Netflix के नाम पर 74 साल के बुज़ुर्ग का हुआ बंटाधार, गंवाए 1.22 लाख रूपए

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

जहां नयी तकनीकों के साथ कंपनियां सुरक्षा को मज़बूत करने की कोशिश करती हैं, वहीँ ऑनलाइन फ्रॉड करने के रोज़ नए तरीके भी बढ़ रहे हैं। आज ऐसा ही एक और घटना सामने आयी है, जिसमें एक 74 वर्षीय बुज़ुर्ग साइबर फ्रॉड के शिकार हो गए। मुंबई के इस 74 वर्षीय बुज़ुर्ग ने अपने Netflix सब्सक्रिप्शन को रिन्यु करने की कोशिश की और इसी कोशिश में इन्हें 1.22 लाख रूपए का चूना लग गया। स्कैमर और फ्रॉड अब आपके नंबर पर तरह तरह के ऑफरों या अन्य सूचनाओं के साथ लिंक भेजते हैं, जिन्हें क्लिक करने पर आपको नुकसान हो सकता है, ये भी कुछ ऐसा ही किस्सा है।

Netflix सब्सक्रिप्शन के लिए पेमेंट करने के चक्कर में लगा 1.22 लाख रूपए का चूना

ये पढ़ें: आपके मनोरंजन के लिए Netflix ने रोलआउट किये 7 नए मोबाइल गेम

सामने आयी रिपोर्ट के अनुसार, मुंबई के इस बुज़ुर्ग को ई-मेल द्वारा Netflix का सब्सक्रिप्शन रिन्यु करवाने का मैसेज आया। उनके अनुसार ये ई-मेल देखने में वैसा ही था, जैसे Netflix के कम्युनिकेशन ई-मेल होते हैं और वो इस झांसे में आ गए। इस फ्रॉड ई-मेल में एक सब्सक्रिप्शन वापस खरीदने के दिया हुआ था, जिस पर उन्हें 499 की पेमेंट करनी थी। उन्होंने बस यही गलती की, कि इस लिंक पर क्लिक करके, अपने कार्ड की सारी डिटेल भर दी और तुरंत मोबाइल पर आये OTP नंबर को भी शेयर दिया, जिसके बाद उन्हें 1.22 लाख रूपए का नुक्सान हुआ।

पुलिस अफसर का कहना है कि इन्हें 499 रूपए की पेमेंट करने लिंक दिखा था, लेकिन जो OTP आया, वो 1.22 लाख रूपए के लिए था। इन्होने OTP वाले मैसेज में कीमत ही, OTP शेयर कर दिया।

इन्हें फ्रॉड का पता तब चला, जब कुछ समय मैसेज आया कि अगर आपने ये पेमेंट नहीं की है, तो 8 दबाएं। इसके बाद ही इन्होने इस फ्रॉड की शिकायत को पुलिस के पास दर्ज करवाया।

ये पढ़ें: Netflix ने किया बेड़ा गर्क; अब पासवर्ड शेयर करने पर कटेगी जेब

कैसे इन फ्रॉड्स से बचें –

  • इसके लिए सबसे पहले कहीं भी और किसी से भी अपना OTP शेयर नहीं करें। ख़ासकर अगर कोई कॉल पर OTP मांग रहा है, तो बिलकुल भी नहीं।
  • अपने फ़ोन पर आये मैसेज को ढंग से जांचने के बाद ही किसी लिंक पर क्लिक करें।
  • अगर आपको मैसेज में कोई शॉपिंग वेबसाइट या और किसी चीज़ का आकर्षक ऑफर दिखता है, तो उस पर ध्यान ना दें और सबसे पहले कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट या सोशल मीडिया एकाउंट्स पर जाकर पहले वो ऑफर चेक करें।
  • आपको कोई भी सब्सक्रिप्शन खरीदना या रिन्यू करना है, तो Netflix, Amazon या अन्य कोई, ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर रिन्यू कर सकते हैं।
  • अंजान लोगों या वेबसाइट पर या किसी मैसेज पर अपने आधार नंबर, डेबिट / क्रेडिट कार्ड नंबर को शेयर ना करें, OTP तो बिलकुल नहीं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageHMD Vibe2 Pro vs Lava Bold N4 Pro: FHD+ स्क्रीन या IP64 और घर पर सर्विस, 15,000 में आपके लिए क्या बेहतर?

HMD ने आज से Flipkart की Big Billion Days सेल में अपना नया HMD Vibe2 Pro 5G बेचना शुरू कर दिया है, और लॉन्च ऑफर के साथ इसकी कीमत ₹14,999 बैठती है। ठीक इसी कीमत पर Amazon पर देसी ब्रांड Lava का Lava Bold N4 Pro 5G भी मिल रहा है, जिसे कंपनी ने करीब …

Image2023 में उपलब्ध बेहतरीन 5G स्मार्टफोन

भारत में सरकार द्वारा पिछले साल 5G ऑक्शन (नीलामी) पूरे होने के बाद अब धीरे धीरे Jio, Airtel व Vi पूरे देश में 5G रोलआउट कर रहे हैं। सभी मेट्रो शहरों के साथ और भी बहुत से शहरों में 5G आ चुका है और इस साल के अंत तक ये भारत के कोने-कोने में पहुँच …

Imageसाल 2019 में Netflix के 15 बेस्ट अल्टरनेटिव: Amazon Prime, Disney+, Hotstar के अलावा और भी

ऑन-डिमांड विडियो स्ट्रीमिंग सर्विस की बात करे तो सबसे पहले नाम आता है Netflix का, जो हमेशा से ही काफी लोकप्रिय साबित हुई है। साल 2016 में Netflix ने भारत सहित 128 देशों में अपने नेटवर्क को बढ़ाया था जो हाई-क्लास यूजर के लिए काफी बेहतर साबित होती है। Netflix में आपको काफी ओरिजिनल कंटेंट …

ImageOPPO K14 Plus 29 सितंबर को होगा लॉन्च, 8,000mAh बैटरी के साथ मिलेगा 6 साल का दावा

OPPO अपनी K14 सीरीज़ में एक और नया मॉडल जोड़ने जा रही है, और इसका नाम है OPPO K14 Plus। कंपनी ने अब भारत में इसकी लॉन्च की तारीख पर भी मुहर लगा दी है। Flipkart पर आये पोस्टर से पता चला है कि ये फोन 29 सितंबर को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा। आइए …

ImageOppo F35 Pro के डिब्बे पर लिखी कीमत पर मत जाइए, लॉन्च से पहले लीक हुआ असली दाम

OPPO F35 Pro के लॉन्च से पांच दिन पहले इसके बॉक्स पर छपी कीमत लीक हो गई है, और ये आंकड़ा ₹79,999 का है। पहली नज़र में ये किसी फ्लैगशिप फोन का दाम लगता है, लेकिन असल में ऐसा नहीं है। डिब्बे पर लिखी कीमत MRP होती है, यानी वो ऊपरी सीमा जिससे ज़्यादा कोई …

Discuss

Be the first to leave a comment.