WhatsApp पर आया ये मैसेज और गुडगाँव के इस इंजीनियर ने गँवा दिए 42 लाख! कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलती !

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

ऑनलाइन ठगी को के रोज़ नए केस बढ़ते जा रहे हैं। लेकिन इस बार मामला थोड़ा हैरान कर देने वाला है, क्योंकि इसका शिकार एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर है, जो गुरुग्राम का निवासी है। इस सॉफ्टवेयर इंजीनियर को एक्स्ट्रा कमाई का ज़रिया देने के नाम पर 42 लाख रूपए ठग लिए गए। इस बार जालसाज़ों ने WhatsApp द्वारा इन्हें ढेर सारा पैसा कमाने वाली एक पार्ट-टाइम ऑनलाइन नौकरी का झाँसा दिया, जिसमें इन्हें कोई पैसा मिला तो नहीं, बल्कि ये 42 लाख रूपए भी इनके हाथ से चले गए।

ये पढ़ें: ऑनलाइन स्कैम को रोकने के लिए WhatsApp ने मांगी आम जनता की मदद

गुरुग्राम सॉफ्टवेयर इंजीनियर से कैसा ठगे गए 42 लाख रूपए ?

ये घटना 24 मार्च, 2023 की है, जब इस व्यक्ति को WhatsApp पर एक पार्ट-टाइम जॉब का मैसेज आया, जिसमें लिखा था कि YouTube पर वीडियो लाइक करने के बदले में इन्हें अच्छी तन्खवा या इनकम मिल सकती है। इन्होने दिलचस्पी दिखाई तो दिव्या नाम की लड़की ने इन्हें एक Telegram ग्रुप पर जोड़ दिया, जिसमें अन्य व्यक्तियों ने इन्हें बताया कि अगर ये अपने कुछ पैसे निवेश करते हैं, तो वो इन्हें बड़े मुनाफे के साथ जल्दी वापस मिलेंगे।

इस इंजीनियर ने बताया कि, “दिव्या के अलावा कमल, अंकित, भूमि, इत्यादि लोगों ने भी मुझे Telegram ऐप पर यही सब कहा और मैंने कुल 42,31,600 रूपए बताये गए अकाउंट में डाल दिए। इन लोगों ने बाद में मुझे बताया कि मैंने कम से कम 69 लाख रुपये का मुनाफा कमाया है। लेकिन मुझे पैसे निकालने से मना कर दिया गया और अतिरिक्त 11,000 रूपए फिर जमा करने को कहा गया। जब मुझे अजीब लगा तो मैं पुलिस में गया।”

इसके बाद जब इन्होंने अपने पैसे निकालने की कोशिश की, तो इन्हें रोक दिया गया। अब पुलिस ने FIR लिख ली है, लेकिन फिलहाल इनका पैसा भी एक ऑनलाइन स्कैम में ठग लिया गया है। ये ऑनलाइन स्कैम साधारण कॉल, WhatsApp, Facebook, Instagram और मेल द्वारा किये जा रहे हैं, जिसमें एक ऑनलाइन और पार्ट-टाइम जॉब के नाम पर लोगों का पैसा चोरी हो रहा है। ये जालसाज़ नकली ऑनलाइन जॉब के नाम पर बेरोज़गारी और अचानक एक बड़े पैमाने में रोज़गार खो देने वाले लोगों का लाभ उठा रहे हैं। ये ऑफर काफी आकर्षक होते हैं, जैसे एक दिन में कमाएं 5,000 रूपए, बिना 12वीं किये भी केवल मोबाइल पर काम करके कमाएं अच्छी सैलरी, वीडियो लाइक करने पर मिलेंगे अच्छे पैसे, इत्यादि। इंटरनेट पर इस तरह के ठगों से आप सावधान रहें। अपने या अपने अकाउंट की निजी जानकारी किसी को न दें और ना ही पैसे ट्रांसफर करें।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageMotorola Edge 70 Pro+ की कीमत लीक, लॉन्च से पहले वेबसाइट पर दिखी पूरी डिटेल

Motorola ने 4 जून को होने वाले लॉन्च से पहले Edge 70 Pro+ को अपनी आधिकारिक भारतीय वेबसाइट पर पूरी तरह लिस्ट कर दिया है। लॉन्च से पहले आई लीक में इसकी कीमत भी सामने आ गई है। फोन का एकमात्र 12GB + 256GB वेरिएंट भारत में ₹47,999 में आ सकता है। आइए इसके स्पेसिफिकेशन …

ImageNetflix के नाम पर 74 साल के बुज़ुर्ग का हुआ बंटाधार, गंवाए 1.22 लाख रूपए

जहां नयी तकनीकों के साथ कंपनियां सुरक्षा को मज़बूत करने की कोशिश करती हैं, वहीँ ऑनलाइन फ्रॉड करने के रोज़ नए तरीके भी बढ़ रहे हैं। आज ऐसा ही एक और घटना सामने आयी है, जिसमें एक 74 वर्षीय बुज़ुर्ग साइबर फ्रॉड के शिकार हो गए। मुंबई के इस 74 वर्षीय बुज़ुर्ग ने अपने Netflix …

Imageलेने के पड़ गए देने ! जानें क्यों इन EV कंपनियों को अपने ग्राहकों को लौटाने होंगे 288 करोड़ रूपए

अगर आपने भी TVS, Ola Electric, Ather Energy और Hero MotoCorp से इलेक्ट्रिक स्कूटर ख़रीदा है, तो आपके कुछ रुपयों का फायदा होने वाला है। इन बड़ी चार EV कंपनियों को अपने ग्राहकों के EV चार्जर के पैसे लौटाने होंगे। अगर आपने भी स्कूटर खरीदते समय चार्जर के पैसे अलग से दिए हैं, तो कम्पनी …

Imageफोन महंगे होने के बाद भी ₹15,000 से कम में मिल रहे ये 5G मोबाइल, देखें लिस्ट

भारत में स्मार्टफोन खरीदना अब पहले जैसा नहीं रहा है। RAM और मेमोरी चिप्स की कीमतें बढ़ने की वजह से कई कंपनियों ने अपने फोन महंगे कर दिए हैं और पहले जो फोन बजट कैटेगरी में आते थे, वो अब मिड-रेंज सेगमेंट में खड़े नज़र आते हैं। इस बदलाव का सबसे ज़्यादा असर भी बजट …

Imageअब WhatsApp से ही कर सकेंगे मोबाइल रिचार्ज – नया फीचर आया, ऐप बदलने की झंझट खत्म

अगर आप हर बार मोबाइल रिचार्ज करने के लिए अलग ऐप खोलते हैं, प्लान ढूंढते हैं और फिर पेमेंट करते हैं, तो अब ये सब आसान होने वाला है। WhatsApp ने भारत में एक नया फीचर (WhatsApp mobile recharge) शुरू किया है, जिससे आप सीधे ऐप के अंदर ही अपना मोबाइल रिचार्ज कर सकते हैं। …

Discuss

Be the first to leave a comment.