Google Pixel 9 Pro Fold पर ₹53,000 तक की बंपर छूट! Flipkart का धमाकेदार ऑफर

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

बेहतरीन कैमरा, डिस्प्ले और लम्बे सॉफ्टवेयर सपोर्ट के साथ Google Pixel 9 Pro Fold एक काफी अच्छा प्रीमियम फोन है। अगर आप इसे खरीदने की सोच रहे हैं, तो अब आपके पास सुनहरा मौका है। Flipkart offer के तहत ये प्रीमियम फोल्डेबल स्मार्टफोन अब ₹53,000 तक के भारी डिस्काउंट के साथ उपलब्ध है। अगर आपको एक बेहतरीन फोल्डेबल चाहिए, तो ऐसे ऑफर रोज़ नहीं आते। इसलिए अगर आप Google Pixel 9 Pro Fold price in India देखकर अब तक रुके हुए थे, तो अब ऑर्डर करने का सही समय है।

ये पढ़ें: 2025 में Flagship खरीदना बेवकूफी होगी, अगर आपने ये आर्टिकल नहीं पढ़ा

Flipkart Google Pixel 9 Pro Fold deal

भारत में Google Pixel 9 Pro Fold launch price ₹1,72,999 थी, लेकिन इस समय Flipkart पर इसकी कीमत केवल ₹1,29,999 है। यानि आपको सीधा ₹43,000 का फ्लैट डिस्काउंट मिल रहा है। वहीँ अगर आप HDFC Bank क्रेडिट कार्ड EMI से पेमेंट करते हैं, तो आपको ₹10,000 का अतिरिक्त लाभ और भी मिलेगा। इसके अलावा, पुराना स्मार्टफोन एक्सचेंज करके आप इस कीमत को और भी कम कर सकते हैं।

Google Pixel 9 Pro Fold स्पेसिफिकेशन

Pixel 9 Pro Fold specs की बात करें तो, इसमें 6.3-इंच की OLED बाहरी डिस्प्ले है, जो 1080 x 2424 पिक्सल रेज़ॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ, 2700 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आती है। इस पर Gorilla Glass Victus 2 की सुरक्षा भी है। अंदर की तरफ, 8-इंच का OLED डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 2700 निट्स ब्राइटनेस के साथ आती है।

इस फोन को पावर देने के लिए यहां Google Tensor G4 चिपसेट है। कैमरा सेटअप में, 48MP OIS का प्राइमरी सेंसर, 10.5MP अल्ट्रावाइड लेंस और 10.8MP टेलीफोटो कैमरा शामिल हैं। अंदर और बाहर दोनों डिस्प्ले पर 10MP सेल्फी कैमरा दिया गया है। बैटरी 4650mAh की है, जो 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। AI फीचर्स में Add Me, Auto Frame, Pixel Weather App, Magic List, Screenshot App, Pixel Studio और Clear Calling शामिल हैं।

ये पढ़ें: Instagram Reposting का नया ट्रेंड: अब पोस्ट शेयर करना हुआ और भी आसान

सबसे खास बात ये है कि ये Android 15 के साथ आया था और इसमें आपको और 7 साल तक का एंड्रॉइड सपोर्ट और मिलेगा।

अगर आप एक प्रीमियम Google foldable phone लेना चाहते हैं, तो ये ऑफर आपके लिए परफेक्ट है। शानदार डिस्प्ले, बेहतरीन कैमरा, और AI-पावर्ड फीचर्स के साथ अब ये फोन भारी डिस्काउंट में उपलब्ध है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imageराष्ट्रपति की मंज़ूरी के बाद UPI पर शुल्क का ताला खुला, अब दर तय करेगी NPCI की कमेटी

एक नज़र में: UPI पर चार्ज (UPI charges 2026) की बहस अब कागज़ी नहीं रही। कानून मंत्रालय की अधिसूचना के अनुसार राष्ट्रपति ने 17 अगस्त को कराधान और अन्य कानून (संशोधन) अधिनियम, 2026 और भुगतान और निपटान प्रणाली अधिनियम, 2007 का संशोधन, दोनों को मंज़ूरी दे दी है। संसद ने इन्हें 10 अगस्त को पास …

ImageGoogle Pixel 11 Pro XL के असली फोटो लीक, अब कैमरा बार की लाइट नौ रंगों में जलेगी

एक नज़र में: लॉन्च से ठीक एक दिन पहले Google का सबसे बड़ा Pixel किसी के हाथ में नज़र आया है। टिपस्टर Pixel News Hub ने X पर Pixel 11 Pro XL के दो फोटो पोस्ट किए हैं। एक में मैट ब्लैक फोन हाथ में पकड़ा हुआ है, दूसरे में Dune रंग का रिटेल बॉक्स …

ImagePixel 9 Pro Fold और Pixel 9 पर Flipkart Big Billion Days 2025 में अब तक का सबसे बड़ा डिस्काउंट

Flipkart और Amazon Sale आज से शुरू हो चुकी हैं। त्योहारों का मौसम भी भारत में अब बढ़ते जाने वाला है। इस बार इन ऑनलाइन सेल्स में स्मार्टफोनों पर काफी आकर्षक डील उपलब्ध होंगी। Flipkart Big Billion Days 2025 Sale जो 23 सितंबर से शुरू हो चुकी है, उसमें Google Pixel फोनों पर सबसे आकर्षक …

ImageGoogle Pixel 10 series लॉन्च से पहले Pixel 9 Pro Fold, Pixel 9 और Pixel 8 पर टूटा प्राइस बार, मिल रहा है धमाकेदार डिस्काउंट

Google अपने नए Pixel 10 series launch की तैयारी कर रहा है, जो आज, 20 अगस्त को पेश होने वाले हैं। लेकिन इससे ठीक पहले कंपनी अपने पुराने मॉडलों जैसे Pixel 9 Pro Fold, Pixel 9 और Pixel 8 पर ज़बरदस्त डिस्काउंट दे रही है। अगर आप लंबे समय से Google Pixel फोन खरीदने का …

Imageअब पहले से महंगा होगा Google का Pixel – Google Pixel 11 सीरीज़ 12 अगस्त को होगी लॉन्च, कीमतें भी लीक

Google ने अपने अगले Made by Google इवेंट की तारीख ऑफिशियली कन्फर्म कर दी है। कंपनी 12 अगस्त 2026 को अपना नया हार्डवेयर पेश करेगी, जहाँ Pixel 11, Pixel 11 Pro, Pixel 11 Pro XL और Pixel 11 Pro Fold से पर्दा उठने की उम्मीद है। तारीख तो कन्फर्म हो गई, लेकिन इसके ठीक साथ …

Discuss

Be the first to leave a comment.