Vivo X60 Pro स्मार्टफोन 29 दिसंबर को होगा लॉन्च, सामने आई स्पेसिफिकेशन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

स्मार्टफोन मेकर कंपनी वीवो 29 दिसंबर को नया स्मार्टफोन Vivo X60 Pro लॉन्च करने जा रही है। यह कंपनी के X50 Pro का सक्सेसर मॉडल होगा, जो बेहतर स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स के साथ आएगा। हाल ही में यह स्मार्टफोन चीन की TENAA सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर नजर आया था, जिससे इसके अधिकतर स्पेसिफिकेशंस का खुलासा हो गया है। तो चलिए नज़र डालते है डिवाइस के लीक फीचरों पर:

Vivo X60 सीरीज के आपेक्षित फीचर

TENAA की लिस्टिंग के मुताबिक, Vivo X60 Pro स्मार्टफोन को 6.56-इंच की FHD+ AMOLED डिस्प्ले के साथ पेश किया जा सकता है। फोन में सेल्फी कैमरा के लिए पंच होल कटआउट दिया जाएगा। रियर कैमरा सेंसर की बात करें तो इसमें चार कैमरा सेंसर दिए गए हैं। वीवो के इस फोन का डिजाइन Samsung Galaxy Note 20 सीरीज से मिलता जुलता है।

परफॉर्मेंस की बात करें तो Vivo X60 Pro स्मार्टफोन Samsung के Exynos 1080 चिपसेट के साथ 8GB/12GB रैम और 128GB/256GB स्टोरेज के साथ पेश किया जा सकता है। इसके साथ ही वीवो के इस फोन में 4,200mAh की बैटरी फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ दी जा सकती है।

फोटोग्राफी की बात करें तो इस फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें प्राइमरी कैमरा 48MP का हो सकता है, जिसके साथ 8MP सेंसर और दो 13MP के सेंसर दिए जा सकते हैं। फ्रंट कैमरा सेंसर की बात करें तो यह 32 मेगापिक्सल का सेंसर हो सकता है। अफवाहों के अनुसार स्मार्टफोन 5x ऑप्टिकल जूम और 60x डिजिटल जूम के साथ पेश किया जा सकता है।

सॉफ्टवेयर की बात करें तो Vivo X60 Pro स्मार्टफोन को OriginOS (Android 11) के साथ पेश किया जा सकता है।इसके साथ ही उम्मीद हैं कि वीवो इस फोन के स्टैण्डर्ड और प्रो मोड के आलवा Vivo X60s वर्जन भी लॉन्च कर सकती है।

Related Articles

ImageMaruti की कारें फिर महंगी हुईं, अब Baleno पर ₹30,000 तक बढ़े दाम, जानें कौन सी कार कितनी महंगी हुई

एक नज़र में: Maruti ने अपनी कारों के दाम एक बार फिर बढ़ा दिए हैं, और नई कीमतें शोरूम तक पहुँच भी चुकी हैं। जून के बाद ये कंपनी की दूसरी बढ़ोतरी है, और वजह कंपनी ने अपनी फाइलिंग में लगातार बढ़ती इनपुट लागत और कमोडिटी की महंगाई बताई है। लेकिन आपके लिए अच्छी बात …

ImageVivo S9 होगा 44MP ड्यूल सेल्फ़ी सेंसर के साथ 3 मार्च को लांच, जाने क्या होगा ख़ास

स्मार्टफोन मेकर कंपनी वीवो 3 मार्च को नया स्मार्टफोन Vivo S9 लॉन्च करने जा रही है। यह कंपनी के पिछले साल लांच किये S7 का सक्सेसर मॉडल होगा, जो बेहतर स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स के साथ आएगा। हाल ही में यह स्मार्टफोन चीन की TENAA सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर नजर आया था, जिससे इसके कुछ स्पेसिफिकेशंस का …

ImageVivo X30 में होगा पेरिस्कोप रियर कैमरा और पंच होल फ्रंट कैमरा: विडियो टीज़र से हुआ खुलासा

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर वीवो ने अपनी अपकमिंग स्मार्टफोन सीरीज के डिवाइस Vivo X30 को टीज किया है। नए टीजर में कंपनी की X30 सीरीज के बारे में ज्यादा जानकारी शेयर ना करते हुए सिर्फ कैमरा को दिखाया है। कंपनी ने हाल ही में डिवाइस के कैमरा मॉड्यूल के बारे में जानकारी देते हुए दूसरा टीजर …

ImageMotorola Edge 70 Pro+ की कीमत लीक, लॉन्च से पहले वेबसाइट पर दिखी पूरी डिटेल

Motorola ने 4 जून को होने वाले लॉन्च से पहले Edge 70 Pro+ को अपनी आधिकारिक भारतीय वेबसाइट पर पूरी तरह लिस्ट कर दिया है। लॉन्च से पहले आई लीक में इसकी कीमत भी सामने आ गई है। फोन का एकमात्र 12GB + 256GB वेरिएंट भारत में ₹47,999 में आ सकता है। आइए इसके स्पेसिफिकेशन …

ImageSamsung Galaxy Z Fold 8 की भारत लॉन्च डेट लीक: जानें कब होगा ये लॉन्च और क्या होगा खास

Samsung के अगले फोल्डेबल फोन Galaxy Z Fold 8 का इंतज़ार कर रहे लोगों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। इस फोन के भारत में लॉन्च होने की तारीख लीक हो गई है। लीक के अनुसार कंपनी अपना अगला Galaxy Unpacked इवेंट 22 जुलाई को कर सकती है, और इसी दिन Galaxy Z …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products