo वहां करीब ₹68,000 का है। लेकिन भारत आने से पहले …

ImageSnapdragon 888 चिपसेट के साथ बाज़ार में उपलब्ध हैं ये बेहतरीन स्मार्टफोन

Qualcomm ने पिछले साल ही अपना लेटेस्ट चिपसेट Snapdragon 8 Gen 1 लॉन्च किया, जिसके साथ इस साल कई पावरफुल स्मार्टफोन देखने को मिले हैं। लेकिन पिछले साल जो फ़ोन फ्लैगशिप चिपसेट Snapdragon 888 के साथ लॉन्च हुए, वो भी एक पावरफुल पैकेज थे और अब भी कई कंपनी मिड-रेंज सेगमेंट में भी Snapdragon 888 …

Image2021 में लॉन्च हुए बेस्ट 90Hz, 120Hz और 144Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले वाले स्मार्टफोन

कुछ साल पहले जाएँ तो, स्मार्टफोन डिस्प्ले में रिफ्रेश रेट एक ऐसी चीज़ थी, जिसकी तरफ कोई ध्यान नहीं देता था। हालांकि बदलते समय के साथ धीरे-धीरे लगभग सभी स्मार्टफोन निर्माता अब अपने स्मार्टफोनों में एक स्मूथ डिस्प्ले देने की कोशिश करते हैं। मिड-रेंज और प्रीमियम केटेगरी के अलावा अब किफ़ायती रेंज में भी 90Hz …

ImageXiaomi ने लॉन्च किया Redmi 17C 5G, मिलेंगे 6000mAh बैटरी और 6.9 इंच 120Hz स्क्रीन जैसे फीचर

Redmi की C-सीरीज़ अब तक कम बजट में बड़ी स्क्रीन और बड़ी बैटरी वाला 5G फोन रही है, क्योंकि पिछले साल आया Redmi 15C 5G सिर्फ ₹12,499 में लॉन्च हुआ था। लेकिन इस बार ऐसा नहीं है। Xiaomi ने आज भारत में Redmi 17C 5G लॉन्च कर दिया है, जिसकी शुरुआती कीमत ₹20,000 के पार …

ImageRedmi Note 14 Pro सीरीज़: कर्व्ड OLED डिस्प्ले, 6200mAh बैटरी, 90W चार्जिंग जैसे दमदार फ़ीचर, कीमत जानकर दंग रह जाएंगे

Xiaomi ने नयी Redmi Note 14 Pro सीरीज़ को चीन में लॉन्च कर दिया है। इसमें दो स्मार्टफोन, Redmi Note 14 Pro और Note 14 Pro+ शामिल हैं। किफ़ायती दामों आये इन स्मार्टफोनों में आपको 120Hz कर्व्ड OLED डिस्प्ले, 3000 निट्स तक की ब्राइटनेस, 6200mAh की काफी बड़ी बैटरी और 90W फ़ास्ट चार्जिंग जैसे फ़ीचर …

Discuss

Be the first to leave a comment.