Redmi मिड-रेंज फ़ोन में मिलेंगे 200MP कैमरा और 210W फ़ास्ट चार्जिंग जैसे फ़ीचर

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Xiaomi सब-ब्रैंड Redmi ने चीन में नयी Redmi Note 12 सीरीज़ लॉन्च कर दी है। इस सीरीज़ में चार स्मार्टफोन सामने आये हैं, जिनमें Redmi Note 12, Redmi Note 12 Pro, Note 12 Pro+ और Redmi Note 12 Discovery Edition शामिल हैं। इस बार आपको इन सभी स्मार्टफोनों में नए चिपसेटों की पावर और Redmi 11 सीरीज़ के मुकाबले बेहतर फ़ीचर नज़र आएंगे। इनमें Discovery Edition जिसे कंपनी ने मिड-रेंज में पेश किया है, उसमें आपको 200MP कैमरा और 210W फ़ास्ट चार्जिंग जैसे फ़ीचर नज़र आएंगे। बेस मॉडल Redmi Note 12 में Snapdragon 4 Gen 1 चिपसेट है, जबकि बाकी तीनों स्मार्टफोन Mediatek Dimensity 1080 चिपसेट के साथ आने वाले पहले स्मार्टफोन हैं।

ये पढ़ें: Nothing Ear (Stick) भारत में लॉन्च, लेकिन क्यों आपको इसे नहीं खरीदना चाहिए

Redmi Note 12 Discovery Edition

इस स्मार्टफोन में डिस्प्ले, चिपसेट और कैमरा वैसे ही हैं, जैसे Note 12 Pro और Pro+ में हैं। इस स्मार्टफोन में केवल बैटरी और फ़ास्ट चार्जिंग का अंतर है। Redmi Note 12 Discovery Edition में 4300mAh की बैटरी 210W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगी। ये फ़ोन 210W ड्यूल 10.5A GaN चार्जर के साथ ही उपलब्ध होगा, जिससे ये फ़ोन मात्र 9 मिनटों में 0 से 100% तक चार्ज हो जाता है।

Redmi Note 12 Pro और Redmi Note 12 Pro+

Redmi Note 12 Pro और Note 12 Pro+ में भी मुख्य कैमरा और फ़ास्ट चार्जिंग के अलावा अन्य फ़ीचर एक जैसे ही हैं। Note 12 Pro में 50MP प्राइमरी रियर कैमरा है और इसमें 67W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट है। वहीँ Note 12 Pro+ में 200MP का प्राइमरी रियर सेंसर है और इसमें 120W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है। हालांकि बैटरी दोनों में 5000mAh की ही है।

ये पढ़ें: Realme 10 सीरीज़ नवंबर में होगी लॉन्च, तीन मुख्य फीचरों से लैस होंगे फ़ोन

210W फ़ास्ट चार्जिंग के साथ आये Note 12 Pro+ और Redmi Note 12 Discovery Edition

Redmi Note 12 Pro, Note 12 Pro+ और Redmi Note 12 Discovery Edition के फ़ीचर

  • 6.67-इंच की फुल एचडी+ OLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट, 900 निट्स ब्राइटनेस, Dolby Vision और HDR10+ सपोर्ट
  • MediaTek Dimensity 1080 6nm प्रोसेसर के साथ 12GB तक की रैम और 256GB तक की UFS 2.2 स्टोरेज
  • 50MP प्राइमरी रियर कैमरा (Note 12 Pro में), 200MP प्राइमरी कैमरा (Note 12 Pro+ और Redmi Note 12 Discovery Edition में), इनके अलावा सभी में 8MP अल्ट्रा वाइड कैमरा 120° अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस के साथ और 2MP का मैक्रो लेंस।
  • 16MP का पंच-होल सेल्फी सेंसर
  • ड्यूल सिम स्लॉट
  • Note 12 Pro – 5000mAh बैटरी, 67W फ़ास्ट चार्जिंग
  • Note 12 Pro+ – 5000mAh बैटरी, 120W फ़ास्ट चार्जिंग
  • Note 12 Discovery Edition – 4300mAh बैटरी, 210W फ़ास्ट चार्जिंग

अन्य फीचरों में Android 12 के साथ MIUI 13 सॉफ्टवेयर, 3.5mm ऑडियो जैक, Dolby Atmos सपोर्ट, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, Wi-Fi 6 802.11 ac, ब्लूटूथ 5.2, GPS USB टाइप-सी, NFC शामिल हैं।

Redmi Note 12

Redmi Note 12 सीरीज़ के बेस मॉडल को ओक्टा कोर Snapdragon 8 Gen 1 के साथ पेश किया गया है। चीन में इस फ़ोन की शुरूआती कीमत 15,000 रूपए से भी कम है और उसके अनुसार इसमें भी अच्छे फ़ीचर मौजूद हैं।

