Xiaomi ने नयी Redmi Note 14 Pro सीरीज़ को चीन में लॉन्च कर दिया है। इसमें दो स्मार्टफोन, Redmi Note 14 Pro और Note 14 Pro+ शामिल हैं। किफ़ायती दामों आये इन स्मार्टफोनों में आपको 120Hz कर्व्ड OLED डिस्प्ले, 3000 निट्स तक की ब्राइटनेस, 6200mAh की काफी बड़ी बैटरी और 90W फ़ास्ट चार्जिंग जैसे फ़ीचर मिलेंगे। आइये विस्तार से जानते हैं कि इनके ख़ास फ़ीचर और कीमतों के बारे में जानते हैं।
ये पढ़ें: 10,000 से कम में उपलब्ध टैबलेट
Redmi Note 14 Pro सीरीज़ की कीमतें
Redmi Note 14 Pro को कंपनी बैंगनी (Twilight Purple), नीले (Phantom Blue), सफ़ेद (Mirror Porcelain White) और काले (Midnight Black) रंगों में लेकर आयी है।
- 8+128GB – 1499 युआन (लगभग 17,870 रुपए)
- 8+ 256GB – 1599 युआन (लगभग 19,060 रुपए)
- 12+256GB – 1799 युआन (लगभग 21,450 रुपए)
- 12+ 512GB – 1999 युआन (लगभग 23,835 रुपए)
वहीँ Redmi Note 14 Pro+ में हरे (Star Sand Green), सफ़ेद (Mirror Porcelain White) और काले (Midnight Black) रंग के विकल्प उपलब्ध होंगे।
- 12+256GB – 1999 युआन (लगभग 23,835 रुपए)
- 12+512GB – 2199 युआन (लगभग 26,220 रुपए)
- 16+512GB – 2399 युआन (लगभग 17,870 रुपए)

Redmi Note 14 Pro सीरीज़ स्पेसिफिकेशन
इस सीरीज़ के दोनों फोनों में कुछ फ़ीचर अलग और कुछ एक जैसे हैं। जहां Pro+ मॉडल को कंपनी ने Snapdragon 7s Gen 3 के साथ रिलीज़ किया है, वहीँ Note 14 Pro, MediaTek Dimensity 7300-Ultra चिपसेट पर काम करता है। इनमें स्टोरेज को लेकर भी अंतर है। जहां बेस मॉडल 12GB तक की LPDDR4X RAM और UFS 2.2 स्टोरेज के साथ आया है। वहीँ Pro + वैरिएंट में बेहतर रैम ( LPDDR5 RAM) और स्टोरेज ( UFS 3.1) हैं।
ये पढ़ें: Android Phone से iPhone में डाटा कैसे ट्रांसफर करें
दोनों फोनों में 6.67-इंच की 1.5K OLED डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आयी है। इसके अलावा 3000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस 12-बिट कलर डेप्थ, Dolby Vision और HDR10+ भी इनमें आपको मिलेगा। दोनों फोनों की स्क्रीन कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 के साथ थोड़ी मज़बूत है। वहीँ इन दोनों की बॉडी IP66, IP68 और IP69 रेटिंग के साथ पानी से काफी हद तक सुरक्षित रहेगी।
दोनों स्मार्टफोनों में ट्रिपल रियर सेंसर हैं, लेकिन इनमें अंतर है। जहां Redmi Note 14 Pro+ में 50MP प्राइमरी कैमरा, लाइट फ्यूज़न 800 और OIS के साथ, 8MP अल्ट्रा वाइड कैमरा Sony IMX355 सेंसर के साथ और 50MP का पोर्ट्रेट टेलीफ़ोटो सेंसर Samsung S5KJN1 सेंसर के साथ आएंगे। वहीँ Note 14 Pro में 50MP का प्राइमरी कैमरा, Sony LYT-600 सेंसर के साथ, 8MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा Sony IMX355 सेंसर के साथ और 2MP का मैक्रो सेंसर शामिल होंगे। हालांकि सेल्फी के लिए दोनों स्मार्टफोन 20MP फ्रंट कैमरा से लैस हैं।
ये पढ़ें : टेलीफ़ोटो सेंसर के साथ आने वाले फ़ोन
बैटरी दोनों स्मार्टफोनों में काफी बड़ी है, जिससे दिन भर में कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए, लेकिन Redmi Note 14 Pro+ में ज़्यादा बड़ी 6200mAh की बैटरी है, और इसमें 90W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। कंपनी के अनुसार इस बैटरी ली लाइफ 4 साल होगी। वहीँ Note 14 Pro, 5500mAh की बैटरी और 45W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आया है।
दोनों ही स्मार्टफोन Android 14 पर चलते हैं, जिस पर HyperOS स्किन भी है। दोनों में ड्यूल सिम सपोर्ट, 512GB तक की स्टोरेज, इन – डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, Type-C ऑडियो, स्टीरियो स्पीकर, ब्लूटूथ 5.4, NFC जैसे फ़ीचर भी शामिल हैं।
अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।


































