Redmi Note 14 Pro Plus Vs OnePlus Nord 4: क्या Nord 4 पर नयी Redmi Note सीरीज़ पड़ेगी भारी ?

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

नयी Redmi Note सीरीज़ का टॉप एन्ड मॉडल Redmi Note 14 Pro Plus भारत में 30,000 के बजट में आया है। इस फ़ोन में Snapdragon 7s Gen 3 चिपसेट है, जिसकी परफॉरमेंस हम पहले कुछ फोनों में देख चुके हैं। इसके अलावा ये फ़ोन 6200mAh की बैटरी, 90W फ़ास्ट चार्जिंग और टेलीफ़ोटो सेंसर जैसे फीचरों से लैस है।

वहीँ इसी बजट का OnePlus Nord 4 Qualcomm Snapdragon 7+ Gen 3 प्रोसेसर पर काम करता है। इस फ़ोन की ख़ासियत इसकी यूनिबॉडी, लम्बी बैटरी लाइफ और मिड – रेंज में एक अच्छा कैमरा सेटअप है। ये दोनों ही स्मार्टफोन तीन स्टोरेज वैरिएंट में उपलब्ध हैं और 30 से 35 हज़ार के बजट में ख़रीदे जा सकते हैं, लेकिन ग्राहकों को इनमें से क्या चुनना चाहिए ? इस सवाल जवाब जानने के लिए हम इन दोनों स्मार्टफोनों – Redmi Note 14 Pro Plus Vs OnePlus Nord 4 की तुलना हर पहलू से कर रहे हैं। इस आर्टिकल में आप जान पाएंगे की आपकी प्राथमिकताओं के आधार पर आपको इनमें से अपने लिए कौन सा स्मार्टफोन चुनना चाहिए।

Redmi Note 14 Pro Plus Vs OnePlus Nord 4: डिज़ाइन

Redmi Note 14 Pro+ अपने कर्व्ड डिज़ाइन के साथ देखने में स्लिम लगता है, लेकिन इसकी मोटाई 8.75 mm है, जबकि इसका लैदर फिनिश वाला वैरिएंट 8.85 mm का है। सुरक्षा के तौर पर भी इसमें स्क्रीन पर Corning Gorilla Glass Victus 2 और बैक पर Gorilla Glass 7i है। इसके अलावा ये IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आया है, जो इसे पानी और धूल से सुरक्षित बनाती है। Note 13 Pro+ की तुलना में भी इसके डिज़ाइन में कई बदलाव हैं, जिससे ये और प्रीमियम लगता है। रियर कैमरा मॉड्यूल बीच में है और चौकोर है, जिसके किनारे गोल हैं और इसके सभी सेंसरों ग्लास से कवर हैं। लेकिन बैक पैनल पर ग्लास होने के कारण ये फिसलन भरा है।

OnePlus Nord 4 में मेटल यूनिबॉडी डिज़ाइन है, इसका मतलब है कि इस फ़ोन में मेटल रियर पैनल से मुड़ता हुआ आगे स्क्रीन से जाके मिलता है, जिसके कारण स्क्रीन और रियर पैनल के बीच अलग से फ्रेम नहीं है। हालांकि ये फ़ोन स्लिम या पतला नहीं है, लेकिन Note 14 Pro Plus के मुकाबले में ये थोड़ा पतला है। इसका वज़न 199.5 ग्राम है और इसकी मोटाई 8mm है। इस फ़ोन में कैमरा मॉड्यूल के चारों तरफ यानि ऊपर के 1/3 हिस्से में ग्लास फिनिश है, जो बिल्कुल शीशे जैसा है। वहीँ बाकी के रियर पैनल पर मैट फिनिश है, जो रौशनी पड़ने पर चमकता है।

कुल मिलाकर, डिज़ाइन के मामले में Note 14 Pro Plus काफी बेहतर है। सुरक्षा के मामले में भी और स्टाइल के मामले में भी।

