1,59,999 रुपए में Vivo X Fold 3 Pro भारत में हुआ लॉन्च – जानें कीमतें और स्पेसिफिकेशन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

आज Vivo ने अपना पहला फोल्डेबल फ़ोन भारत में लॉन्च किया है। Vivo X Fold 3 Pro को भारतीय बाज़ार में 1,59,999 रुपए की कीमत पर पेश किया गया है। हालांकि फोल्डेबल फोनों के बाज़ार में अभी ज़्यादा प्रतियोगिता नहीं है, लेकिन फिर भी ये फ़ोन काफी अच्छे फ़ीचरों के साथ OnePlus Open और Galaxy Z Fold 5 को काफी कड़ी टक्कर देने में सक्षम है। इस नए फोल्डेबल डिवाइस में आपको 2K E7 AMOLED स्क्रीन, 4500 निट्स की ब्राइटनेस, Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर जैसे फ़ीचर मिलेंगे। साथ ही आर्मर ग्लास कोटिंग, कार्बन फाइबर हिन्ज और IPX8 रेटिंग जैसी चीज़ों के साथ ये मज़बूत भी है।

ये पढ़ें: जून 2024 में लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन – Upcoming Smartphones launching in June 2024

Vivo X Fold 3 Pro की कीमतें और उपलब्धता

Vivo X Fold 3 Pro केवल एक ही स्टोरेज वैरिएंट में आया है, जिसकी कीमत 1,59,999 रुपए है। इसमें 8GB की रैम और 256GB स्टोरेज है। फ़ोन को आप 13 जून, 2024 से Amazon और Flipkart पर खरीद सकते हैं। हालांकि लॉन्च ऑफर के चलते HDFC और SBI कार्ड धारकों को 15,000 रुपए की छूट मिलेगी।

Vivo X Fold 3 Pro

Vivo X Fold 3 Pro स्पेसिफिकेशन

X Fold 3 Pro में 8.03-इंच की 2K E7 AMOLED डिस्प्ले है, वहीँ कवर डिस्प्ले 6.53-इंच की है। दोनों में आपको LTPO पैनल मिलेगा और इनमें डॉल्बी विज़न और HDR 10 सपोर्ट भी है। इसके अलावा इसमें 4,500 निट्स की ब्राइटनेस है और 1Hz से 120Hz तक रिफ्रेश रेट को एडजस्ट करने का विकल्प भी। स्क्रीन पर अल्ट्रा-थिन ग्लास प्रोटेक्शन और आर्मर गग्लास कोटिंग भी है। परफॉरमेंस के लिए इसमें आपको ओक्टा कोर Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर भी मिलगा और साथ में 16GB तक की LPDDR5X रैम और 1TB तक की UFS 4.0 स्टोरेज। साथ ही इसमें Vivo की V3 इमेजिंग चिप भी है।

इस स्मार्टफोन में फोल्ड करने के लिए कार्बन फाइबर हिन्ज का इस्तेमाल हुआ है, जो काफी हल्का है और TUV Rheinland द्वारा 500,000 बार फोल्ड करने के लिए प्रमाणित भी है। रियर पैनल पर ट्रिपल कैमरा सेटअप में प्राइमरी सेंसर 50MP का है, जो f/1.68 अपर्चर के साथ आएगा। इसके साथ 64MP का टेलीफ़ोटो सेंसर 3x ऑप्टिकल ज़ूम के साथ आएगा और तीसरा 50MP का अल्ट्रा वाइड सेंसर होगा। सेल्फी के लिए भी इस फ़ोन में 32MP का कैमरा है। कुल मिलकर कैमरा फीचर काफी अच्छे हैं।

Vivo X Fold 3 Pro

इस फोल्डेबल में कंपनी ने अंदर 5700mAh की काफी बड़ी बैटरी को जगह दी है और फ़ास्ट चार्जिंग भी 100W की है। ये फ़ोन 50W वायरलेस चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है। इसके अलावा बायोमेट्रिक सुरक्षा के लिए भी इसमें 3D अल्ट्रा-सोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर है और 32MP के फ्रंट कैमरा के साथ आप फेस अनलॉक का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। बाहरी सुरक्षा के लिए फ़ोन की स्क्रीन भी आर्मर ग्लास कोटिंग के साथ आती है और IPX8 रेटिंग के साथ ये पानी और धूल से भी सुरक्षित है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Image8000mAh बैटरी के साथ Realme Narzo 100x 5G इस दिन होगा लॉन्च, जानें खास बातें

Realme जल्द ही भारत में अपना नया बजट 5G फोन Realme Narzo 100x 5G उतारने जा रहा है। कंपनी ने खुद कन्फर्म कर दिया है कि यह फोन 15 जुलाई को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा और उसी दिन से Amazon के साथ realme.com पर भी उपलब्ध रहेगा। सबसे बड़ी बात है इसकी 8,000mAh बैटरी, …

Imageक्या 1,59,999 रुपए में Vivo X Fold 3 Pro में Samsung Galaxy Fold 5 को टक्कर दे पायेगा ?

Vivo ने भारत में अपना फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च किया है, जो काफी हाई-एन्ड स्पेसिफिकेशन और मज़बूत क्वॉलिटी के साथ आया है। फिलहाल भारत में बहुत अधिक प्रीमियम फोल्डेबल फ़ोन नहीं है, लेकिन नया Vivo X Fold 3 Pro भारत में Samsung Galaxy Z Fold 5 और OnePlus Open को टक्कर देगा। हम यहां इस फ़ोन …

ImageOnePlus Open की सेल हुई शुरू – क्यों खरीदें और क्यों नहीं

OnePlus ने हाल ही में अपना पहला फोल्डेबल फ़ोन OnePlus Open भारत में लॉन्च किया है, जिसकी सेल आज यानि 27 अक्टूबर, 2023 से शुरू हो रही है। इस फ़ोन की कीमत 1 लाख रुपए से ऊपर है और इस समय ये Samsung Galaxy Z Fold 5 का सीधा प्रतियोगी है। हालांकि इसकी कीमत Galaxy …

ImageCMF Watch 3 Pro लॉन्च: ₹6,999 में ChatGPT, GPS और 13 दिन बैटरी, जानें पूरी डिटेल

स्मार्टवॉच की दुनिया में आजकल हर ब्रांड लंबी फीचर लिस्ट दिखाता है, लेकिन असली सवाल यही है कि उनमें से आपके काम का क्या है। CMF ने अपनी नई Watch 3 Pro के साथ इसी जगह पर दांव लगाया है। यह वॉच भारत में लॉन्च हो गई है और इसकी सबसे बड़ी बात यह है …

ImageRCB फैंस के लिए खास लाल फोन लेकर आया Nothing – Phone (4b) भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Nothing ने आज भारत में अपना नया फोन Nothing Phone (4b) लॉन्च कर दिया है, और इसी के साथ कंपनी ने अपनी बिल्कुल नई “b” सीरीज़ की शुरुआत भी कर दी है। ₹34,999 की शुरुआती कीमत वाले इस फोन में वही ट्रांसपैरेंट डिज़ाइन और पीछे जलती-बुझती Glyph लाइट वाला सिग्नेचर लुक है, जिसके लिए Nothing …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products