WhatsApp के नए फीचर्स: अब चैटिंग होगी और भी मस्त, AI थीम्स से लेकर Live Photos तक

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

WhatsApp फिर से अपने यूज़र्स के लिए धमाका लेकर आया है। इस बार बात सिर्फ चैटिंग तक सीमित नहीं, बल्कि AI-powered chat themes, Live Photos और ढेर सारे नए टूल्स की है। कंपनी ने एक साथ इतने सारे फीचर्स की घोषणा की है कि यूज़र्स का चैटिंग एक्सपीरियंस अब और भी रंगीन हो जाएगा।

सबसे पहले, iOS यूज़र्स अब WhatsApp पर Live Photos भेज सकेंगे, वहीं Android वालों के लिए आया है Motion Photos सपोर्ट। मतलब अब तस्वीरें सिर्फ फोटो नहीं, आवाज़ और मूवमेंट के साथ शेयर होंगी।

ये पढ़ें: क्या Xiaomi 17 होगा भारत का पहला Snapdragon 8 Elite Gen 5 फोन?

कस्टमाइज़ेशन की बात करें तो Meta AI ने कमाल कर दिया है। यूज़र्स को AI-generated chat themes और AI backgrounds, जिनसे आप अपने चैट और वीडियो कॉल को बिल्कुल नया लुक दे सकते हैं, मिल रहे हैं। हां, ये फीचर शुरुआत में सभी को न मिले, लेकिन रोलआउट धीरे-धीरे होगा।

स्टिकर लवर्स के लिए भी खुशखबरी है। WhatsApp ने तीन नए स्टिकर पैक लॉन्च किए हैं: Fearless Bird, School Days और Vacation। अब चैट्स में और भी मज़ा आएगा।

ग्रुप्स और डॉक्युमेंट्स पर भी अपडेट

अगर आपको ग्रुप्स ढूंढने में दिक्कत होती है तो WhatsApp ने उसका भी इलाज कर दिया है। अब बस किसी कॉन्टैक्ट का नाम Chats टैब में टाइप कीजिए और आपके सारे कॉमन ग्रुप्स सामने आ जाएंगे।

वहीं Android यूज़र्स को अब ऐप के अंदर ही डॉक्युमेंट स्कैन करने का ऑप्शन मिलेगा। स्कैन, क्रॉप, सेव और डायरेक्ट शेयर, अब ये सब कुछ भी आप WhatsApp से कर पाएंगे। हालांकि iOS यूज़र्स के लिए ये पहले से मौजूद था।

ये पढ़ें: Arattai Messaging App: WhatsApp का देसी चैलेंजर, क्या ये वाकई गेम बदल देगा?

कब मिलेंगे ये फीचर्स?

WhatsApp के ये नए फीचर्स आने वाले हफ्तों में धीरे-धीरे Android और iOS दोनों प्लेटफॉर्म पर यूज़र्स तक पहुंचेंगे। तो तैयार रहिए, आपकी चैटिंग अब पहले से कहीं ज्यादा पर्सनल, स्मार्ट और मज़ेदार होने वाली है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageOnePlus 16 में पहली बार मिलेगी BOE X4 स्क्रीन, गेम्स में 185Hz तक जाएगा रिफ्रेश रेट

एक नज़र में : OnePlus 16 में BOE के साथ मिलकर बनाई गई नई X4 स्क्रीन मिलेगी, और कंपनी के अनुसार ये स्क्रीन सबसे पहले इसी फोन में आएगी। रोज़ के इस्तेमाल में ये 165Hz पर चलेगी, लेकिन कंपनी का दावा है कि इस पर बिजली उतनी ही खर्च होगी, जितनी पिछली पीढ़ी की स्क्रीन …

Imageसस्ता वाला मॉडल भी अब S26 के दाम पर… Samsung ने लॉन्च किया Galaxy S26 FE

Samsung की FE सीरीज़ की खासियत अब तक यही रही है कि वो अन्य S सीरीज़ के फोनों के मुकाबले में सस्ते फोन लेकर आयी है, जिसमें फ्लैगशिप वाली स्क्रीन और कैमरा तो हर साल मिलते रहे हैं, लेकिन दाम असली S मॉडल से हमेशा काफी नीचे रहे हैं। लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ। …

Imageboltt Ace 5G और Evo भारत में लॉन्च, अब 15,000 से कम में 120Hz स्क्रीन और 6,000mAh बैटरी

Fire-Boltt के नाम से अब तक बस स्मार्टवॉच ही दिमाग में आती थी, लेकिन आज कंपनी ने स्मार्टफोन की दुनिया में भी अपना पहला कदम रख दिया है। अच्छी बात ये है कि जैसे कंपनी की स्मार्टवॉच की कीमत बजट में रही है, वैसे ही ये नए फोन भी काफी किफायती हैं। Fire-Boltt ने boltt …

Imageअब WhatsApp की थीम भी पैसों से बदलेगी, Meta One भारत में लॉन्च

भारत में WhatsApp, Instagram और Facebook, तीनों के साथ अब एक पेड प्लान भी जुड़ गया है। Meta ने 15 सितंबर को Meta One नाम से अपनी नई सब्सक्रिप्शन सर्विस भारत समेत दुनिया भर में शुरू कर दी है, जिसकी शुरुआती कीमत ₹79 प्रति माह रखी गई है। लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि …

ImageIndane, HP और Bharatgas की LPG e-KYC घर बैठे कैसे करें, 1 अक्टूबर से सब्सिडी के लिए ज़रूरी

ज़्यादातर घरों में गैस सिलेंडर बुक करना अब तक बस एक कॉल, SMS या ऐप पर दो टैप का काम रहा है। लेकिन कल यानी 1 अक्टूबर से कई घरों के लिए ये बुकिंग पहले जैसी नहीं रहेगी। पेट्रोलियम मंत्रालय के नए नियम के तहत सब्सिडी वाले दाम पर रिफिल अब सिर्फ उन्हीं ग्राहकों का …

Discuss

Be the first to leave a comment.