Redmi Note 14 Pro Plus Vs OnePlus Nord 4: डिस्प्ले

Redmi Note 14 Pro+ में 6.67-इंच 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट, TÜV Rheinland सर्टिफिकेशन, HDR10+ और Dolby Vision सपोर्ट करती है। इसमें पीक ब्राइटनेस 3000 निट्स है, और ये 1.5K रेज़ॉल्यूशन (1220×2712 पिक्सल) के साथ आयी है। डिस्प्ले वास्तविक तौर पर इस्तेमाल करने में काफी ब्राइट और शार्प है। कलर्स वाइब्रेंट नज़र आते हैं। Widevine L1 सर्टिफिकेशन के साथ ये Netflix और YouTube जैसे प्लेटफॉर्म पर शानदार अनुभव देता है।

वहीँ OnePlus Nord 4 में 6.74-इंच की AMOLED ProXDR डिस्प्ले है और ये भी 1.5K रेज़ॉल्यूशन के साथ ही आती है। इसमें भी 120 Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिलेगा, लेकिन पीक ब्राइटनेस 2,150 निट्स है। इस बजट में इसकी स्क्रीन भी काफी ब्राइट और शार्प है। मीडिया स्ट्रीमिंग, गेमिंग हो या सोशल मीडिया, इस स्क्रीन पर आपको अच्छे रंग दिखेंगे और व्यूइंग एंगल भी अच्छे हैं। 

दोनों स्मार्टफोनों की AMOLED डिस्प्ले काफी अच्छी हैं, दोनों में अच्छी ब्राइटनेस, अच्छे रंग दिखते हैं और डिस्प्ले के मामले में आप दोनों में से किसी को भी चुन सकते हैं।

Redmi Note 14 Pro Plus Vs OnePlus Nord 4: परफॉरमेंस

Redmi Note 14 Pro Plus Vs OnePlus Nord 4

Redmi Note 14 Pro+ में Snapdragon 7s Gen 3 चिपसेट है, जो 4nm प्रोसेस पर आधारित है। इस फ़ोन में 8+128GB, 8+256GB और 12+512GB वेरिएंट्स लॉन्च हुए हैं। फोन रोज़मर्रा के कामों जैसे ब्राउज़िंग, गेमिंग, मीडिया स्ट्रीमिंग और फोटो एडिटिंग जैसे काम ये आसानी से करता है। भारी कामों में ये फ़ोन काफी हल्का सा गर्म होता है, लेकिन चिंता लायक नहीं। आप इस पर हैवी गेम खेल पाएंगे। AI फीचर्स के लिए इसमें डेडिकेटेड NPU है, जो जनरेटिव AI क्षमताओं को सपोर्ट करता है।

वहीँ OnePlus Nord 4 में Qualcomm Snapdragon 7+ Gen 3 चिपसेट है। ये भी 4nm पर तैयार किया गया है, इसमें भी तीन स्टोरेज वैरिएंट हैं। इसमें LPDDR5X RAM का इस्तेमाल हुआ है और 256GB तक की UFS 4.0 स्टोरेज है। इस नए 7+ Gen 3 चिपसेट के साथ ये फ़ोन आसानी से सारे काम करता है। रोज़ के सभी कामों जैसे सोशल मीडिया ऐप्स, कई ऐप्स के साथ मल्टी-टास्किंग, गेमिंग, रोज़ के सभी कामों में ये काफी स्मूथ है और इस पर हैवी गेम टाइटल भी अच्छे चलते हैं।

Redmi और OnePlus, दोनों ही स्मार्टफोनों की परफॉरमेंस स्मूथ है, लेकिन OnePlus परफॉरमेंस के मामले में Redmi के इस फ़ोन से थोड़ा बेहतर है। Note 14 Pro Plus का AnTuTu स्कोर जहां 724,770 पॉइंट्स है, वहीँ OnePlus Nord 4 का AnTuTu स्कोर 1,074,178 पॉइंट्स है।

सॉफ्टवेयर

Redmi Note 14 Pro Plus में Android 14 आधारित HyperOS है। इस पर 3 सालों तक सॉफ़्टवेयर और 4 साल के सिक्योरिटी अपडेट्स मिलेंगे। वहीँ OnePlus के इस फ़ोन में Android 14 पर OxygenOS स्किन है। इस पर कंपनी ने अगले 4 सॉफ्टवेयर अपडेट और 6 सालों तक के सिक्योरिटी पैच रोलआउट करने का भी वादा किया है।

