vivo V60 भारत में लॉन्च: 5000 निट्स ब्राइटनेस, ZEISS कैमरा के साथ ये फोन मचाएगा धमाल

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Vivo ने भारत में vivo V60 को लॉन्च (vivo V60 Launch) कर दिया। इसमें पिछले मॉडल V50 की तुलना में कई बड़े हार्डवेयर अपग्रेड दिए गए हैं। इसमें IP69, Snapdragon 7 Gen 4 चिप और 16GB तक की रैम है। कंपनी ने इसके चार स्टोरेज वैरिएंट रिलीज़ किये हैं –

vivo V60 price in India (कीमत और वेरिएंट)

  • 8GB + 128GB: ₹36,999
  • 8GB + 256GB: ₹38,999
  • 12GB + 256GB: ₹40,999
  • 16GB + 512GB: ₹45,999

इनकी सेल Flipkart, vivo की ऑफिशियल ऑनलाइन स्टोर और अन्य ऑफलाइन रिटेल स्टोरों पर 19 अगस्त, 2025 से शुरू होगी। vivo V60 Launch offer में 10% डिस्काउंट और 1 साल की अतिरिक्त वारंटी दी जा रही है।

ये पढ़ें: Google Pixel 9 Pro Fold पर ₹53,000 तक की बंपर छूट! Flipkart का धमाकेदार ऑफर

vivo V60 Specs (स्पेसिफिकेशन)

V60 तीन कलर ऑप्शन में आया है – Mist Grey, Moonlit Blue और Auspicious Gold। फोन को IP68 और IP69 रेटिंग के साथ पेश किया गया है, यानि ये धूल और पानी से काफी हद तक सुरक्षित है। फोन Funtouch OS 15 (Android 15) पर चलता है।

इसमें Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट (4nm प्रोसेस) है, जिसके साथ आपको स्मूथ परफॉरमेंस मिलेगी। CPU में 1 कोर 2.8GHz, 4 कोर 2.4GHz और 3 कोर 1.8GHz की स्पीड पर क्लॉक किये गए हैं। साथ में 16GB तक की LPDDR4X RAM और UFS 2.2 स्टोरेज मिलती है, इसके अलावा 12GB तक वर्चुअल RAM का सपोर्ट भी है।

vivo V60 में 6.77-इंच की AMOLED डिस्प्ले है, जो 2392×1080 रिज़ॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ मिलेगी। इसमें ब्राइटनेस 5000 निट्स (पीक) और 1500 निट्स HBM तक जाती है। साथ ही इसमें 2160Hz PWM डिमिंग और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर भी हैं।

ये पढ़ें: OPPO K13 Turbo सीरीज़ – 7000mAh बैटरी और Snapdragon 8s Gen 4 के साथ, क्या ये है सबसे पावरफुल Gaming phone?

कैमरा सेटअप

इस मिड-रेंज फोन में आपको 50MP OIS प्राइमरी कैमरा, 50MP OIS 3X M-शेप पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस और 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलता है। फ्रंट में 50MP ऑटोफोकस सेल्फी कैमरा (92° FOV) भी दिया गया है। फोटोग्राफी के मामले फोन के फीचर काफी अच्छे हैं। इसमें दोनों साइड से आप 4K वीडियो भी रिकॉर्ड कर पाएंगे। साथ ही ZEISS मल्टीफोकल पोर्ट्रेट सिस्टम और अन्य ZEISS फीचर भी इसका हिस्सा हैं।

फोटोग्राफी के अनुभव को और बेहतर बनाने के लिए इसमें AI Captions, AI Image Expander, AI Four Season Portrait जैसे AI फीचर भी दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें Circle to Search, Google Gemini भी आपको मिलेंगे, जो आप के समय में कई कामों के लिए उपयोगी हैं।

फोन में 6500mAh बैटरी है, जो 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। अन्य फीचरों में ड्यूल नैनो SIM (5G+5G), ब्लूटूथ 5.4, NFC, GPS with NavIC, और IR ब्लास्टर भी शामिल हैं। फोन का वज़न 192g से 201g के बीच है, और बैक मटीरियल कलर के अनुसार ग्लास या कॉम्पोजिट है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageJio vs Airtel Yearly Plan: सिर्फ कॉलिंग वाला रिचार्ज, नंबर को सालभर चालू रखने के लिए कौन सा प्लान बेहतर?

हम में से बहुत से लोग अपने फोनों पर दो नंबर चलाते हैं। अक्सर एक ही मुख्य रहता है और दूसरा या पुराना नंबर ज़्यादातर लोग सिर्फ बैंक के OTP, आधार में रजिस्टर्ड होने के कारण और पुराने संपर्कों के लिए चालू रखते हैं। लेकिन उस नंबर पर कौन सा रिचार्ज कम से कम में …

ImageVivo X300 Ultra और X300 FE भारत में लॉन्च: 200MP ZEISS कैमरा और बड़ी बैटरी, कीमतों के साथ जानें पूरी डिटेल

Vivo ने भारत में अपनी X300 सीरीज़ को और बड़ा कर दिया है। कंपनी ने आज Vivo X300 Ultra और Vivo X300 FE को लॉन्च किया है। दोनों फोन अलग-अलग तरह के यूज़र्स को ध्यान में रखकर लाए गए हैं, लेकिन इस बार चर्चा सिर्फ फीचर्स की नहीं, कीमत की भी है। एक तरफ Vivo …

ImageiQOO Z11 भारत में 7,050mAh बैटरी और IP69 रेटिंग के साथ लॉन्च, जानें कीमत

एक नज़र में: iQOO ने भारत में iQOO Buds के साथ iQOO Z11 लॉन्च कर दिया है। MediaTek के Dimensity 7500 Turbo चिपसेट पर चलने वाला ये देश का पहला फोन है, और इसमें आपको कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले भी मिलेगा। आप इसे 25 अगस्त से खरीद सकते हैं। आइए इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन विस्तार से …

ImagePOCO M8x 5G भारत में लॉन्च, Snapdragon 4 Gen 5 वाला देश का पहला फोन बना

एक नज़र में: POCO ने भारत में POCO M8x 5G लॉन्च कर दिया है। ये भारत में Qualcomm Snapdragon 4 Gen 5 चिप के साथ आने वाला पहला फोन भी बना है। इस फोन की शुरुआती कीमत ऑफर के बाद ₹18,999 है, और आपको इसमें 7,900mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और Android 16 पर आधारित HyperOS …

ImageRealme C100x मिलिट्री-ग्रेड सर्टिफिकेशन और 8000mAh बैटरी के साथ भारत में लॉन्च

realme ने आज भारत में अपना नया बजट स्मार्टफोन realme C100x लॉन्च कर दिया है। लॉन्च ऑफर में इसकी कीमत ₹14,499 रखी गई है, और इस दाम में कंपनी आपको 8000mAh की टाइटन बैटरी, मिलिट्री-ग्रेड मज़बूती और 120Hz डिस्प्ले दे रही है। खास बात ये है कि इस सेगमेंट के ज़्यादातर फोन जहाँ 5000 से …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products