Vivo XPlay7 के स्पेसिफिकेशन और रेंडर लीक: 4K-Display, 10GB रैम,4x-ऑप्टिकल ज़ूम और Snapdragon 845 चिपसेट से हो सकता है लैस

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

वीवो हमेशा से ही एक ऐसी कम्पनी रही है जो अपने हार्डवेयर की सीमाओं को बढ़ा कर कुछ नया नया करके सुर्खिया बटोर लेती है। अगर अफवाहों की मानी जाये तो कंपनी 2018 में अपना नया पावर-पैक्ड स्मार्टफोन Vivo XPlay7 नाम से लांच कर सकती हैं जो 10GB रैम, अंडर-डिस्प्ले-फिंगरप्रिंट सेंसर और 4K फुल-स्क्रीन डिस्प्ले से  लैस होगा।

वर्तमान में, Vivo ही एकमात्र ऐसा ब्रांड है जो अपने X20 UD फ़ोन में सफलतापूर्वक Under-Display फिंगरप्रिंट सेंसर को लागू करने में सफल रहा हैं।(Read in English)

Vivo XPlay7 के फीचर्स और खूबियाँ (अफवाहों के अनुसार)

चीन में, Vivo XPlay7 स्पेसिफिकेशन वाली एक पीपीटी लीक हुई है जिसके अनुसार ये स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट के साथ आ सकता है।इसके अलावा इसमें 10GB रैम और 256GB/512GB स्टोरेज तक हो सकता है। पीपीटी के मुताबिक, Vivo XPlay7 में 92.9% स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो वाली 4K फुल-स्क्रीन डिस्प्ले हो सकती है ।  Vivo इस फ़ोन में FaceUnlock 2.0 की सुविधा भी दे सकती है।

यह भी पढ़े: ऑप्टिकल इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ Vivo X20 Plus UD की हुई घोषणा: जाने विशेषताएं

शाओमी अपने 2018 फ्लैगशिप फ़ोन में 2-ड्यूल रियर कैमरे देगी जो 4x-lossless zoom की सुविधा से लैस होंगे। X20 Plus UD की तरह, कम्पनी XPlay7 में भी सिनैपटिक्स द्वारा निर्मित अंडर-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर का उपयोग करेगी।

अगर इस पीपीटी में दी गयी स्पेसिफिकेशन सच निकलती है तो वाकई वीवो XPlay7  एक धमाकेदार फ़ोन हो सकता है। आज की तारीख में कुछ गिने चुने फ़ोन ही 8GB रैम के साथ आते है ऐसे में वीवो XPlay7 में 10GB रैम का होना अगर साबित होता है तो यह मोबाइल फ़ोन की दुनिया में एक मील का पत्थर साबित हो सकता है। चूंकि यह सब जानकारी एक पीपीटी पर आधारित है जो सिर्फ एक अफवाह भी साबित हो सकती है, इसलिए अभी XPlay7 के विवरण को लेकर संशय बना हुआ है, आधिकारिक पुष्टि होने के बाद हम इसकी अधिक जानकारी के साथ अपडेट देंगे।

9 Best looking Phones Under Rs. 10,000 In 2018

Related Articles

ImageRedmi 17C 5G vs vivo T5 Lite 5G: बड़ी स्क्रीन या बड़ी बैटरी, 21 हज़ार में आपके लिए क्या बेहतर?

Redmi 17C 5G vs vivo T5 Lite 5G: Xiaomi ने आज भारत में Redmi 17C 5G पेश किया है, जो Redmi 17 5G के बाद इस सीरीज़ का दूसरा और उससे सस्ता फोन है। इसकी सबसे बड़ी खासियत है 6.9-इंच की 120Hz स्क्रीन, जिसे कंपनी ने सिर्फ 7.99mm पतली बॉडी में फिट किया है, लेकिन …

ImageVivo X60 Pro स्मार्टफोन 29 दिसंबर को होगा लॉन्च, सामने आई स्पेसिफिकेशन

स्मार्टफोन मेकर कंपनी वीवो 29 दिसंबर को नया स्मार्टफोन Vivo X60 Pro लॉन्च करने जा रही है। यह कंपनी के X50 Pro का सक्सेसर मॉडल होगा, जो बेहतर स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स के साथ आएगा। हाल ही में यह स्मार्टफोन चीन की TENAA सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर नजर आया था, जिससे इसके अधिकतर स्पेसिफिकेशंस का खुलासा हो …

ImageVivo S9 होगा 44MP ड्यूल सेल्फ़ी सेंसर के साथ 3 मार्च को लांच, जाने क्या होगा ख़ास

स्मार्टफोन मेकर कंपनी वीवो 3 मार्च को नया स्मार्टफोन Vivo S9 लॉन्च करने जा रही है। यह कंपनी के पिछले साल लांच किये S7 का सक्सेसर मॉडल होगा, जो बेहतर स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स के साथ आएगा। हाल ही में यह स्मार्टफोन चीन की TENAA सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर नजर आया था, जिससे इसके कुछ स्पेसिफिकेशंस का …

Imagevivo V80 के फीचर लीक, मिलेगी 7,200mAh बैटरी और दिवाली के लिए नया AI पोर्ट्रेट मोड

vivo की V-सीरीज़ भारत में हमेशा से कैमरा के लिए ही जानी जाती रही है। इसी सीरीज़ के स्मार्टफोनों में ZEISS ट्यूनिंग और नए पोर्ट्रेट मोड Vivo द्वारा सबसे पहले दिए गए थे। अब भारत में कंपनी ने नयी Vivo V80 सीरीज़ को टीज़ करना शुरू कर दिया है, लेकिन इस बार लगता है कि …

Imagevivo और iQOO ने T5x और Z11x के दाम फिर बढ़ाए, 1 सितंबर से ₹4,000 तक महंगे

vivo और iQOO ने भारत में vivo T5x और iQOO Z11x के दाम एक बार फिर बढ़ा दिए हैं। ये दोनों फोन असल में लगभग एक जैसे ही हैं और इनमें फर्क सिर्फ ब्रांडिंग का है। इस बढ़ोतरी के बाद ये दोनों ₹4,000 तक महंगे हो गए हैं। नई कीमतें 1 सितंबर से लागू हो …

Discuss

Be the first to leave a comment.