Redmi Note 14 Pro Plus Vs OnePlus Nord 4: कैमरा

Redmi Note 14 Pro Plus Vs OnePlus Nord 4

Redmi Note 14 Pro+ में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 50MP का प्राइमरी, 50MP टेलीफोटो और 8MP का अल्ट्रावाइड सेंसर शामिल है। फ्रंट में 20MP का सेल्फी कैमरा है। इसका प्राइमरी कैमरा सभी तरह की रौशनी की परिस्थियों मरीन शानदार परफॉरमेंस देता है। इससे ली गयी फोटोज़ में काफी अच्छी डिटेल, डायनामिक रेंज और रंग देखने को मिलते हैं। लेकिन अल्ट्रावाइड सेंसर के मामले में हम ये नहीं कह सकते। इससे लिए गए फोटोज़ में डिटेल की कमी दिखती है। टेलीफ़ोटो सेंसर के साथ 2x और 2.5x ज़ूम शॉट्स बिना क्वॉलिटी कम किये अच्छे आते हैं। सेल्फी सेंसर से ली गयी तस्वीरों में स्किन टोन कभी-कभी असमान रहती है, और ब्यूटी मोड बंद करते ही स्किन सॉफ्ट दिखती है।

वहीँ OnePlus Nord 4 में केवल ड्यूल सेंसर हैं, इसमें टेलीफ़ोटो सेंसर की कमी है। इसका 50MP का Sony LYT-600 प्राइमरी सेंसर, 8MP का 120° अल्ट्रा वाइड सेंसर के साथ आता है, जिसमें Sony IMX355 सेंसर का इस्तेमाल हुआ है। फ्रंट पर इसमें केवल 16MP Samsung S5K3P9 सेंसर है। ये फ़ोन 60fps पर 4K रेज़ॉल्यूशन में वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकता है और 120fps के साथ 1080p पर स्लो-मोशन वीडियो रिकॉर्ड की जा सकती है। फ्रंट कैमरा से केवल 1080p में वीडियो शूट कर सकते हैं।

प्राइमरी कैमरा OIS के साथ काफी अच्छी तस्वीरें क्लिक करता है, ये डिटेल और रंगों को अच्छी तरह से कैप्चर कर पाता है और इनमें डायनामिक रेंज भी अच्छी है। लेकिन लो लाइट में थोड़ी समस्या दिखती है। हालांकि उसमें भी थोड़ी लाइट मिलने पर फोटो अच्छी अच्छी आती हैं। अल्ट्रा वाइड सेंसर से ली गयी तस्वीरों में डिटेल उतनी अच्छी नहीं है, और रंगों में भी अंतर दिखता है। इसमें टेलीफ़ोटो नहीं है, लेकिन आप इन सेंसर 2x ज़ूम में भी फोटो ले सकते हैं। वहीँ 16MP का सेल्फी सेंसर सोशल मीडिया लायक तस्वीरें तो दे सकता है, लेकिन डिटेल थोड़ी सॉफ्ट आती हैं।

Redmi Note 14 Pro Plus Vs OnePlus Nord 4: बैटरी

Redmi Note 14 Pro Plus Vs OnePlus Nord 4

Redmi Note 14 Pro+ में 6200mAh की बड़ी बैटरी है, और ये 90W HyperCharge फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। जहां कंपनी ने Note 13 Pro+ के मुकाबले बैटरी साइज़ को बढ़ा दिया है, वहीँ फ़ास्ट चार्जिंग को 120W चार्जिंग से थोड़ा कम कर दिया है। हालांकि परफॉरमेंस में बहुत अंतर नहीं है। पूरे दिन के यूसेज के बाद भी दिन के अंत में इस फ़ोन में 25-30 % बैटरी बचती है।