  • 6.67-इंच फुल एचडी+ OLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट, 1200 निट्स ब्राइटनेस
  • Snapdragon 4 Gen 1 6nm चिपसेट के साथ 8GB तक की रैम और 256GB UFS 2.2 स्टोरेज
  • 48MP मुख्य कैमरा और 2MP डेप्थ सेंसर समेत ड्यूल रियर कैमरा सेटअप और 8MP का पंच-होल सेल्फी कैमरा
  • 5000mAh बैटरी के साथ 33W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट

Redmi Note 12 में इनके अलावा 5G SA / NSA सपोर्ट, साइड में फिंगरप्रिंट सेंसर, ऑडियो जैक, IP53 रेटिंग, टाइप-सी पोर्ट, Wi-Fi 6, ब्लूटूथ 5.1 सपोर्ट भी मौजूद हैं।

कीमतें

Redmi Note 12 5G

  • 4+128GB – 1199 युआन (लगभग 13,600 रूपए)
  • 6+128GB – 1299 युआन (लगभग 14,800 रूपए)
  • 8+128GB – 1399 युआन (लगभग 16,000 रूपए)
  • 8_256GB – 1599 युआन (लगभग 18,200 रूपए)

Redmi Note 12 Pro

  • 6+128GB – 1699 युआन (लगभग 19,300 रूपए)
  • 8+128GB – 1799 युआन (लगभग 20,500 रूपए)
  • 8+256GB – 1999 युआन (लगभग 22,800 रूपए)
  • 12+256GB – 2199 युआन (लगभग 25,000 रूपए)

Redmi Note 12 Pro+

  • 8+256GB – 2199 युआन (लगभग 25,000 रूपए)
  • 12+256GB – 2399 युआन (लगभग 27,300 रूपए)

Redmi Note 12 Discovery Edition

  • 8+256GB – 2399 युआन (लगभग 27,300 रूपए)
Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageFlipkart Big Billion Days 2026: ₹30,000 से कम में बड़ी बैटरी वाले 7 बेस्ट फोन

साल भर में गिने-चुने मौके ही ऐसे आते हैं, जब फोन खरीदते वक्त सच में पैसे बचते हैं, और Flipkart Big Billion Days 2026 उन्हीं में से एक है। इस सेल में बैंक डिस्काउंट, एक्सचेंज ऑफर और BBD 2026 की डील्स, तीनों सेल वाली कीमत के ऊपर एक साथ लग जाते हैं। यानी ऑफर के …

Image2022 दिसंबर में आने वाले स्मार्टफोन्स (Upcoming smartphones in December 2022)

नवंबर 2022 में Realme 10 Pro सीरीज़ और Oppo Reno 9 सीरीज़ चीन में लॉन्च हुईं। साथ ही Realme 10 नंबर सीरीज़ हमें किफ़ायती दामों पर देखने कको मिली, लेकिन नवंबर के महीने में जितने स्मार्टफोन लॉन्च होने की उम्मीद थी, उतने सामने नहीं आये। हालांकि नवंबर 2022 में Qualcomm का नया चिपसेट Snapdragon 8 …

Image2023 जनवरी में आने वाले स्मार्टफोन्स ( Upcoming smartphones in January 2023 )

अब बहुत कम समय बचा है 2023 के आने में, आशा करते हैं, आपका ये साल अच्छा रहा होगा। स्मार्टफोन सेक्टर में भी ये साल काफी महत्वपूर्ण रहा है। कई नयी स्मार्टफोन और उनमें बेहतर तकनीकें हमने देखी हैं। लेकिन 2023 में भी कुछ ऐसा ही है और साल के पहले ही महीने में हमें …

ImageXiaomi ने लॉन्च किया Redmi 17C 5G, मिलेंगे 6000mAh बैटरी और 6.9 इंच 120Hz स्क्रीन जैसे फीचर

Redmi की C-सीरीज़ अब तक कम बजट में बड़ी स्क्रीन और बड़ी बैटरी वाला 5G फोन रही है, क्योंकि पिछले साल आया Redmi 15C 5G सिर्फ ₹12,499 में लॉन्च हुआ था। लेकिन इस बार ऐसा नहीं है। Xiaomi ने आज भारत में Redmi 17C 5G लॉन्च कर दिया है, जिसकी शुरुआती कीमत ₹20,000 के पार …

ImageOPPO ने लॉन्च किया F35 Pro 5G, मिलेंगे 8000mAh बैटरी और 50MP अल्ट्रावाइड सेल्फी कैमरा जैसे फीचर

अप्रैल में OPPO F33 Pro खरीदने वालों को ये फोन ₹37,999 की शुरूआती कीमत पर मिला था, यानी पिछला Pro मॉडल आपको 40 हज़ार से कम में मिल गया था। लेकिन इस बार ऐसा नहीं है। कंपनी ने आज भारत में OPPO F35 Pro और OPPO F35 लॉन्च कर दिए हैं, और नए Pro का …

Discuss

Be the first to leave a comment.