Apple का स्पेशल इवेंट “Time Files” होगा 15 सितंबर को आयोजित, iPad, Apple Watch आएगी सामने

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

तो काफी दिनों से चर्चा में बने रहने के बाद आज एप्पल के ऑनलाइन इवेंट की डेट का खुलासा हो गया है। सामने आई जानकारी के अनुसार Apple 15 सितम्बर को स्पेशल “Time Files” इवेंट आ आयोजन करने वाली है।

लेकिन इस बार का इवेंट हर साल होने वाले अन्य इवेंट से अलग होने वाला है। तो चलिए देखते है इस इवेंट में आपको क्या क्या नयी डिवाइस और टेक को पेश किया जा सकता है:

Apple “Time Flies” इवेंट से जुडी जानकरी

तो इस साल कोरोना की वजह से अन्य ब्रांड्स की ही तरह Apple का यह इवेंट भी वर्चुअल इवेंट होगा जो apple.com पर स्ट्रीम किया जायेगा। यह इवेंट 15 सितम्बर को आयोजित किया जायेगा जिसका समय 10am PDT या 10:30 IST रखा गया है।

जैसा ही उम्मीद की जा रही है इस इवेंट में आपको ख़ास तौर पर iPad और Apple Watch 6 को देखने को मिल सकती है। इसके अलावा iPhone 12 लाइनअप के लिए हमको अभी लग्बह्ग एक महीने का इन्तजार करना पड सकता है। पर कुछ अफवाहे ऐसी भी सामने आई है की iPhone 12 सीरीज को भी सरप्राइज के तौर पर मार्किट में उतारा जा सके।

Apple Watch 6 में आपको WatchOS 7 सॉफ्टवेयर देखने को मिल सकता है। इस बार वाच में आपको कुछ नए फीचर जैसे ब्लड ऑक्सीजन ट्रैकर, Mindfulness गाइड, बेहतर वाटर रेजिस्टेंस, बेहतर बैटरी लाइफ आदि देखने को मिल सकते है। डिजाईन में बदलाव की तो कोई सम्न्भावना नहीं है।

इसके बाद इवेंट में आपको नया iPad Air 4 भी यहाँ देखने को मिल सकता है। यह देखने में काफी हद्द तक iPad Pro जैसा नज़र आता है जिसमे 11-इंच लिक्विड रेटिना डिस्प्ले, फेस आईडी, इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के अलावा स्टीरियो स्पीकर, रियर कैमरा जैसे फीचर भी दिए जा सकते है। प्रोसेसर के तौर पर नया A14 या A14X बायोनिक प्रोसेसर दिया जायेगा।

उम्मीद तो वैसे बहुत ही कम है लेकिन एप्पल सरप्राइज के तौर पर iPhones सीरीज को पेश कर सकता है। इस बार 12 सीरीज में 4 मॉडल देखने को मिलेंगे जिनका स्क्रीन साइज़ 5.4, 6.1, 6.1 और 6.7 इंच हो सकता है।

सीरीज के सबसे टॉप मॉडल Pro Max में आपको इस बार 5G कनेक्टिविटी भी देखने को मिल सकती है। जबकि बड़ी तीनो मॉडल Sub-6GHz फ्रीक्वेंसी को सपोर्ट करेंगे। डिजाईन की जहाँ तक बार है तो यहाँ पर OLED डिस्प्ले 120Hz ProMotion रिफ्रेश रेट के साथ देखने को मिल सकती है।

जहाँ तक प्राइस की बात है कुछ लीक हुई जानकरी के अनुसार iPhone 12 की कीमत $649, iPhone 12 Max की $749, iPhone 12 Pro की $999 तथा टॉप मॉडल iPhone 12 Pro Max की कीमत $1,099 रखी जा सकती है।

Related Articles

ImageSamsung खुद बेच रहा रीफर्बिश्ड Galaxy S26 Ultra, नए फोन जैसी 1 साल की वारंटी मिलेगी

Samsung India ने अपने Certified Re-Newed प्रोग्राम में अब Galaxy S26 और Galaxy S26 Ultra को भी जोड़ दिया है, और दोनों फोन samsung.com तथा Samsung Shop ऐप पर लाइव हो चुके हैं। कंपनी इन्हें खुद रीफर्बिश्ड करके बेच रही है। इसका मतलब ये हुआ कि जो पार्ट्स खराब मिलते हैं वो असली Samsung पार्ट्स …

ImageApple का स्पेशल इवेंट Spring Loaded होगा 20 अप्रैल को आयोजित

Apple ने आज अपने अन्य इवेंट Spring Loaded की घोषणा कर दी है। कंपनी का यह इवेंट 20 अप्रैल को आयोजित किया जायेगा। वैसे तो इवेंट के नाम से कोई ख़ास जानकारी नहीं मिलती है लेकिन अगर अफवाहें सही साबित होती है तो इवेंट में नए iPad और काफी समय से इन्तजार किये जा रहे …

ImageApple के नए इवेंट का एलान; कौन-से धमाकेदार प्रोडक्ट होंगे लॉन्च ?

कूपरटिनो की कंपनी Apple ने अपने अगले लॉन्च इवेंट के लिए मीडिया इनवाइट भेजने शुरू कर दिए हैं। ट्विटर पर भी पुष्टि हो चुकी है, कि अपने प्रीमियम डिवाइसों के लिए प्रसिद्ध कंपनी Apple, 18 अक्टूबर को अपना अगला इवेंट होस्ट करने वाली है, जहां कुछ ख़ास डिवाइस पेश किये जा सकते हैं। आसार हैं …

ImageApple ने बताई नए CEO की कमाई, Tim Cook से इतना ज़्यादा होगा John Ternus की सालाना पैकेज

31 अगस्त 2026 को Tim Cook के पद से उतरने के बाद अब 1 सितंबर से John Ternus ने Apple के CEO की कमान संभाल ली है। इसी के साथ कंपनी ने SEC के पास दायर फाइलिंग में उनकी और Tim Cook की कमाई का आंकड़ा भी सामने रखा। इस वित्त वर्ष के लिए Ternus …

Imageनई Maruti Baleno का चेहरा सामने आया, 5 सितंबर को लॉन्च – अब सनरूफ भी मिलेगा

Maruti Suzuki 5 सितंबर 2026 को नई Baleno लॉन्च करने जा रही है, और लॉन्च से ठीक पंद्रह दिन पहले ये हैचबैक टेस्टिंग के दौरान बहुत करीब से कैमरे में कैद की गयी, जिसकी तसवीरें भी सामने आयी हैं। YouTube चैनल Throttle Tales India के स्पाई वीडियो में इसकी आखिरी राउंड की टेस्टिंग दिख रही …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products