OnePlus Nord 4 में Note 14 Pro Plus से छोटी बैटरी (5500mAh की बैटरी) है, लेकिन फ़ास्ट चार्जिंग (100W) थोड़ी बेहतर है। इसका बैटरी बैकअप काफी अच्छा है। Youtube पर 1 घंटे की वीडियो स्ट्रीमिंग में इसने केवल 7% बैटरी ली। दिन भर कॉलिंग, बेंचमार्किंग टेस्टिंग ऐप्स, सोशल मीडिया ऐप्स का इस्तेमाल, गेमिंग, इत्यादि करने के बाद भी इसमें थोड़ी बच गयी। फ़ास्ट चार्जिंग की बात करें तो, फ़ोन को मैंने 42% पर चार्जिंग पर लगाया था और 10 मिनट में ये 72% तक चार्ज हो गया।

Redmi Note 14 Pro Plus Vs OnePlus Nord 4: कीमतें

Redmi Note 14 Pro Plus की कीमतें

  • 8+128GB – 30,999 रुपए
  • 8+256GB – 32,999 रुपए
  • 12+512GB – 35,999 रुपए

OnePlus Nord 4 की कीमतें

  • 8+128GB – 29,999 रुपए
  • 8+256GB – 32,999 रुपए
  • 12+256GB – 35,999 रुपए

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageDrishyam 3 का इंतज़ार खत्म, 27 नवंबर से Netflix पर देख सकेंगे अजय देवगन की फिल्म

एक नज़र में : अजय देवगन की Drishyam 3 (Drishyam: The Conclusion) अब 27 नवंबर से Netflix पर देखी जा सकेगी। Drishyam 3 OTT रिलीज़ का Netflix ने अलग से ऐलान नहीं किया है, लेकिन उसकी वेबसाइट पर फिल्म की लिस्टिंग में यही तारीख दर्ज है। 2 अक्टूबर को थिएटर में आई ये फिल्म ठीक …

ImageHMD Vibe2 Pro vs Lava Bold N4 Pro: FHD+ स्क्रीन या IP64 और घर पर सर्विस, 15,000 में आपके लिए क्या बेहतर?

HMD ने आज से Flipkart की Big Billion Days सेल में अपना नया HMD Vibe2 Pro 5G बेचना शुरू कर दिया है, और लॉन्च ऑफर के साथ इसकी कीमत ₹14,999 बैठती है। ठीक इसी कीमत पर Amazon पर देसी ब्रांड Lava का Lava Bold N4 Pro 5G भी मिल रहा है, जिसे कंपनी ने करीब …

ImageRedmi Note 18 की पहली झलक! 67W चार्जिंग पक्की, Note 17 Pro Max जितनी हो सकती है बैटरी

एक नज़र में : Redmi Note 17 Pro सीरीज़ को भारत आए दो महीने ही हुए हैं, और Redmi Note 18 की पहली झलक सामने आ गई है। चीन की 3C साइट पर एक M841EE मॉडल नंबर वाला Xiaomi फोन 67W चार्जिंग के साथ दिखा है। लेकिन ये रफ्तार नई नहीं है, क्योंकि Redmi Note …

ImageMivi One 5G vs Lava Bold N4 Pro 5G: Snapdragon चिप या 120Hz स्क्रीन, 14 हज़ार में आपके लिए क्या बेहतर?

Mivi One 5G vs Lava Bold N4 Pro 5G: ईयरबड्स और स्पीकर बनाने वाली Mivi ने हाल ही में अपना पहला स्मार्टफोन Mivi One 5G पेश किया है, और इसकी सबसे बड़ी खासियत है इसमें मिलने वाला Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट। इसी बजट में पिछले कुछ हफ्तों में आए Lava और boltt के नए …

ImageOPPO K14 Plus vs iQOO Z11xa: 144Hz AMOLED स्क्रीन या 4K सेल्फी कैमरा, आपके लिए क्या है बेहतर?

OPPO K14 Plus vs iQOO Z11xa: OPPO ने आज अपनी K14 सीरीज़ में एक और नया स्मार्टफोन OPPO K14 Plus 5G पेश किया है, जिसकी सबसे बड़ी खासियत है इसकी 8,000mAh बैटरी। आम तौर पर इतनी बड़ी बैटरी का मतलब होता है एक भारी फोन, लेकिन कंपनी ने इसका वज़न 207 ग्राम ही रखा है। …

Discuss

Be the first to leave a comment.