iPhone 15 सीरीज़ का खत्म होने वाला है इंतजार, 12 सितंबर को Apple के लॉन्च इवेंट की घोषणा

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

iPhone की नई डिवाइसों का इंतजार अब जल्द ही खत्म होने वाला है। दरअसल, कैलिफोर्निया बेस्ड कंपनी ने iPhone 15 सीरीज़ सहित अपने अन्य गैजेट्स के लॉन्च की तिथि घोषित कर दी है। Apple की ओर से भेजे गए निमंत्रण में बताया गया कि लॉन्च इवेंट 12 सितंबर को भारतीय समयानुसार रात 10.30 बजे से शुरू होगा। आधिकारिक तौर पर Apple ने इस लॉन्च इवेंट का नाम Wanderlust बताया है क्योंकि निमंत्रण इसी नाम से भेजा गया है।

ये पढ़ें: CMF By Nothing की तीन नई डिवाइस पेश करने की योजना, 26 सितंबर तक भारत में हो सकती लॉन्च

यह लॉन्च इवेंट 12 सितंबर को Apple पार्क में आयोजित किया जाएगा, जिसे apple.com, Apple टीवी या Youtube पर ऑनलाइन लाइव स्ट्रीम भी किया जा सकता है। यह कार्यक्रम पिछले साल के Far Out इवेंट की वर्षगांठ के ठीक एक सप्ताह बाद आयोजित किया जा रहा है। हालांकि, Apple ने लॉन्च इवेंट की जानकारी तो दे दी, लेकिन अब तक यह नहीं बताया है कि वह कौन-कौन सी डिवाइस पेश करने वाला है। उम्मीद जताई जा रही है कि iPhone 15 सीरीज़ के अलावा कंपनी Apple Watch Series 9 के साथ Apple Watch Ultra 2 पेश कर सकती है।

iPhone 15 सीरीज़ के स्पेसिफिकेशन को लेकर कई सारी जानकारियां पहले ही सामने आ चुकी हैं। इस बार इनमें Dynamic Island की फीचर दिया जाएगा। इस बार अलर्ट स्लाइडर की जगह एक बटन दिया जा सकता है। इसके अलावा, यह भी पता चला है कि कंपनी iPhone 15 सीरीज़ के साथ चार्जिंग के लिए USB टाइप-C पोर्ट देगी। बता दें कि इससे पहले तक प्रोप्राइटी चार्जर ही इस्तेमाल किया जाता था, लेकिन अब इसे किसी भी Android फोन के चार्जर से चार्ज किया जा सकेगा।

ये पढ़ें: बिना बैंक जाए KYC Update घर बैठे ऑनलाइन करें, जानें पूरी प्रक्रिया

iPhone 15 और 15 Plus में एक नया 48MP प्राइमरी कैमरा आ सकता है, जो कि 14 Pro मॉडलों से अलग होगा। iPhone 14 और 14 Plus में जो 12MP का कैमरा है, ये उसके मुकाबले 27 प्रतिशत बड़ा सेंसर हो सकता है। इससे कैमरा परफॉर्मेंस बेहतर होगी। दूसरा बड़ा अपग्रेड पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा है, जो 15 Pro Max तक ही सीमित हो सकता है। इसके साथस 15 Pro Max, 5-6X ज़ूम तक फोटो लेने में सक्षम होगा है। वहीं, 15 Pro पिछले साल की तरह 3X टेलीफोटो के साथ ही आएगा।

दूसरी तरफ, ऐसी जानकारी मिली है कि Watch Series 9 और Watch Ultra 2 लगभग एक जैसे ही हो सकते हैं। दरअसल, कंपनी अपनी 2024 की डिवाइसों के लिए बड़े डिज़ाइन परिवर्तन और सुधार बचा रही है, जिसके बारे में Apple विश्लेषक मार्क गुरमन ने इस महीने की शुरुआत में बताया था। कंपनी Watch Ultra सीरीज़ में एक गहरे रंग का विकल्प भी ला सकती है, जो अपने आप में एक छोटा बदलाव हो सकता है। फिर भी, कंपनी पहली बार प्रभावी रूप से अधिक शक्तिशाली चिपसेट पेश कर सकती है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Related Articles

ImageCNG सिलेंडर अब डिक्की से बाहर, टेस्टिंग में दिखी नई Maruti WagonR

WagonR की CNG वाली गाड़ी में अब तक सबसे बड़ी अड़चन अब तक उसकी डिक्की ही रही है, जहाँ 341 लीटर की जगह का ज़्यादातर हिस्सा गैस सिलेंडर घेर लेता है। लेकिन Maruti ने जो नया टेस्ट म्यूल सड़क पर उतारा है, उसमें यही सिलेंडर डिक्की में नहीं, गाड़ी के फर्श के नीचे लगा दिखा …

Tecno Camon 16 होगा 3 सितम्बर को लांच, जाने फीचर और स्पेसिफिकेशन

Tecno अपने Camon 16 सीरीज़ स्मार्टफोन को AR इवेंट के जरिए 3 सितंबर को लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी ने यूट्यूब के जरिए जानकारी दी कि लॉन्च इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग 3 सितंबर को शुरू होगी। फोन में 64 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा से क्वैड रियर कैमरा सेटअप है। कंपनी इस फोन के लिए …

ImageApple का स्पेशल इवेंट “Time Files” होगा 15 सितंबर को आयोजित, iPad, Apple Watch आएगी सामने

तो काफी दिनों से चर्चा में बने रहने के बाद आज एप्पल के ऑनलाइन इवेंट की डेट का खुलासा हो गया है। सामने आई जानकारी के अनुसार Apple 15 सितम्बर को स्पेशल “Time Files” इवेंट आ आयोजन करने वाली है। See you in 7 days! #AppleEvent pic.twitter.com/zDXneII5di — Greg Joswiak (@gregjoz) September 8, 2020 लेकिन इस …

Imageस्क्रीन सबसे बड़ी, सिम ट्रे गायब… Apple का पहला फोल्डेबल iPhone Duo लॉन्च

Apple अब फोल्डेबल फोनों की दौड़ में शामिल हो गई है। कंपनी ने बुक-स्टाइल में खुलने वाला iPhone Duo पेश किया है, और Apple का कहना है कि पहले iPhone के बाद ये उसका सबसे बड़ा डिज़ाइन बदलाव है। इसकी घोषणा कंपनी ने 9 सितंबर को क्यूपर्टिनो में हुए अपने इवेंट में की। वहीँ Samsung …

Imageफोल्डेबल iPhone Duo की कीमत लीक, आज रात Apple का लॉन्च इवेंट

Apple का पहला फोल्डेबल iPhone कंपनी के अब तक के सबसे महंगे प्रोडक्ट्स में से एक हो सकता है। आज रात 10:30 बजे होने वाले लॉन्च इवेंट से पहले Bloomberg के Mark Gurman ने बताया है कि iPhone Duo के 256GB मॉडल की शुरुआती कीमत $2,000 होगी। वहीँ इसके 2TB वैरिएंट की कीमत करीब $3,000 …

Discuss

Be the first to leave a comment.