Redmi K50i भारत में लॉन्च; 25,000 की रेंज में मिलेंगे MediaTek 8100 प्रोसेसर और 144Hz डिस्प्ले जैसे पावरफुल फ़ीचर

Redmi K50i भारत में MediaTek 8100 प्रोसेसर, 67W फ़ास्ट चार्जिंग और 144Hz डिस्प्ले जैसे स्पेसिफिकेशनों के साथ 25,999 रूपए की शुरूआती कीमत पर लॉन्च हुआ है।

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Redmi K50i आज भारत में लॉन्च हो गया है। इस स्मार्टफोन में आपको मिड-रेंज सेगमेंट में काफी शानदार फ़ीचर मिलेंगे। कंपनी का ये फ़ोन 144Hz AMOLED स्क्रीन, MediaTek 8100 प्रोसेसर, 64MP ट्रिपल रियर कैमरे जैसे आकर्षक स्पेसिफिकेशनों के साथ बाज़ार में आया है। फ़ोन का चिपसेट वही है, जिसे सबसे पहले हमने OnePlus 10R और फिर Realme GT Neo 3T में देखा।

ये पढ़ें: Nothing Phone (1) बुक करने से पहले जानें इसकी आफ्टर सेल्स सर्विस के बारे में

Redmi K50i भारत में लॉन्च: कीमतें और उपलब्धता

Xiaomi Redmi K50i के दो स्टोरेज वैरिएंट आपको मिलेंगे जिनकी कीमत 25,999 रूपए से शुरू होती है।

  • 6+128GB – 25,999 रूपए।
  • 8+256GB – 28,999 रूपए।

Redmi K50i की सेल 23 जुलाई 2022 से mi.com, Mi Home, Amazon.in और कुछ चुनिंदा रिटेल स्टोरों पर होगी।

ऑफर

  • पहले कुछ ग्राहकों को ICICI बैंक के कार्डों द्वारा पेमेंट करने पर 3,000 रूपए का डिस्काउंट भी मिलेगा।
  • फिलहाल भारत में उपलब्ध Redmi K20 Pro के साथ एक्सचेंज करने पर आपको 8,000 रूपए तक का डिस्काउंट और मिलेगा।
  • इसके अलावा ऑफलाइन बाज़ार से Redmi K50i खरीदने पर Xiaomi Smart स्पीकर आप मुफ्त में पा सकते हैं।

ये पढ़ें: Samsung ने इस बार भारत में काफी सस्ते में लॉन्च किया Galaxy M13 5G स्मार्टफोन, 4G वैरिएंट भी होगा बाज़ार में उपलब्ध

Redmi K50i स्पेसिफिकेशन

Redmi K50i 5G में 6.6-इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले है। लेकिन यहां AMOLED नहीं बल्कि LCD पैनल का इस्तेमाल किया है। वहीँ ये डिस्प्ले 144HZ रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आएगी, यानि स्क्रॉलिंग, गेमिंग काफी स्मूथ होने वाला है और यहां Dolby Vision सपोर्ट व HDR10+ सपोर्ट भी मिलता है। स्क्रीन पर कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की सुरक्षा भी है।

Xiaomi Redmi K50i में MediaTek Dimensity 8100 प्रोसेसर है, जो एक पावरफुल और नया चिपसेट है। साथ में 8GB तक की LPDDR5 RAM और 256GB तक की UFS 3.1 स्टोरेज भी मौजूद है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो, फ़ोन में Android 12 आधारित MIUI 13 आपको मिलेगा।

Redmi K50i 5G में प्राइमरी कैमरा 64MP का है, जो Samsung GW1 सेंसर के साथ आता है। इसके अलावा इसमें 8MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 2MP का मैक्रो कैमरा सेंसर भी शामिल है। हालांकि सेल्फी कैमरा को लेकर Redmi ने यहां निराशा किया है, क्योंकि इसमें आपको केवल 8MP का सेल्फी , जो कि ट्रेंड को देखते हुए और कीमत के अनुसार काफी कम है।

फ़ोन में 5080mAh की बैटरी है, जो 67W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगी। इसके अलावा अन्य कनेक्टिविटी विकल्पों की बात करें तो, इसमें माइक्रो एसडी स्लॉट, साइड में फिंगरप्रिंट सेंसर, 12 5G बैंड, स्टीरियो स्पीकर, ब्लूटूथ 5.0, GPS, USB टाइप-सी पोर्ट और 3.5mm हेडफोन जैक भी मिलेंगे।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageColorOS 17 हुआ लॉन्च: आपके realme, OPPO और OnePlus फोनों में कब मिलेगा?

Oppo ने चीन में अपने डेवलपर कॉन्फ्रेंस में Android 17 पर बना ColorOS 17 पेश कर दिया है। इस बार बदलाव सिर्फ Oppo फोनों तक नहीं रहेगा, क्योंकि कंपनी ने OxygenOS और realme UI को बंद करके तीनों ब्रांडों को एक ही सॉफ्टवेयर पर ले आया है। यानी आपका फोन realme का हो या OnePlus …

Imageजुलाई 2022 में भारत में लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन

जून 2022 के महीने में जितने स्मार्टफोन लॉन्च होने की उम्मीद थी, उतने नहीं हुए, लेकिन जुलाई 2022 में कई ऐसे स्मार्टफोन आने वाले हैं, जिनकी चर्चा काफी समय से चल रही है। और लोगों को भी इन स्मार्टफोनों का इंतज़ार है। जहां जून में Poco F4 5G, Galaxy F13, Oppo K10 जैसे स्मार्टफोन आये। …

ImageMediaTek Dimensity 8100 के साथ आने वाले स्मार्टफ़ोन

MediaTek ने मार्च 2022 में ही Dimensity 8100 चिपसेट को लॉन्च किया है, जो कि एक पावरफुल मिड-रेंज चिपसेट है। इससे पहले कंपनी ने Qualcomm कजे फ्लैगशिप चिपसेट के साथ टक्कर लेने के लिए Dimensity 9000 को पेश किया था और अब इस नए चिपसेट के साथ कंपनी Qualcomm के मिड-रेंज चिपसेटों को भी अच्छी …

ImageGoogle Pixel 11 सीरीज़ भारत में लॉन्च, मिलेंगे Tensor G6 चिप और नई HiLight लाइट जैसे फीचर्स

एक नज़र में: Google ने भारत में Pixel 11 सीरीज़ लॉन्च कर दी है, जिसमें Pixel 11, Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL शामिल हैं। तीनों फोन Google के इंडिया ऑनलाइन स्टोर, Flipkart और चुनिंदा ऑफलाइन स्टोरों से ऑर्डर किए जा सकते हैं, और इनकी रिटेल सेल 20 अगस्त से शुरू होगी। करीब ₹90,000 की शुरुआती …

Imagerealme 16x 5G भारत में लॉन्च, मिलेगी 144Hz डिस्प्ले और 7,000mAh बैटरी

एक नज़र में: realme ने भारत में नया realme 16x 5G लॉन्च कर दिया है, जो पिछले साल आए realme 15x का सक्सेसर है। कंपनी ने इसे “Stay Smooth, Stay Unstoppable” टैगलाइन के साथ पेश किया है, और ₹26,000 से कम की शुरुआती कीमत में इसका पूरा ज़ोर बैटरी और उसकी उम्र पर है। इसमें …

Discuss

Be the first to leave a comment.