iOS के लिए नए Whatsapp फीचर्स रोलआउट, AR इफेक्ट्स और नए बैकग्राउंड के साथ मिलेगा डॉक्यूमेंट स्कैन फीचर भी

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Whatsapp अपने ऐप में कई नए शानदार फीचर्स को शामिल कर रहा है, हाल ही में कंपनी ने न्यू ईयर बंडल के साथ नए वीडियो कालिंग इफेक्ट्स और इमोजी को जोड़ा था और अब कंपनी iOS के लिए नए फीचर्स को जोड़ रही है, जिसमें डाक्यूमेंट्स को स्कैन करने वाले फीचर के साथ AR इफेक्ट्स और बैकग्राउंडस भी शामिल होंगे। आगे iOS के लिए नए Whatsapp फीचर्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: Xiaomi Pad 7 इंडिया लॉन्च की तारीख रिवील, इन धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च होगा अगले महीने

iOS के लिए नए Whatsapp फीचर्स रोलआउट

जैसा कि हमनें ऊपर बताया Whatsapp में iOS के लिए नए फीचर्स को शामिल किया गया है। दरअसल इसकी जानकारी WABetaInfo द्वारा साझा की गयी है, जिसके अनुसार iOS app version 24.25.93 के लिए Whatsapp में कुछ नए फीचर्स को शामिल किया जा रहा है, जिससे यूजर्स इसे और भी बेहतर तरीके से उपयोग कर पाएं। इस नए अपडेट में तीन नए फीचर्स को शामिल किया गया है, जो इस प्रकार है:

  • AR इफ़ेक्ट: इस इफ़ेक्ट का उपयोग यूजर्स कैमरा के माध्यम से कर पाएंगे। इसके उपयोग करने के लिए कैमरा व्यूफ़ाइंडर में गैलरी आइकन के पास में इमेज वैंड आइकन का ऑप्शन मिलेगा, उस पर क्लिक करना होगा, इसमें यूजर्स confetti, star windows, tears, underwater, sparkles, और karaoke जैसे इफेक्ट्स का मजा ले पाएंगे।
  • नए बैकग्राउंडस: AR इफ़ेक्ट के अतिरिक्त whatsapp में नए बैकग्राउंडस को भी शामिल किया गया है। इसके माध्यम से यूजर्स अपने आस पास के बैकग्राउंड को और भी बेहतर बना सकते हैं, इसके अतिरिक्त वीडियो के कलर टोन को भी एडजस्ट किया जा सकता है।
  • डॉक्यूमेंट स्कैन: इसमें सबसे खास डॉक्यूमेंट स्कैन करने वाले फीचर को शामिल किया गया है। इसका उपयोग चैट्स में डाक्यूमेंट्स वाले सेक्शन के माध्यम से कर सकते हैं। इसमें कलर, ग्रेस्केल और ब्लैक एंड वाइट जैसे फिल्टर्स को भी शामिल किया गया है। किसी भी डाक्यूमेंट का फोटो खींचने पर ये उसे स्कैन कर लेगा, और क्रॉप कर देगा। इसमें बॉर्डर रिर्साइज़ वाले ऑप्शन को भी शामिल किया गया है।

ये पढ़ें: POCO F7 जल्द Snapdragon 8s Elite के साथ धूम मचाएगा, मिलेगी नेक्स्ट लेवल गेमिंग परफॉरमेंस

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageGTA 6: Rockstar के सबसे बड़े गेम की 5 खूबियां जो खिलाड़ियों को पसंद आयीं, लेकिन कर रहे हैं ये 5 शिकायतें

एक नज़र में : यकीन करना मुश्किल है, लेकिन GTA 6 आखिरकार आ गया है। Rockstar Games ने अब तक के सबसे ज़्यादा इंतज़ार वाले वीडियो गेम GTA VI को 19 नवंबर 2026 को रिलीज़ कर दिया है, और ये PS5 व Xbox Series X|S पर उपलब्ध है। फैंस को इसका विशाल ओपन वर्ल्ड खूब …

ImageWhatsapp न्यू ईयर कॉलिंग इफेक्ट्स, स्टिकर्स और एनीमेशन रोलआउट, मिलेंगे अट्रैक्टिव बैकग्राउंड

नया साल नजदीक है, और Whatsapp भी अपने यूजर्स के लिए एक नया अपडेट रोलआउट किया है, जिसमें नए साल के लिए कुछ खास स्टीकर और एनीमेशन तो मिलेंगे ही, लेकिन इसी के साथ कॉलिंग इफेक्ट्स को भी शामिल किया जाएगा, जो इस नए साल पर दोस्तों के साथ होने वाले वीडियो कॉल्स को और …

ImageWhatsApp के नए Username फीचर पर सरकार सख्त – Meta को रोलआउट रोकने का आदेश

अभी हाल ही में हमने आपको WhatsApp के नए Username फीचर के बारे में पूरी जानकारी दी थी कि ये फीचर इस साल के आखिर में लाइव होने से पहले आप अपना Username कैसे रिज़र्व कर सकते हैं और इसका फायदा क्या-क्या है। लेकिन आज इसी फीचर को लेकर एक बड़ा मोड़ आ गया है। …

ImageWWDC 2026: iPhone से लेकर AirPods तक के लिए Apple ने किए ये बड़े अपडेट, लेकिन सबकी नज़र नए Siri पर

WWDC 2026 की शुरुआत के साथ ही Apple ने iPhone, iPad, Mac और AirPods के लिए एक के बाद एक कई नए फीचर्स का ऐलान कर दिया है – और इस बार सबसे ज़्यादा चर्चा हो रही है पूरी तरह नए Siri की। Apple ने आज अपने सालाना डेवलपर इवेंट WWDC 2026 में iOS 27, …

ImageWhatsApp के नए फीचर्स: अब चैटिंग होगी और भी मस्त, AI थीम्स से लेकर Live Photos तक

WhatsApp फिर से अपने यूज़र्स के लिए धमाका लेकर आया है। इस बार बात सिर्फ चैटिंग तक सीमित नहीं, बल्कि AI-powered chat themes, Live Photos और ढेर सारे नए टूल्स की है। कंपनी ने एक साथ इतने सारे फीचर्स की घोषणा की है कि यूज़र्स का चैटिंग एक्सपीरियंस अब और भी रंगीन हो जाएगा। सबसे …

Discuss

Be the first to leave a comment.