Vivo X30 में होगा पेरिस्कोप रियर कैमरा और पंच होल फ्रंट कैमरा: विडियो टीज़र से हुआ खुलासा

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर वीवो ने अपनी अपकमिंग स्मार्टफोन सीरीज के डिवाइस Vivo X30 को टीज किया है। नए टीजर में कंपनी की X30 सीरीज के बारे में ज्यादा जानकारी शेयर ना करते हुए सिर्फ कैमरा को दिखाया है।

कंपनी ने हाल ही में डिवाइस के कैमरा मॉड्यूल के बारे में जानकारी देते हुए दूसरा टीजर शेयर किया था। सामने आई जानकारी के हिसाब से, कंपनी की X30 सीरीज में मिलने वाले रियर कैमरा सेटअप में एक पेरीस्कोप यूनिट भी दी जाएगी। तो चलिए थोडा विस्तृत नज़र जानते है लीक हुई जानकरी पर:

यह भी पढ़िए: Xiaomi Mi TV 4X 55-इंच 2020 एडिशन हुआ इंडिया में लांच: जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Vivo X30 में होगा 60x हाइब्रिड ज़ूम?

वीवो की यह स्मार्टफोन सीरीज रियर पैनल पर क्वॉड कैमरा सेटअप के साथ आएगी। अब तक सामने आई जानकारी पर गौर करें तो X30 लाइनअप Samsung Exynos 980 चिपसेट के साथ आएगा, जिसमें इंटीग्रेटेड ड्यूल-मोड 5G मॉडेम दिया गया है।

नए टीजर को ध्यान से देखें तो इसमें हाइलाइट किया गया है कि डिवाइस में 60x हाइब्रीड जूम फीचर अपकमिंग स्मार्टफोन सीरीज में यूजर्स को मिलेगा। रिपोर्ट में कहा गया है कि स्मार्टफोन में 5x ऑप्टिकल जूम दिया जा सकता है।

vivo X30 confirmed to have “Super Telephoto” periscope camera

स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो X30 में 6.5 इंच डिस्प्ले दिया जा सकता है और इसमें 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज यूजर्स को मिलेगा। नए डिवाइस में यूजर्स को 4,500mAh की बैटरी दी जा सकती है। दूसरे X30 Pro मॉडल में 6.89 इंच का डिस्प्ले मिलेगा।

इस डिवाइस में 12GB रैम और 256GB स्टोरेज दिया जाएगा। दोनों ही डिवाइसों में AMOLED पैनल मिलेगा, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz दिया जाएगा। X30 सीरीज में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिल सकता है।

64MP के प्राइमरी कैमरा सेंसर के साथ यहाँ 8MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस, 13MP का टेलीफ़ोटो लेंस और 2MP का मैक्रो या डेप्थ सेंसर दिया जा सकता है। बड़ी बैटरी के साथ यह फोन 22.5W की फ़ास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट कर सकता है।

Related Articles

ImageIndane, HP और Bharatgas की LPG e-KYC घर बैठे कैसे करें, 1 अक्टूबर से सब्सिडी के लिए ज़रूरी

ज़्यादातर घरों में गैस सिलेंडर बुक करना अब तक बस एक कॉल, SMS या ऐप पर दो टैप का काम रहा है। लेकिन कल यानी 1 अक्टूबर से कई घरों के लिए ये बुकिंग पहले जैसी नहीं रहेगी। पेट्रोलियम मंत्रालय के नए नियम के तहत सब्सिडी वाले दाम पर रिफिल अब सिर्फ उन्हीं ग्राहकों का …

ImageVivo X50 होगा 1 जून को लांच, फ़ोन का गिम्बल कैमरा सेटअप होगा मुख्य आकर्षण

कल Vivo X50 से जुडी जानकारी ने आई थी की जल्द ही ये डिवाइस चीन में लांच की जा सकती है। इसके बाद कंपनी ने घोषणा कर दी है की Vivo X50 को 1 जून के दिन चीनी मार्किट में पेश किया जायेगा। Vivo अपनी इस लेटेस्ट डिवाइस को “प्रोफेशनल इमेज फ्लैगशिप” टैगलाइन के साथ पेश करने …

ImageVivo X30 Pro और X30 हुए Exynos 980 चिपसेट और 64MP कैमरा सेंसर के साथ लांच: जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Oppo शायद से पेरिस्कोप टेलीफ़ोटो लेंस को इस्तेमाल करने वाली पहली कंपनी थी तथा अपनी Reno सीरीज में हाइब्रिड ज़ूम के तौर पर इसको पेश किया था। अब Oppo की साथी कंपनी Vivo ने भी अपने लेटेस्ट Vivo X30 Pro को लांच करने के साथ इस सेगमेंट में दस्तक दे दी है। फोन में आपको …

ImageAi+ ने लॉन्च किया Pulse 2 FE, 10 हजार से कम में 120Hz स्क्रीन और 50MP कैमरा

फोन के नाम में FE दिखते ही अब तक दिमाग में बस यही बात आती थी कि ये किसी मॉडल का सस्ता वर्ज़न होगा। लेकिन Ai+ ने आज भारत में जो Ai+ Pulse 2 FE लॉन्च किया है, उसकी कीमत ₹9,999 रखी गयी है। वहीँ मार्च में आया Ai+ Pulse 2 ₹7,499 की शुरूआती कीमत …

ImageiQOO Z11 भारत में 20 अगस्त को होगा लॉन्च, 7,050mAh बैटरी और 50MP कैमरा कन्फर्म

एक नज़र में: iQOO Z11 भारत में 20 अगस्त को दस्तक देने जा रहा है, और लॉन्च से तीन दिन पहले कंपनी ने इसके कैमरा, बैटरी और सॉफ्टवेयर से सम्बंधित टीज़र पेश किया है। इससे पहले आये के टीज़र में स्क्रीन और प्रोसेसर की जानकारी शामिल थी, जिसके अनुसार ये भारत का पहला Dimensity 7500 …

Discuss

Be the first to leave a comment.